Home Blog Page 2497

70 साल की उम्र में शादी करने का सपना पड़ा महंगा, होने वाली पत्नी ने 1.80 करोड़ रुपये की लगा दी चपत

Demo

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग को दूसरी शादी का विज्ञापन देना महंगा पड़ गया. बुजुर्ग की होने वाली दुल्हन ने उससे 1 करोड़ 80 लाख रुपये ऐंठ लिए. 70 वर्षीय नामी हृदय रोग विशेषज्ञ को ठग महिला ने पहले शादी के सपने दिखाए और बाद में 1.80 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर करा कर गायब हो गई. पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर लखनऊ के साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

2019 में हुई थी पत्नी की मौत
वर्तमान में मुरादाबाद के एक अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात पीड़ित की पत्नी का तीन साल पहले ही देहांत हो गया था. कुछ दिन पहले ही विज्ञापन देकर अपने लिए दुल्हन ढूंढने का फैसला किया. इसके बाद कृषा शर्मा नाम की महिला का प्रस्ताव डॉक्टर के पास आया. बताया गया कि कृषा 40 साल की तलाकशुदा महिला है.

कैसे हुई जालसाजी
कृषा ने डॉक्टर से कहा कि उसने 7 लाख यूएस डॉलर का सोना दक्षिण अफ्रीका से खरीदा है. उसे लखनऊ के पते पर दक्षिण अफ्रीका की रॉयल सिक्योरिटी कोरियर कंपनी से भेजना है. वहां सोमालियन पैरेट्स का डर होने से सभी लोग अपने कीमती सामान शिप से हटा रहे हैं. इसके बाद रॉयल सिक्योरिटी कंपनी से डॉक्टर की व्हाट्सएप चैट पर बात हुई और ऑफिशियल ईमेल भी किए गए. इस दौरान अलग-अलग तरीके से रुपये अलग-अलग भारतीय बैंक खातों में जमा कराए गए. इन जालसाजों ने धीरे-धीरे कर बुजुर्ग से 1.80 करोड़ रुपये जमा करा लिये. इसके बाद अपने-अफने फोन ऑफ कर दिए.

पत्रकार नागेंद्र श्रीवास को मातृ शोक …पोड़ी बहार मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

कोरबा।पत्रकार नागेंद्र श्रीवास की माता गौरी देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज 5 बजे पोड़ी बाहर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

बता दें कि हरिभूमि के युवा पत्रकार नागेंद्र श्रीवास के माता  श्रीमती गौरी श्रीवास का आज उनके घर शिवाजी नगर में आकस्मिक निधन हो गया। उनकी निधन के खबर मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Vedanta Share Fall: एक खबर से मचा हाहाकार, 15 फीसदी तक गिर गए वेदांता के स्टॉक

न्यूज डेस्क। मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के शेयरों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यह गिरावट (Vedanta Share Falling) ऐसे समय आ रही है, जब ब्रॉडर मार्केट आज के कारोबार में रिकवरी की राह पर है. वेदांता स्टॉक (Vedanta Stock) ने कारोबार की शुरुआत तो स्थिर की, लेकिन देखते-देखते इस स्टॉक पर लोअर सर्किट (Vedanta Stock Lower Circuit) लग गया.

वेदांता स्टॉक पर लग गया लोअर सर्किट

बीएसई (BSE) पर वेदांता का स्टॉक पिछले कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को 263.65 रुपये पर बंद हुआ था. आज इस स्टॉक ने कारोबार की शुरुआत तो इसी स्तर से की, लेकिन इसके बाद लगातार गिरते चला गया. कारोबार के दौरान वेदांता स्टॉक का भाव एक समय 226.15 फीसदी तक लुढ़क गया. इस तरह वेदांता स्टॉक पर 15 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया. यही वेदांता स्टॉक का नया 52-वीक लो लेवल भी है. इस गिरावट के बाद कंपनी का एमकैप (Vedanta MCap) भी लुढ़ककर 85 हजार करोड़ रुपये से नीचे आ गया.

