Home Blog Page 2527

जब वर्चुअल बैठक में आईजी ने पीड़ित महिलाओं से कहा. बेझिझक सहज होकर बताए अपनी समस्या, अफसर हो गए पसीना पसीना

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने शुक्रवार को मुंगेली और गौरेला-पेण्डा- मरवाही जिले के महिला संबंधी गंभीर अपराध जो विवेचना में लंबित हैं के संबंध में पुलिस अधीक्षकों, राजपत्रित अधिकारियों व थानेदारों और विवेचकों की वर्चुअल अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में आईजी ने अपराध पीड़िताओं से रूबरू हुए और उन्हें एकदम सहज होकर अपनी समस्या बताने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पुलिस कर्मी भी उन्हें परेशान कर रहा या फिर आरोपी को पकड़ने में आनाकानी कर रहा अथवा आरोपी पक्ष के द्वारा कोई दबाव बनाया जा रहा, तो बेझिझक सारी बात बताएं।

आईजी डांगी ने यह भी कहा कि सहज होकर अपनी समस्या रखें और उन्हें अपना भाई समझें, किसी से कोई डरने की जरूरत नहीं है, वे उनके साथ हैं। उनकी इतनी बातें सुनते ही पीड़िताओं ने हर मामले में आने वाली समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।

इस दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षकों व थानेदारों और विवेचकों को चेताया भी और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान आईजी ने अपराधी पीड़िताओं से उनके घर-परिवार व रोजगार के संबंध में भी बातें की। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि कभी भी कोई समस्या आए तो वे लोग उनसे मिल सकते हैं। इस दौरान आईजी ने खुलकर पीड़िताओं व उनके परिजनों से बात की।

रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने अपराधों के पीड़ितों को बुलाकर उनको प्राप्त क्षतिपूर्ति व राहत राशि और प्रकरण के संबंध में एवं अन्य समस्याओं को सुना गया साथ ही इसका निराकरण करने के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में एसपी मुंगेली चंद्रमोहन सिंह, एसपी गौरेला-पेण्डा-मरवाही त्रिलोक बंसल, एएसपी अर्चना झा, एएसपी दीपमाला कश्यप, एसडीओपी माधुरी धीरही, एसआई किरण राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0.. जब तक आरोपी नहीं ढूंढ लेते चौकी में मत आना

एक मामले में विवेचक द्वारा आरोपी की मदद करने की बात सामने आई, इस पर आईजी रतनलाल डांगी भड़क उठे। उन्होंने तुरंत एसपी को फोन करके चेतावनी दी कि, विवेचक को यह सन्देश पहुंचा दें कि जब तक वह आरोपी को खोज नहीं लेता, तब तक वह चौकी में नहीं आएगा. आईजी के इस सख्त रूप को देख अधिकारी भी सहम गए।

पंजाबी गायक व कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

लुधियाना (पंजाब)। पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक व कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं।

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन, मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

ब्रेकिंग: पिता ने 3 बेटियों को आइसक्रीम में जहर मिला कर दे दिया, 1 की मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

उदयपुर। पत्नी के झगड़े से हताश एक पिता ने अपनी बेटियों को आइसक्रीम में जहर मिलाकर खिला दिया। घटना के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां रविवार को एक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी व ससुराल वालों से झगड़े के कारण पति ने यह कदम उठाया। पत्नी ने पीहर से लौटकर घटना की रिपोर्ट भींडर थाने में दर्ज करवाई है।

भींडर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वरनोदा गांव की रहने वाली 32 साल की रेखा रावत ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि करीब छह साल पहले देवा रावत के साथ उसका विवाह हुआ था। दोनों ने सिजारे (समझौता) में एक खेत ले रखा था और दोनों वहीं रहते और खेती करते थे।

