Home Blog Page 2496

एनडीए की राष्ट्रपति कैंडिडट द्रौपदी मुर्मू का है गरीब किसान परिवार से नाता, जानें उनके बारे में

नई दिल्ली। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।  निर्वाचित होने पर वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले वो झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं। उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

गरीब आदिवासी परिवार से रहा है नाता

ओडिशा के एक पिछड़े जिले मयूरभंज के एक गरीब आदिवासी परिवार से आने वाली द्रौपदी मुर्मू ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में पढ़ाया। 20 जून 1958 को जन्मी मुर्मू ने रमादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से बीए किया।

2000 में पहली बार विधायक

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायरंगपुर एनएसी के उपाध्यक्ष के रूप में की थी। द्रौपदी मुर्मू 2000 और 2004 के बीच रायरंगपुर से ओडिशा विधानसभा की सदस्य थीं। एक मंत्री के रूप में उन्होंने परिवहन और वाणिज्य, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों का कार्यभार संभाला। उन्होंने 2004 से 2009 तक ओडिशा विधानसभा में फिर से विधायक के रूप में कार्य किया।
2007 में मिला सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान

2007 में ओडिशा विधानसभा ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया। उन्होंने 1979 और 1983 के बीच सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में कार्य किया। उन्होंने भाजपा में कई संगठनात्मक पदों पर कार्य किया है और 1997 में राज्य एसटी मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं।

संगठन की मजबूती के लिए भी किया काम

द्रौपदी मुर्मू 2013 से 2015 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य थीं और 2010 और 2013 में मयूरभंज (पश्चिम) के भाजपा जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया। 2006 और 2009 के बीच वह ओडिशा में भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रमुख थीं। वह 2002 से 2009 तक भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रहीं।

सामुद्रिक शास्त्र: भाग्यशाली लड़कियों की क्या होती है पहचान?

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। इसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में भाग्यशाली लड़कियों के कुछ लक्षण बताए गए हैं…

. जिन लड़कियों की नाक के अग्रभाग में तिल का निशान होता है उन लड़कियों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाभि के नीचे तिल होना एक भाग्यशाली लड़की की पहचान होती है। ऐसी लड़कियों को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।

3. जिन स्त्रियों की जीभ लाल और कोमल होती है, वे अपने घर-परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।

4. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैरों में त्रिकोण का चिन्ह मौजूद होता है उन्हें बहुत चतुर माना जाता है। ये लड़कियां अपनी बुद्धि और समझदारी के बल पर सभी रिश्तों को अच्छे से निभाती हैं। साथ ही ऐसी महिलाएं अपने परिवार की में सभी को खुश रखने में लगी रहती हैं।

5. जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है उन्हें सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यवती माना जाता है। ये लड़कियां शादी करके जिस भी घर में जाती हैं वहां कभी धन की कमी नहीं होती।

 

6. लंबी गर्दन वाली लड़कियों का जीवन स्वयं तो खुशहाल होता ही है। साथ ही ये अपने पति के लिए भी बहुत लकी मानी जाती हैं।

7. जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी होती हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां तेज बुद्धि वाली होती हैं और हर कार्य को निपुणता से करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कलेक्टर, एस.पी. के साथ काया को निरोग करने लोगों ने किया योग

कोरबा ।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर में जिला स्तरीय योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेवासियों ने स्वस्थ तन, खुशहाल मन और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, नगर निगम महापौर  राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और नागरिकगणों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही अपने परिचितों को भी योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। कहा कि योग मन को शांत करता है, जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अत्यंत तनावग्रस्त रहते हैं, जिससे बीमारियों से घिर जाते हैं। समय के अभाव के कारण वे अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाते। स्वस्थ रहने के लिए योग करके भी स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने आज की जीवनशैली में अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होने शरीर की स्फूर्ति और सक्रियता के लिए योग को महत्वपूर्ण कारण बताया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर स्मृति के रूप में पौधा रोपण भी किया गया। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि योगा करने से मन और शरीर का संतुलन होता है। उन्होने कहा कि योगा को नित्य जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने योग को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग को निरंतर अपने जीवन शैली में लाने की अपील की।

दुनिया में सबसे खूबसूरत है इस महिला का चेहरा, साइंस ने माना!

दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा किसका है? साइंस ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. अमेरिकी एक्ट्रेस एंबर हर्ड दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं. State-of-the-art face-mapping data के मुताबिक, खूबसूरती में मामले में उन्होंने, किम कार्दशियन और ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस को भी पीछे छोड़ दिया है.