इस खबर से बिकवाल बने इन्वेस्टर्स

दरअसल वेदांता ने तुतिकोरिन स्थित स्मेल्टर प्लांट (Tuticorin Plant) को बेचने के लिए संभावित खरीदारों से बिड मंगवाया है. वेदांता का उक्त प्लांट तमिलनाडु सरकार के एक आदेश के बाद 2018 के मध्य से ही बंद है. इसके लिए 04 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है. तुतिकोरिन प्लांट के बेचे जाने की योजना को लेकर खबर सामने आते ही इन्वेस्टर्स वेदांता के शेयर धड़ाधड़ निकालने लग गए. इस कारण आज वेदांता के शेयरों के भाव में भारी गिरावट आई.
इस साल अब तक आई इतनी गिरावट

वेदांता के शेयर इस साल की शुरुआत से ही बिकवाली के शिकार हैं. जनवरी 2022 से अब तक इसका भाव करीब 32 फीसदी टूट चुका है. पिछले एक साल की बात करें तो यह स्टॉक करीब 8 फीसदी के नुकसान में है. मार्च 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, वेदांता में 10 प्रमोटर्स के पास 69.69 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं 7.43 लाख पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी के 30.08 फीसदी शेयर हैं.

बाहुबली MLA को एके-47 मामले में 10 साल की सजा… जानें पूरा मामला, कौन हैं अनंत सिंह…

पटना। राजद के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को एके-47 मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। बता दें कि विधायक के पैतृक गांव नदवां स्थित घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे ने अनंत सिंह को यह सजा सुनाई गई है। इस मामले में एक और दोषी सुनील सिंह को भी दस साल की सजा सुनाई गई है।

बता दें कि अनंत सिंह अपने दबंग स्टाइल और बेबाक बोली के लिए भी जाने जाता हैं। मोकामा विधायक जानवरों से जुड़ी शौक को लेकर पर काफी चर्चे में रहते हैं।

IAS Interview Questions: OK की फुल फॉर्म क्या होती है? पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं, जानिए जवाब

IAS Interview Tricky Questions: यूपीएससी पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. इसे सबसे कठिन एग्जाम में से एक माना जाता है. इसके लिए अलग अलग माध्यम से तैयारी करनी पड़ती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिकी सवालों के बारे में बता रहे हैं जोकि एग्जाम में पूछे जा सकते हैं, यह सवाल सुनने में तो बहुत आसान लगते हैं और हम अपनी डेली लाइफ में इनका इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन जब इनसे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं तो हम उनके जवाब नहीं दे पाते हैं.

सबसे पहला सवाल है कि अगर एक दीवार को 10 लोगों ने 5 दिन में बनाया है, तो 5 लोगों को वही दीवार बनाने में कितना टाइम लगेगा? तो इसका जवाब है कि बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि दीवार पहले ही बन चुकी है. आम बोलचाल में रोजाना हम OK शब्द का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी फुल फॉर्म पता होगी. हेलो (Hello) के बाद अंग्रेज़ी का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल में आने वाला शब्द शायद ‘ओके’ (OK) है. दरअसल, OK की एक फुल फॉर्म Objection Killed है. इसके अलावा OK का इस्तेमाल Olla Kalla, Oll Korrect ‘सब ठीक’ के तौर पर इस्तेमाल होता है. अमेरिकन इंग्लिश शब्द Olla Kalla ज्यादातर किसी बात के अप्रूवल, एग्रीमेंट और करेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं? यह सवाल अक्सर कई लोगों के सामने आता है और वे यह नहीं बता पाते कि पासवर्ड को हिंदी में क्या बोलते हैं. तो इसका जवाब है ‘गुप्त शब्द’ या ‘कूटशब्द’. दुनिया भर में मई के पहले गुरुवार को ‘वर्ल्ड पासवर्ड डे’ मनाया जाता है. साल 2013 में पासवर्ड डे मनाने का ऐलान किया गया था और इसका उद्देश्य हर साल यूजर्स को बेहतर और मजबूत पासवर्ड बनाने के बारे में जागरूक करना होता है.

