Home Blog Page 2498

योग दिवस: तन पर सजी खाकी से देशरक्षा का मिशन,मन में सेहतमंद भारत के निर्माण का विजन …ऐसे हैं हमारे वर्दी वाले योग गुरु IG रतन…

• विश्व योग दिवस पर मिलिए देश व समाज को स्वस्थ्य भविष्य की ओर ले जाने के मिशन में •जुटे बिलासपुर रेंज के आईजी और योग गुरू रतनलाल डांगी से

• 49 वर्ष के तेज-तर्रार पुलिस अफसर के व्यायाम और योगाभ्यास देख आश्चर्यचकित रह जाते हैं युवा

• युवाओं के रोल मॉडल बन चुके आईजी ने ताइक्वांडो में हासिल किया ब्लैक बेल्ट, सोशल मीडिया में 64 हजार फॉलोवर्स

कोरबा. एक आई.पी.एस. की कठिन ड्यूटी और कड़क वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच खुद को फिट कैसे रखें, यह सीखना हो तो आई.जी. रतनलाल डांगी से मिलें. 49 साल की आयु में भी जटिल शारीरिक अभ्यास और योग के विभिन्न आसनों से आश्चर्यचकित कर देने वाले आइ.जी. श्री डांगी युवाओं के रोल माडल बन चुके हैं. व्यस्ततम शेड्यूल के बीच भी कर्मभूमि हो या ट्वीटर-एफबी की आभासी दुनिया, लगातार एक्टिव रहने वाले श्री डांगी ने पिछले साल ही ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया.

अब वे राष्ट्रसेवा और सेहतमंद शरीर के लिए नियमित योगाभ्यास करने प्रतिदिन युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं. तन पर सजी खाकी में देशरक्षा का संकल्प के साथ ही मन में सेहतमंद युवा भारत के निर्माण का प्रकल्प लेकर चल रहे श्री डांगी एक ऐसे वर्दी वाले योगी हैं, जिनसे प्रेरित होकर सोशल मीडिया में ही अनुसरण करने वाले फॉलोवर्स संख्या 64 हजार के पार हो चुकी है.


विश्व योग दिवस पर युवाओं को प्रेरित करते हुए आई.जी. श्री डांगी ने बताया कि उन्होंने जिस क्षण तन पर खाकी वर्दी धारण की, एक शपथ भी ली थी कि सारा जीवन देश और समाज की रक्षा के लिए समर्पित कर देंगे. वर्ष 2003 बैच के आई.पी.एस. अफसर व बिलासपुर रेंज के आई.जी. रतनलाल डांगी के दिल में वह जज्बा आज भी देखा जा सकता है.


कड़ी मेहनत के बूते जहां उन्होंने एक प्रतिष्ठापूर्ण पद पर पहुंचे, इस खास जिम्मेदारी को जवाबदारी से निभाने उन्होंने खुद को चुस्त और दुरुस्त रखने की कला भी उसी समर्पण के साथ सीखी. कठिन ड्यूटी के बीच उन्होंने वर्जिश के साथ योगविद्या को भी जीवन में आत्मसात किया. अब जो उन्होंने सीखा है, उसे वे देश-समाज के हर युवा को सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. वे प्रतिदिन अपने कठिन शारीरिक अभ्यास और योग-प्राणायाम के स्टेप्स की प्रैक्टिस करते फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में फ्लैश करते हैं.


व्यायाम, योगाभ्यास के उनके अभ्यास को देख हजारों युवाओं ने अपने जीवन में उन्हें शामिल किया और स्वस्थ्य जीवनशैली धारण कर रहे हैं. मूलत: राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले श्री डांगी का प्रारंभिक जीवन बेहद संघर्ष भरा रहा. माता-पिता मजदूरी करते थे. मां का बस एक ही सपना था कि उन्हें बड़ा आदमी बनाना है. मां की इस इच्छा को बेटे ने अपना लक्ष्य बना लिया. दिन-रात पढ़ाई में जुट गए. किसी से सुना था कि देश की सबसे बड़ी परीक्षा यू.पी.एस.सी. होती है. बस ठान लिया था, उसे ही पास करना है. विज्ञान में स्रातक की डिग्री होने के बाद टीचर बन गए. 6 साल टीचिंग के बाद पहले सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर फिर तहसीलदार की परीक्षा पास की. नौकरी करते हुए यू.पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी करते रहे और 2003 में वे आई.पी.एस. के लिए चुने गए.

