Home Blog Page 143

कोरबा ट्रैक सिटी में होली के बीच खूनी हमला, 4 युवक घायल; नशेड़ी गिरोह पर गंभीर आरोप

The Duniyadari: कोरबा। रंगों के त्योहार होली के बीच ट्रैक सिटी कोरबा में उस समय हड़कंप मच गया जब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। त्योहार की खुशियां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं और पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार 4 से 5 युवक अचानक पहुंचे और चाकू व सर्जिकल ब्लेड जैसे धारदार औजारों से ताबड़तोड़ वार करने लगे। हमले में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं धन सिंह और मोहन ठाकुर भी हमले में घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला इतना अचानक था कि पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हमले में मोती सागरपारा के रहने वाले लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश का हाथ है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि ये युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और नशे के आदी बताए जाते हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

बस्तीवासियों का आरोप है कि सीतामढ़ी क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। नशे की वजह से आए दिन विवाद, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ होली के रंग में रंगे कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

The Duniyadari: चारपारा कोहड़िया स्थित मंत्री निवास पर रही होली की धूम

कोरबा। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने चारपारा कोहड़िया स्थित निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, पत्रकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए ।

रंगों के इस त्यौहार पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। ढोल नगाड़ों की थाप, गुलाल की खुशबू के बीच पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया।
मंत्री श्री देवांगन ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया. उन्होने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है.” “जैसे होलिका दहन के माध्यम से नकारात्मकता का अंत होता है. उसी प्रकार हमें अपने जीवन से भी द्वेष अहंकार और वैमनस्य को दूर कर प्रेम और सहयोग की भावना को अपनाना चाहिए.”
इस अवसर पर सभी के साथ मंत्री श्री देवांगन ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया. युवा कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री तरुण राठौर, धनश्री साहू, श्री प्रेम साहू, श्री ईश्वर पटेल, श्री तीर्थ साहू, श्री सरोज शांडिल्य, श्री मुकुंद कंवर, श्री सत्येंद्र दुबे, श्री किसन केवट श्री कौशल देवांगन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री मनीष मिश्रा, श्री योगेश मिश्रा, श्री डीलेन्द्र यादव, श्री परविंदr सिँह, श्री राम शंकर साहू, श्री तुलसी ठाकुर, श्री नारायण ठाकुर, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री अंजय अग्रवाल, श्री माधव जायसवाल, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री दिनेश सोनी, श्री महेश अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अनिल वस्त्रकर, श्री विजय गुप्ता, श्री रामेश्वर वैष्णव सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर में रंगों की धूम: पुलिस जवानों संग CM विष्णुदेव साय ने खेली होली, शहर में उत्सव का माहौल

The Duniyadari: रायपुर। प्रदेश की राजधानी में होली का उल्लास पूरे शबाब पर नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस जवानों के साथ रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की सराहना की।

सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में रंगों की बौछार देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ सड़कों और मोहल्लों में नजर आए। डीजे की धुन और नगाड़ों की गूंज के बीच लोग जमकर थिरकते दिखे। गली-मोहल्लों में दोस्त एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई देते रहे।

युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। रंगों से सराबोर युवा सेल्फी और ग्रुप फोटो लेकर सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आए। परिवारों में पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और आपसी मेलजोल के साथ पर्व मनाया गया।

शहर के कोटा क्षेत्र में युवकों की टोलियां घर-घर पहुंचकर होली की खुशियां बांटती दिखीं। ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में जश्न मनाया गया।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पहले से सतर्क था। दो दिन पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउनहॉल में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने शांति समिति की बैठक आयोजित की थी। इसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। होली और रमजान को देखते हुए सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई थी।

शहर में अब तक होली का जश्न शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।

होली की खुशियां मातम में बदली: NH-30 पर पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, बहन की हालत गंभीर

The Duniyadari: कवर्धा। रंगों के त्योहार की रौनक के बीच कबीरधाम जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुई। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह होली मनाने अपनी बहन के साथ बाइक से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति और सावधानी का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

होली की रात थाने से सटे कॉम्प्लेक्स में चोरी, ‘आस्था मोबाइल शॉप’ में डेढ़ लाख का माल पार — दर्री पुलिस की गश्त पर उठे तीखे सवाल

The Duniyadari: कोरबा। होली के मौके पर जहां पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था के दावे कर रहा था, वहीं दर्री थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित कॉम्प्लेक्स में बड़ी चोरी की वारदात ने उन दावों की पोल खोल दी। थाने से सटे कॉम्प्लेक्स में संचालित आस्था मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के नए एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन और केबल चोरी कर लिए।

दुकान संचालक आकाश जायसवाल के अनुसार, सुबह दुकान पहुंचने पर शटर टूटा मिला और अंदर का कीमती सामान गायब था। घटना स्थल की लोकेशन को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब थाना परिसर के बिल्कुल पास स्थित दुकान ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्री थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बावजूद इसके, रात्रि गश्त और निगरानी को लेकर पुलिस की सक्रियता पर संदेह बना हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि अगर नियमित और प्रभावी गश्त होती, तो थाने से लगे परिसर में चोरों की हिम्मत नहीं होती।

होली जैसे संवेदनशील त्योहार पर अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी की आवश्यकता होती है, लेकिन इस घटना ने पुलिस की तैयारियों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। क्षेत्र के व्यापारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यह केवल एक दुकान की चोरी नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था की कमजोरी का संकेत है।