संकट में उद्धव सरकार, शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे 25 विधायकों के साथ गुजरात में

मुंबई/सूरत। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे 25 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। इनमें शिवसेना के 15 विधायक शामिल हैं, जबकि 10 निर्दलीय और छोटी पार्टियों के विधायक हैं।

बता दें कि शिवसेना में लगातार हो रही उपेक्षा से शिंदे नाराज चल रहे थे और सोमवार शाम से ही मुख्यमंत्री उद्धव का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। इधर, शिवसेना ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है।

सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं सभी विधायक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायक सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं। सभी विधायक आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ी घोषणा कर सकते हैं। दोपहर 2 बजे होटल से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। विधायकों को सूरत लाने में भाजपा के दो बड़े दिग्गज नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

शिवसेना के कौन-कौन से विधायक गायब हैं

सूत्रों के अनुसार शिंदे समेत शिवसेना के 15 विधायक सूरत के होटल में रूके हैं। इनमें शहाजी बापू पाटील, महेश शिंदे सातारा, भरत गोगावले, महेंद्र दळवी, महेश थोरवे, विश्वनाथ भोईर, संजय राठोड, संदीपान भुमरे, उदयसिंह राजपूत, संजय शिरसाठ, रमेश बोरणारे, प्रदीप जैस्वाल, अब्दुल सत्तार और तानाजी सावंत शामिल हैं।

KORBA : भाजपाइयों ने मनाया योग दिवस… कहा करें योग रहे निरोग…

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दर्री भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने मंगल भवन में योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। भाजपा मंडल महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और अपनाया है और इसे संपूर्ण विश्व में अपना लिया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहना का संकल्प लें और स्वस्थ भारत का निर्माण करें।

बता दें कि दर्री मंडल के मंगल भवन में योग में शामिल पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर रखने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्व महापौर लखन देवांगन ने कहा कि हमारे देश की यह प्राचीन योग विद्या को आज के समय में हमें इसको जन जन तक पहुंचाना आवश्यक है, जिससे हमारा समाज स्वस्थ्य रूपी जीवन यापन कर सकते है। वही मंडल महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि योग में एक ऐसी शक्ति है जिससे कई प्रकार के रोग को दूर किया जा सकता है। इसे हमें अपने जीवन में प्रतिदिन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा(छ.ग.)एवं पूर्व संसदीय सचिव माननीय लखनलाल देवांगन,पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवालजिलामहामंत्री युवा मोर्चा व पार्षद नरेन्द्र देवांगन ,पूर्व एल्डरमैन तुलसी ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा नेता-दर्री डॉ.आर.सी.पाण्डेय ,पूर्व अध्यक्ष भाजपा-दर्री ईश्वर साहू ,महामंत्री भाजपा-दर्री मनोज यादव ,उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ,पूर्व महामंत्री भाजपा-दर्री अनिल यादव ,अध्यक्ष युवा मोर्चा-दर्री मुकुंद सिंह कंवर ,महामंत्री युवा मोर्चा जनक सिंह राजपूत ,अनु.जाति जिलाउपाध्यक्ष सुनील भटपहरे ,पार्षदगण में वार्ड-48 विजय साहू ,वार्ड-44 फिरत राम साहू ,वार्ड 46 अमित मिंज ,वार्ड-42 पुरइन बाई कंवर ,अध्यक्ष महिला मोर्चा-दर्री क्लीन्द्री राजवाड़े ,अध्यक्ष पि.वर्ग मोर्चा-दर्री बाली साहू जी,युवा मोर्चा-दर्री उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, नवीन सिंह,मंत्री रघुराज ,गुरेन्द्र साहू ,विजय ठाकुर ,जोतराम कश्यप ,दुर्गा यादव,विमल भारिया, नंदू गोस्वामी, नरेन्द्र अहीर,फागु पटेल,दीपक जायसवाल, केशव जायसवाल, भाजपा-दर्री मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल एवं योग शिक्षक संजय कुर्मवंशी व विनोद गुप्ता एवं भाजपा मंडल-दर्री के अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

International Yoga Day: छत्तीसगढ़ सदन में CM भूपेश बघेल ने किया योगासन, देखें VIDEO…

नई दिल्ली/रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day: पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CM Bhupesh Baghel did yoga in Chhattisgarh Sadan नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में योगासन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। इसकी साधना मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है।

योग भारत की प्राचीन परंपरा: भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। आज पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर अब हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ’मानवता के लिए योग‘ (योग फॉर ह्यूमनिटी) रखी गयी है।

कोरोना काल में योग की प्रासंगिकता को लोगों ने पहचाना

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योग की प्रासंगिकता को बडे़ पैमाने पर लोगों ने पहचाना। शारीरिक ऊर्जा, प्रतिरोधक क्षमता के विकास और सामान्य स्वास्थ्य पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सीएम ने कहा, तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।

