Friday, August 14, 2026
Home Breaking Actor Bhagyashree: एक्ट्रेस भाग्यश्री रायपुर में होंगी आज शाम

Actor Bhagyashree: एक्ट्रेस भाग्यश्री रायपुर में होंगी आज शाम

215

The Duniyadari: रायपुर- सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से होजमालो कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च, रविवार शाम 6 बजे जयस्तंभ चौक में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस कार्यक्रम की खास आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री होंगी। वे होजमालो के मंच पर परफार्म करेंगी। साथ ही, एंकर महेश मोटलानी मंच पर ‘पुष्पा 2’ फिल्म की एक्टिंग और डायलॉग्स पेश करेंगे।

वहीं मुंबई से आई ऑर्केस्ट्रा टीम सिंधी गानों पर अपनी प्रस्तुति देगी। इस मौके पर जयस्तंभ चौक को रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी। शोभायात्रा का स्वागत भी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री करेंगी।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, सतीश थोरानी, पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, राजेश वासवानी, सुनील कुकरेजा, दीपक रामनानी, नितिन कृष्णानी, प्रणीत सुंदरानी, मनोहर खत्री, चंदन जैसिंघ, गोल्डी सिदारा, धनेश मटलानी और चंदर देवानी सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी होगी।