चेहरे की खूबसूरती को मापने के लिए Beauty Phi के ग्रीक गोल्डेन रेश्यो का इस्तेमाल किया था. हजारों साल से इसे परफेक्ट चेहरा मापने का सीक्रेट फॉर्मूला माना जाता है. इस फॉर्मूले के जरिए इस बात का पता चला कि 36 साल की एंबर का चेहरा 91.85 फीसदी एक्यूरेट है.

एंबर का टेस्ट लंदन के सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने किया था. उन्होंने बताया कि यह टेस्ट लेटेस्ट फेशियल मैपिंग टेक्निक के जरिए किया गया था. तस्वीरों में, उनकी आंखें, भौहें, नाक, ओठ, ठुड्डी, जबड़ा और फेशियल शेप को मापा गया. चेहरे के 12 मार्कर प्वाइंट को एनालाइज किया गया. एंबर का चेहरा Greek ratio of Phi में 91.85 फीसदी एक्यूरेट है.


एंबर हर्ड
ग्रीक्स का मानना है कि सभी नेचुरल चीजों में रेश्यो होता है. वे मानते हैं कि दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे का सीक्रेट फॉर्मूला भी इसी में है.

एंबर हर्ड
लंदन में Centre For Advanced Facial Cosmetic & Plastic Surgery चलाने वाले डॉ जूलियन डी सिल्वा ने कहा- हमलोग एक नए कंप्यूटर मैपिंग टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं. इस तकनीक के जरिए, हम लोगों ने खूबसूरत चेहरे के पीछे के कुछ रहस्यों को खोज निकाला है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट जय सिंह अग्रवाल ने बताया योग का महत्व… कहा रोजाना योग करने से तन और मन रहता है स्वस्थ्य..

रायपुर । अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रायपुर स्थित मंत्री निवास में योग किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सालों पहले से वे योग करते आ रहे हैं। रोजाना लगभग एक घण्टा सुबह की शुरूवात योग से होता है।


अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्ष में एक दिन योग करने से कुछ नही होगा, योग को हम सबको रोजाना करना होगा तथी तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहेगा। योग को आप भी अपने दिनचर्या मे शामील करेंगे इसी कामना के साथ योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रमोशन ब्रेकिंग : 8 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी…

रायपुर : राज्य सरकार ने अलग अलग जिलों में पदस्थ 8 तहसीलदारों को प्रमोशन देते हुए डिप्टी कलेक्टर बना दिया है। जारी सूची में बिलासपुर में पदस्थ रमेश कुमार मोर और मनोज कुमार खांडे का भी नाम शामिल है। प्रमोशन के बाद मोर का स्थानांतरण रायगढ़ और खांडे का स्थानांतरण कोरबा किया गया है।

देखें आदेश

Income Tax Return: इस तारीख से पहले भर लें 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न, वरना देनी होगी पेनल्टी

Income Tax Return AY 2022-23: अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में नहीं भी आते हैं तो ITR जरूर भरें. आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न ( Income Tax Return) भरने की शुरुआत 15 जून, 2022 से हो चुकी है. अगर आपने भी अब तक रिटर्न नहीं भरा है तो अंतिम डेट से पहले भर लें.

अगर आपको आपके दफ्तर से फॉर्म -16 (Form -16) मिल चुका है तो बिना देरी किए इसे भर लें, अगर आपने डेडलाइन के पहले इसे नहीं भरा तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है. इसे अलावा जब इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग ( Income Tax E-Filing) वेबसाइट पर ज्यादा टैक्सपेयर्स ( Taxpayers) रिटर्न फाइलिंग करते हैं तो लोड बढ़ जाता है. ऐसे में, अगर आप भी इनकम टैक्स फाइलिंग में होने वाली दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो आखिरी समय का इंतजार नहीं करें.

31 जुलाई से पहले भर लें रिटर्न
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए बिना किसी लेट फीस के आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है. अगर आप डेडलाइन के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं तो इनकम टैक्स के सेक्शन 234A और अंडर सेक्शन 234F के तहत आपको पेनल्टी के साथ टैक्स पर ब्याज भी देना पड़ेगा.

ITR भरने की विस्तृत डेडलाइन
पर्सनल HUF के लिए आयकर रिटर्न भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2022 है, जबकि जिन्हें ऑडिट की जरूरत होती है उनके लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2022 है. जबकि ऐसा बिजनेस जिसमें टीपी रिपोर्ट की जरुरत होती है उनके लिए आयकर रिटर्न भरने की लास्ट डेट 30 नवंबर, 2022 है. ऐसे में अगर आप भी पर्सनल रिटर्न भरते हैं तो जल्दी भर लें.