मजा नहीं आ रहा’ लिखकर शख्स ने दे दिया इस्तीफा, वायरल हो रहा नौकरी छोड़ने का मजेदार लेटर

ट्रेडिंग नयूज डेस्क। आज के वक्त में लोगों के लिए पैसे कमाने से ज्यादा जरूरी है जॉब सैटिस्फेक्शन (Job satisfaction). यानी नौकरी में होने वाली तसल्ली, सुख और शांति. बहुत से लोग नौकरी की उलझनों से इतने परेशान हो जाते हैं कि वो डिप्रेशन में चले जाते हैं. कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनके अंदर नौकरी छोड़ पाने की हिम्मत होती है, क्योंकि बिना नौकरी के जीवनयापन करना भी मुश्किल है. पर ऐसा लगता है कि एक शख्स ने नौकरी की टेंशन को झेला ही नहीं और सीधे ये कहकर इस्तीफा (weird resignation letter) दे दिया कि उसे मजा नहीं आ रहा.
इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अक्सर अजब-गजब पोस्ट शेयर करते रहते हैं. उनके कई पोस्ट इतने मजेदार होते हैं कि वो वायरल होने लगते हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जो राजेश नाम के किसी शख्स द्वारा ऑफिस में दिया गया इस्तीफा (Man writes Maza nahi aa raha on resignation letter) लग रहा है. आमतौर पर ऑफिसेज में मेल के जरिए या फिर लिखित तौर पर बेहद तरीके और तय पैटर्न के आधार पर ही इस्तीफा दिया जाता है. मगर जो फोटो हर्ष ने शेयर की है, उसमें शख्स ने बिल्कुल सीधे-सपाट शब्दों में कह दिया कि वो रिजाइन कर रहा है.

अजीबोगरीब इस्तीफे की तस्वीर वायरल
हर्ष द्वारा शेयर किया गया इस्तीफा राजेश नाम के किसी शख्स का है. उसने इस पत्र में बिल्कुल सीधे तौर पर लिख दिया कि वो क्यों रिजाइन कर रहा है. उसने लिखा- “डियर सर, मैं रिजाइन कर रहा हूं, मजा नहीं आ रहा है.” इस लेटर के साथ 18 जून की तारीख भी है. इस अजीबोगरीब इस्तीफे को देखकर लोग काफी हैरान हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी ने विचित्र तरीके से रिजाइन किया हो. इससे पहले भी रिजाइन करने से जुड़े कुछ लेटर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

असली है ये लेटर?
इस पोस्ट को 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जबकि कई लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है. बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. अन्य लोगों की तरह आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा कि क्या ये इस्तीफा असली है या फिर किसी ने यूं ही लिख दिया? कमेंट सेक्शन में अगर देखें तो दिनेश जोशी नाम के एक शख्स ने लिखा है- “सर आपकी हैंडराइटिंग बहुत साफ है, मजा आया.” इस कमेंट पर जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा- “तुमने मुझे पकड़ लिया है.” अब इस बात को सुनकर तो यही लग रहा है कि ये इस्तीफा असली नहीं है, हर्ष गोयनका ने अपने से लिखकर पोस्ट किया है. हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है उससे ऐसा समझ आ रहा है वो सिर्फ इस पोस्ट के जरिए मालिकों और कंपनी में सीनियर कर्मचारियों को सीख देना चाहते हैं. उन्होंने लिखा- “ये लेटर छोटा है मगर इसका मतलब काफी गहरा है. ये एक गंभीर समस्या है जिसे हम सबको हल करना ही पड़ेगा.”

योग दिवस पर बोले पीएम मोदी- ये सुख, स्वास्थ्य और शांति को सेलिब्रेट करने का दिन

न्यूज डेस्क।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर लोग योगा कर रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी मैसूर में रहे. वहीं हरिद्वार स्थित पंताजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव ने सुबह लोगों को योगाभ्यास कराया.
भारत के साथ-साथ आज पूरे विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग किया. इस दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी वहां मौजूद रहे. इसके अलावा मोदी सरकार के 75 मंत्री सांस्कृतिक महत्व वाले 75 जगहों पर सामूहिक रूप से लोगों के साथ योगाभ्यास कर रहे हैं.

वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में बाबा रामदेव ने मंगलवार सुबह लोगों को योगाभ्यास कराया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस वर्चुअल रूप से मनाया जा रहा था.