Wednesday, May 27, 2026
Home देश Lok Sabha Elections 2024: तीन राज्यों में बीजेपी के नए चुनाव प्रभारी...

Lok Sabha Elections 2024: तीन राज्यों में बीजेपी के नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान, छत्तीसगढ़ में बड़ी भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को इस राज्य की जिम्मेदारी

275

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति का ऐलान किया है। ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बड़ी भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

 

Lok Sabha Elections 2024: इन्हें मिला यहां का प्रभार

 

 

 

Lok Sabha Elections 2024: पार्टी ने डॉ विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है। जबकि वहीं विजया रहाटकर और प​श्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान का चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। राजस्थान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर हरियाणा के चुनाव सह-प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।