नौजवानों के आइडियल, लाखों बार देखे गए वीडियो

वैसे तो लोग उन्हें तेज-तर्रार पुलिस अफसर के रूप में भी जानते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर योग-व्यायाम को लेकर खासे लोकप्रिय हैं. वह भी इतने कि उनका एक वीडियो 60 लाख बार देखा गया है. डांगी, रोज सुबह 6 से 8 बजे एक्सरसाइज और योग करते हैं. इसके बारे में युवाओं को बताते हैं. इस दौरान वे युवाओं को कैरियर, सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर मोटिवेशनल स्पीच भी देते हैं. ये सब इतना प्रभावी हो गया है कि अब यूथ और बच्चे तक उनसे मिलने आने लगे हैं.

राष्ट्रपति से दो बार वीरता पुरस्कार

छत्तीसगढ़ कैडर मिलने के बाद उनकी पोस्टिंग कोरबा और बिलासपुर के अलावा बीजापुर, कांकेर व बस्तर एस.पी. के रूप में हुई. उन्होंने वहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया और बड़ी सफलताएं हासिल की. कई नक्सलियों को मार गिराया, गिरफ्तार किया. आई.जी. दंतेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव रहते हुए कई बार नक्सलियों से सीधी मुठभेड़ में शामिल हुए. इस वीरता के कारण उन्हें साल 2008 और साल 2009 का राष्ट्रपति पुलिस वीरता पुरस्कार मिला.

एक साल पहले गाइड द यूथ, ग्रो द नेशन मिशन 

श्री डांगी ने योगविद्या को समाज से साझा करना शुरू किया और एक शक्तिशाली युवा भारत के निर्माण के लिए प्रयास शुरू करते हुए एक वर्ष पूर्व गाइड द यूथ, ग्रो द नेशन मिशन की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि वे  काफी गरीबी व अभावों में पले बढ़े, इसलिए ठान लिया था कि जब भी कुछ करने लायक बनेंगे तो अभाव झेल रहे बच्चों-युवाओं के लिए कुछ करेंगे. उन्होंने बताया कि वे जब टीचर थे, तो वहां के हॉस्टल में किताबें, पेन-पेंसिल बांटते थे. फिर कुछ की फीस भरनी शुरू की. छत्तीसगढ़ आए तो लगा कि पूरी ताकत से युवाओं के लिए कुछ करना चाहिए. उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शारीरिक फिटनेस, सात्विक भोजन, करियर को लेकर गाइड करने लगे. युवा, योग, फिजिकल फिटनेस प्रोग्राम से तेजी से जुड़ते गए. कोरोना काल में योग और व्यायाम करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी, उनको लाभ भी हुआ. योग मन को शांत रखता है, विचारों को शुद्ध रखता है. जब युवाओं की सुबह की शुरूआत ऐसी होगी तो वो सही दिशा में जा सकेंगे. वे इस काम को अपनी ड्यूटी से बिलकुल अलग रखते हैं,सुबह 8 बजे से पहले युवाओं से बातचीत हो जाती है. इसके बाद अपने कर्तव्य के पालन में जुट जाते हैं.

सफलता के लिए तन-मन की तंदरुस्ती पहली शर्त

आई.जी. श्री डांगी कहते हैं कि योग-व्यायाम, खान-पान का ध्यान, मेहनत, अच्छी सोच बस बेहतर इम्यूनिटी के लिए इतना ही चाहिए होता है. मैं रोज युवाओं को योग सिखाता रहूंगा और आग्रह भी करता रहूंगा कि वे स्वस्थ्य रहने का प्रयास करें क्योंकि सफलता के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों का स्वस्थ होना पहली शर्त है. तन-मन स्वस्थ रहेगा, तो ही हम एक सेहतमंद और शक्तिशाली युवा भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकेंगे.