व्यापारी संघ और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, रात्रि गश्त को सख्त किया जाए और कॉम्प्लेक्स व बाजार क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों का स्पष्ट कहना है कि अब कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए, केवल आश्वासन नहीं।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश एवं जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

The Duniyadari: कोरबा। लखन लाल देवांगन ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि होली का त्योहार हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, उल्लास और सद्भाव का संचार करता है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली का पर्व पारंपरिक उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक समरसता को और मजबूत करें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और अनुशासन का पालन करते हुए समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं।

आज का राशिफल — 4 मार्च 2026 ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है।

The Duniyadari: करियर, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष (Aries)

आज ऊर्जा उच्च रहेगी। कार्यों में गति मिलेगी, लेकिन निर्णय सोच-समझ कर लें। निवेश में सावधानी रखें।

वृष (Taurus)

परिवार के साथ मनोबल बढ़ेगा। पुराने मित्रों से संपर्क लाभदायक हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन (Gemini)

संचार कौशल आज आपके पक्ष में होगा। करियर में नई संभावनाएँ दिख सकती हैं। यात्रा सफल रहेगी।

कर्क (Cancer)

भावनात्मक उत्थान रहेगा। घर-परिवार में सुखद माहौल बन सकता है। शिक्षा में फोकस बनाए रखें।

सिंह (Leo)

प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि संभव है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास से कार्य आगे बढ़ाएँ।

कन्या (Virgo)

कार्यस्थल में संतुलन आवश्यक है। टीम वर्क आज अच्छा परिणाम देगा। स्वास्थ्य हल्का अस्थिर रह सकता है — पर्याप्त विश्राम लें।

तुला (Libra)

संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वित्तीय निर्णय सोच-समझ कर लें। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन ठीक है।

वृश्चिक (Scorpio)

गुप्त योजनाओं में सफलता मिल सकती है। आत्म-अनुशासन से काम पूरा होगा। जोखिम भरे कार्य आज टालें।

धनु (Sagittarius)

मन ऊर्जावान रहेगा। करियर में उन्नति की राह दिख सकती है। लेकिन वाणी पर संयम रखें।

मकर (Capricorn)

परिवार का सहयोग मिलेगा। काम पर निरंतरता से परिणाम अच्छे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में अनुशासन आवश्यक।

कुंभ (Aquarius)

नए विचारों से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में मान मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

मीन (Pisces)

सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज की योजना लाभदायक सिद्ध हो सकती है। रोमांस-लव लाइफ सकारात्मक।

होली से पहले बांकीमोंगरा में रोशनी की सौगात: नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्काई लाइट का भव्य शुभारंभ।

The Duniyadari: बांकीमोंगरा:- रंगों के पावन पर्व होली से ठीक पहले बांकीमोंगरा वासियों को नगर पालिका की ओर से एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र को आधुनिक रोशनी से जगमगाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा ‘स्काई लाइट’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नई पहल से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 6 इंदिरा नगर व वार्ड क्रमांक 10 सागर डेली नीड्स के सामने स्काई लाइट का लोकार्पण बटन दबाकर किया इस दौरान वार्ड पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

होली के त्यौहार से पहले सड़कों और प्रमुख चौराहों पर हाई-मास्ट स्काई लाइट लगने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी हर्ष देखा जा रहा है।

लाइटों के लग जाने से देर रात आवाजाही करने वाले लोगों को सुविधा होगी और अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

शुभारंभ के अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारा लक्ष्य बांकीमोंगरा को एक आदर्श और आधुनिक नगर बनाना है। होली के अवसर पर यह स्काई लाइट क्षेत्र की जनता के लिए एक उपहार है। अब हमारे शहर की रातें भी दिन की तरह रोशन होंगी।

नगर पालिका के इस कदम की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की मांग की जा रही थी। त्यौहार के ऐन वक्त पर मिली इस सुविधा ने उत्सव के उत्साह को दोगुना कर दिया है।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, जिला भाजपा मंत्री सतीश झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमोद सोना, पार्षद प्रतिनिधि लालू साहु सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नेतागण व आम नागरिक उपस्थित थे।

राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा पर भाजपा का दांव, प्रदेश राजनीति में तेज़ हुई हलचल

The Duniyadari: रायपुर, 3 मार्च। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। नाम सामने आते ही प्रदेश की सियासत में चर्चा का दौर तेज हो गया है।

पार्टी द्वारा लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने को कई दृष्टियों से अहम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए राजनीतिक सहभागिता में संतुलन का संकेत दिया है। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही जिम्मेदारियों को इस निर्णय का प्रमुख आधार बताया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा नेताओं ने फैसले का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनका राज्यसभा पहुंचना छत्तीसगढ़ की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती प्रदान करेगा। कार्यकर्ताओं के बीच भी उत्साह का माहौल है और इसे संगठन की सोच-समझकर उठाई गई रणनीतिक पहल माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा ने सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ महिला प्रतिनिधित्व को भी संतुलित करने की कोशिश की है। अब ध्यान नामांकन प्रक्रिया और आगामी चुनावी घटनाक्रम पर केंद्रित है, जो आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की रहेगी धूम

The Duniyadari: कोरबा। नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के चारपारा कोहड़िया स्थित निवास में 4 मार्च की सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है। प्रति वर्ष की भांति मंत्री श्री देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह में अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जन मानस शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन ने सभी सम्मानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को होली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।