आज ताजनगरी आगरा में गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेंगे क्रिकेटर दीपक चाहर, IPL मैच के दौरान किया था प्रपोज, जानें कौन हैं जया?

आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आगरा के फतेहाबाद मार्ग रोड स्थित फाइव स्टार होटल में दीपक चाहर और जया भारद्वाज सात फेरे लेंगे. दोनों की तरफ से शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दीपक चाहर की शादी समारोह में कई बड़े क्रिकेटर्स आने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

शादी से पहले दोनों के परिवार वालों ने मेहंदी सेरेमनी में हिस्सा लिया. दीपक और जया दोनों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी. इस मेहंदी सेरेमेनी में क्रिकेटर दीपक चाहर पठानी कुर्ते में नजर आए. दीपक ने बरबरी लाल रंग का कुर्ता-पजामा और जया ने इलेक्टिक ब्लू कॉर्प रंग का क्रॉपटॉप और लहंगा पहने हुआ था.

संगीत सेरेमनी में खूब थिरके दीपक चाहर
शादी की रस्में मंगलवार शाम से ही शुरू हो गईं थीं. मेहंदी की रस्म के बाद रात को संगीत का कार्यक्रम हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक चाहर ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जमकर डांस प्रैक्टिस भी की. दोनों परिवार के लोगों ने फिल्मी गानों पर अपनी-अपनी परफॉर्मेंस तैयार की. संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बॉलीवुड गानों पर जया के साथ जमकर डांस किया. बुधवार की सुबह 10 बजे हल्दी की रस्म हुई. रस्म के दौरान परिवार और दीपक चाहर के कुछ खास मेहमान ही शामिल रहे. यह शादी आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित फाइव स्टार होटल जेपी पैलेस में होगी. आज रात 9 बजे विवाह समारोह शुरू होगा.

दिग्गज हस्तियां भी शादी में हो सकती हैं शामिल
दीपक चाहर के मेहमानों में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के भी आने की संभावना जताई जा रही है. वहीं क्रिकेट के बड़े दिग्गजों के साथ कई बड़ी हस्तियां भी इस शादी में शामिल हो सकती हैं

कौन हैं जया?
बता दें कि जया टीवी स्‍टार सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन है. दीपक और जया की मुलाकात करीब एक साल पहले मुंबई में एक फ्रेंड के जरिए हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच दोस्‍ती हुई जो बाद में प्‍यार में बदल गई. दीपक ने बीते साल यूएई में आईपीएल मैच के बाद जया को शादी के लिए प्रपोज किया था. फिलहाल दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) दिल्ली में अपनी मां और भाई के साथ रहती हैं. जया की मां ने ही होर्डिंग डिजाइन का बिजनेस संभालती हैं. जबकि जया का भाई एक्टर और मॉडल है.

बालको द्वारा विश्व योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित… कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक ने कहा पूरी दुनिया ने भारत की प्राचीन विद्या योग को दी है मान्यता

बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। बालको सी.एस.आर. द्वारा आयोजित कवर्धा, मैनपाट तथा बालको में कुल 24 प्रमुख स्थानों पर योगाभ्यास शिविर में लगभग 1000 नगरवासियों तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों, बालकोनगर के अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने आयोजन में शिरकत की।
योग शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताते हुए बालको के कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने कहा कि आज पूरी दुनिया ने भारत की प्राचीन विद्या योग को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि योग साधना सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का जरिया नहीं है बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का जरिया भी है। योग विद्या ने विश्वभर में नई ऊंचाइयों को छूआ है। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा प्रति वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर बालकोनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है।

 

बालकोनगर में धूमधाम से योग दिवस मनाया गया और सभी योग साधकों ने विविध योगासनों कपालभाति, अनुलोम विलोम, भुजंगासान, सेतु बंध, त्रिकोणासन आदि का अभ्यास किया। योग साधकों और बालको कर्मचारियों ने जीवनशैली में नियमित रूप से योग को अपनाने का निश्चय किया।

जनचौपाल : 141 लोगों ने दिये आवेदन,कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…

कोरबा ।जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन चौपाल में आज 141 लोगों ने कलेक्टर श्रीमती साहू को अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने संवेदनशीलता के साथ पहल करके नागरिकों की मदद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने पात्रतानुसार सभी जरूरतमंदो की सहायता कर लाभान्वित करने के निर्देश दिये। साथ ही प्राथमिकता के साथ जनचौपाल में नागरिकों से प्राप्त समस्याओं का निराकरण करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जन चौपाल में आए राशन, पेंशन, बिजली, आवास आदि की समस्याओं से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। आज आयोजित जनचौपाल में डी.एफ.ओ. कोरबा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।