 

देंखे वीडियो….

 

सीजी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली तलब, बड़े प्रदर्शन की तैयारी, सीएम भूपेश बघेल और मरकाम पहले ही पहुंच चुके हैं दिल्ली

नई दिल्ली/रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ईडी की पूछताछ के विरोध मंगलवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली तलब किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कई नेता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को कल अनिवार्य रूप से दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कांग्रेस के सभी विधायकों को खोज खोज कर रायपुर लाया जा रहा है।

0.आधी रात तक राजीव भवन में होती रही विधायकों की खोज खबर

राजधानी रायपुर में आधी रात तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधायकों की खोज खबर होती रही। बता दें कि आज ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान से चर्चा के बाद कांग्रेस विधायकों को दिल्ली आने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभी उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

CG में बुलडोजर की एंट्री,हत्याके फरार BJP नेता के दुकान पहुंची पुलिस… सीढ़ी और पोर्च तोड़कर दुकान कर दी सील…

भिलाई। हत्या के मामले में फरार बीजेपी नेता की दुकान पर सोमवार को पुलिस और नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। दुकान के सामने हिस्से में अवैध कब्जा था, जिसे बुलडोजर से तोड़ दिया गया। साथ ही, दुकान सील कर दी गई है।

उत्तरप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा मामला भिलाई का है, जहां पुलिस टीम हत्या के मामले में फरार भाजपा नेता लोकेश पांडेय की रामनगर रोड सुपेला स्थित तीन दुकानों तक बुलडोजर लेकर पहुंच गई। पुलिस ने फिलहाल अवैध निर्माण के मामले में सीढ़ी और पोर्च में तोड़फोड़ की है, लेकिन यह संदेश भी दे दिया है कि कानून से ज्यादा दिन तक बचकर नहीं भाग सकते।

दरअसल, मामला साईंनगर कैम्प-1 निवासी रंजीत सिंह की हत्या से जुड़ा है। शनिवार की रात को रंजीत सिंह की बेस बॉल के बैट और चाकू से मारकर हत्या की गई थी और उसके शव को आरोपियों ने सुपेला शास्त्री अस्पताल के पास फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है, वहीं लोकेश व एक अन्य आरोपी अभी फरार है। एएसपी संजय ध्रुव के मुताबिक लोकेश की दुकान पर ही हत्या की प्लानिंग की गई थी। रंजीत की हत्या के लिए दुकान से ही सभी आरोपी निकले थे। रंजीत के घर पर डंडे व चाकू से हमला किया था। हत्या की प्लानिंग लोकेश की दुकान से की गई थी, इसलिए दुकान को सील किया गया है।

नेशनल हेराल्ड मामला: राहुल गांधी को फिलहाल राहत नहीं, ईडी ने कल फिर तलब किया

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ईडी ने चौथे दिन भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार ईडी ने मंगलवार 21 जून को उन्हें फिर से पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है।

बता दें कि आज राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की ‘‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर करीब पांच मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है और धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। राहुल गांधी करीब तीन बजकर 30 मिनट पर लंच के लिए ईडी दफ्तर से बाहर निकले और लगभग एक घंटे के बाद फिर ईडी कार्यालय पहुंचे थे।

ये भी बता दें कि पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए थे।

KORBA: विलुप्त होते जा रहे किंग कोबरा को संरक्षित करने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वन मंत्री को लिखा पत्र, कोरबा के जंगलों में होने के मिले हैं प्रमाण

कोरबा। छत्तीसगढ़ में किंग कोबरा को संरक्षित करने के लिए आपदा प्रबंधन एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विगत दिनों वन मंत्री मो. अकबर को पत्र लिखा था। पत्राचार कर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में किंग कोबरा पर गहन अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।

लेमरू व पसरखेत में प्रस्तावित है पुनर्वास केन्द्र

बता दें कि कोरबा जिले के लेमरू व पसरखेत क्षेत्र में किंग कोबरा के संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने और किंग कोबरा के लिए पुनर्वास केन्द्र की स्थापना तथा किंग कोबरा अभ्यारण के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। किंग कोबरा एवं अन्य वन्य जीवों के लिए कोरबा मे रेस्क्यू सेंटर बनाना चाहिए। जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि नोवा नेचर एक सामाजिक संस्था द्वारा वन विभाग के सहयोग से कोरबा के घने जंगल क्षेत्र में सर्वे कराया गया था।

सर्वे पश्चात् किंग कोबरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञों से सलाह लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं वन विभाग को प्रस्तुत किया था। रिपोर्ट में उन्होने बताया है कि किंग कोबरा खतरनाक होने के अलावा प्रकृति का खुबसूरत एवं उपयोगी जीव है। सरीसृप प्रजाति का यह जीव मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के कोरबा के घने जंगलों तक सीमित रह गया है।

पत्र में कहा गया है कि यह प्रकृति का बेहद खूबसूरत जीव होने के साथ साथ विश्व का सबसे बड़ा विषैले सांप का प्रजाति है। जिस प्रकार केरल राज्य में किंग कोबरा अभ्यारण बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है वैसे ही कोरबा के पर्यटन स्थल पसरखेत में किंग कोबरा अभ्यारण बनाकर पर्यटन स्थल को विकसित किया जा सकता है इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ होंगे।

क्या है किंग कोबरा, कितने जहरीला है इसका जहर

किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। इसके डसने से 20 से 25 मिनट के अंदर उचित ईलाज नही मिले तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसकी लंबाई सामान्य तौर पर अधिकतम 20 फुट तक होती है। जानकारों के हिसाब से किंग कोबरा एक बार में 20 से 35 अण्डे देती हैं और इन अण्डों से बाहर आने तक इन अण्डों की देखभाल करते हैं।

क्या है ईलाज

किंग कोबरा हो या अन्य और कोई भी सांप, डसने के बाद सबसे पहला काम तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। जब तक आप डॉक्टर के पास नही पहुंच रहे हैं तब तक सांप के डसने की जगह से थोड़ा उपर कपड़े या रस्सी से जोर से बांध देना चाहिए जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में जहर फैलने से रोका जा सके।

खुशखबरी:छत्तीसगढ़ में छा गया है मानसून, कल से झमाझम बारिश, इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

रायपुर/पटना। करीब 8 दिन लेट (weather department) छत्तीसगढ़ (Monsoon active in entire Chhattisgarh, warning of heavy rain on June 21) पहुंचा मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में छा गया है। सोमवार को छिटपुट बारिश के साथ प्रदेश के सभी जिलों में आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार 21 जून को भारी से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

0.मध्यप्रदेश से बिहार तक फैली है द्रोणिका

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बडौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क तक पहुंच गई है यानी यह छत्तीसगढ़ की सीमाओं को पार कर उत्तर-प्रदेश, बिहार तक पहुंच गई है। इस दो स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हुए हैं।

एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है। वहीं एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 21 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने का अनुमान है।

0.बिहार में वज्रपात से पिछले 48 घंटे में 17 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार बिहार के 6 जिलों में वज्रपात से पिछले 48 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही सोमवार को भी बिहार के सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि किशनगंज, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

0.गरियाबंद में जमकर बरसे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार-सोमवार की रात गरियाबंद के छुरा में  10 सेंटीमीटर बरसात रिकॉर्ड हुआ है। वहीं बिलासपुर के कोटा में 9 सेंटीमीटर, मुंगेली के लोरमी में 8 और पथरिया में 7 सेंटीमीटर बरसात दर्ज हुई है।

रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में भी बरसात हुई है। सोमवार को भी सुबह से पूरे प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बरसात की खबर है।

युवक को दो लड़कियों से हुआ प्यार, एक साथ दोनों की भरी मांग, जानें कहां हुई ये अनोखी शादी

लोहरदगा : प्यार करने वाले कहते हैं इश्क में दिल किसी को एक बार दिया जाता है, बार-बार नहीं, परंतु एक ही दिल जब दो लड़कियों पर आ जाए तो इसे क्या कहेंगे। यही नहीं, दिल कुछ इस कदर आया कि दोनों ही लड़कियों से शादी भी कर ली। वह भी समाज के सामने और सबकी सहमति से। अब भले ही कानूनन यह सही हो, या फिर गलत। इस अनोखे प्रेम कहानी और शादी की खूब चर्चा हो रही है।
ये पूरा मामला झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के बंडागांई का है। यहां एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए। हालांकि शुरुआत में तो परिजनों ने इस शादी पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में वे इसके लिए मान गए। हैरानी की बात यह है कि अनोखी शादी के गवाह ग्रामीण तो बने ही, पहली युवती का बेटा भी इस समारोह में शामिल हुआ।
दरअसल पूरा मामला आकाशी पंचायत अंतर्गत बंडा पतराटोली निवासी युवक संदीप उरांव का प्रेम प्रसंग पिछले तीन वर्षों से गडरपो पंचायत के धनामुन्जी गांव निवासी कुसुम लकड़ा, पिता सुकरा उरांव से चल रहा था। विवाह के पहले ही दोनों के एक बेटा भी है। वही दूसरी युवती बगड़ू पंचायत के पतरातू महतो टोली निवासी स्वाति कुमारी के साथ उसी युवक का प्रेम प्रसंग एक वर्ष पहले बंगाल के ईट भट्ठा में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। इन दोनों युवती के साथ युवक का प्यार परवान पर था। इस युवक के साथ दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग रहने के कारण कई बार विवाद हो रहा था।
हालांकि हिंदू रीति रिवाज एक युवक के द्वारा दो युवतियों के साथ शादी करने की पाबंदी है और इसके लिए बनाए गए कानून के तहत दो शादी करने की अनुमति नहीं है। लेकिन युवक की शादी की चर्चा पुरे इलाके में है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, खुलेगा हत्या का राज

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala murder case) की हत्या के मामले में ( 2 shooters who opened fire on Punjabi singer arrested) दिल्ली पुलिस ने शूटरों के एक मॉड्यूल हेड समेत दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों शूटर (gangster Lawrence Bishnoi) गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े थे दोनों को क्रिमनल रिकार्ड रहा है।

बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया था कि उसके गिरोह ने मूसेवाला की हत्या की थी। हालांकि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। बिश्नोई ने यह भी कहा था कि उन्हें मूसेवाला हत्याकांड के बारे में टीवी देखने के बाद ही पता चला।

पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा में सड़क के बीच अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों के साथ उनकी सुरक्षा में कटौती के एक दिन बाद हुई। पुलिस ने मौके से गोलियों के 30 खाली कारतूस बरामद किए हैं। हमलावर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े थे।

DLCC एवं डीएलआरसी की बैठक 21 जून को…विभिन्न योजनाओं का करेंगी समीक्षा…

कोरबा ।मार्गदर्शी बैंक योजना के अन्तर्गत कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में जिला पुनिरीक्षा समिति डीएलसीसी एवं जिला परामर्शदात्री समिति डीएलआरसी की बैठक 21 जून 2022 को शाम साढ़े चार बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड आदि की समीक्षा की जाएगी।

BIG BREAKING : एक ही घर में 9 लोगों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, जताई जा रही ये आशंका 

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के अम्बिकानगर में एक ही परिवार में 9 लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पीकर अपनी जान दी है। वहीं  इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, लोगों में दहशत का माहौल है।  फिलाहल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हालांकि किस वजह से परिवार ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  ये पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना है। पुलिस अफसरों का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का पता चलेगा।

आत्महत्या करने वाले लोगों के नाम

पोपट यल्लाप्पा वनमोरे (उम्र 52), संगीता पोपट वनमोरे (48), अर्चना पोपट वनमोरे (30), शुभम पोपट वनमोरे (28), माणिक यल्लाप्पा वनमोरे (49), रेखा माणिक वनमोरे (45), आदित्य माणिक वनमोरे (15), अनिता माणिक वनमोरे (28) और अक्काताई वनमोरे (72) है।