दो-तीन दिन पहले पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो पति ने पचास रुपये देकर उन्हें पीहर चले जाने को कहा। इस पर वो अपने पीहर चली गईं। रेखा ने बताया कि उसने पति को कई बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इस बीच शनिवार को रेखा उसे लगातार फोन करती रहीं। इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर बोला कि देवा और उसकी तीनों बेटियों ने कुछ खा (संभवत: आइसक्रीम) लिया है और चारों उल्टियां कर रहे हैं। इनमें दो बेटियां कुसुम व कीरण जुड़वां है और उनकी उम्र पांच साल है।

तीसरी बेटी का नाम जलकी है, जिसकी उम्र दो साल है। इसके बाद इन चारों को भींडर में इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। रेखा अपने पिता के साथ उदयपुर अस्पताल पहुंची। बच्चियों व पिता को अलग- अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। रविवार को छोटी बेटी जलकी ने दम तोड़ दिया।

Breaking: संदीप श्रीवास्तव बने पीजीटीआई कोरबा के मुख्य अभियंता..अजय कुमार सिन्हा कोरबा पश्चिम में बने अति. मुख्य अभियंता…

जांजगीर/कोरबा । छग. राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों को प्रबंध निदेशक श्री एनके बिजौरा एवं मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया, एसके कटियार एवं कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टीएंडएसएस) संदीप कुमार श्रीवास्ताव को मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए पीजीटीआई कोरबा पूर्व में तैनात किया गया है। रायपुर में पदस्थ एजीएम एचआर पी. पांडेय को मुख्य अभियंता (फ्यूल मैनेजमेंट) के पद पर रायपुर में ही तैनात किया गया है।
एबीवीटीपीएस मड़वा में पदस्थ अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सिन्हा को अतिरिक्त मुख्य मुख्य अभियंता (एसएंडपी) के पद पर कोरबा पश्चिम में तैनात किया गया है। कोरबा पूर्व में पदस्थ अधीक्षण अभियंता (स्टोर) ओपी शुक्ला को एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टीएंडएसएस) बनाया गया है। अधीक्षण अभियंता (ईएंडटी) अशोक कुमार जैन को अतिरिक्त मुख्य अभियंता (उत्पादन) के पद पर पदोन्नत करते हुए एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में ही नियुक्त किया गया है। जबकि अधीक्षण अभियंता (एमआईएस. आईटी.) आर अरविंद को पदोन्नत कर अतिरिक्त मुख्य अभियंता (आॅपरेशन) के तौर पर रायपुर में ही पदस्थ किया गया है।

ब्रेकिंग: लाइव कॉन्सर्ट में अचानक बेहोश होकर गिरा सिंगर, छूट गई जान, देखें मौत का लाइव वीडियो

कोच्चि (केरल)। केरल के अलाप्पुझा में ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा मंडली के स्वर्ण जयंती के मौके स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मलयालम संगीत के लोकप्रिय चेहरा गायक एडवा बशीर का स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ही निधन हो गया है। इसी दौरान वह गाते हुए मंच पर गिर पड़े। गिरने के बाद उन्हें चेरथला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बता दें कि वह तिरुवनंतपुरम में एडवा के मूल निवासी हैं।

बता दें कि कार्यक्रम में एडवा बशीर चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने स्टेज पर येसुदास का गीत- माना हो तुम बहुत हसीन गाया। गीत खत्म होते ही वो बेहोश हो कर गिर गए। तुरंत इस कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

तिरुवनंतपुरम के एडवा में जन्मे बशीर ने कई फिल्मी गाने गाए थे, लेकिन उन्हें उनके स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता था। उन्होंने स्वाति थिरुनल संगीत अकादमी (Swathi Thirunal Music Academy) से संगीत में शैक्षणिक डिग्री ली थी। 1972 में, उन्होंने कोल्लम संगीतालय गणमेला मंडली (kollam sangeetalaya ganmela troupe) का गठन किया था। उन्होंने फिल्म उद्योग में ‘वीना वायिकुम’ गाने से डेब्यू किया था।

 

Interview Tricky Questions: ऐसा कौन सा काम है, जिसे आदमी सिर्फ रात में कर सकता है? जानिए सही जवाब

Interview Tricky Questions, Tricky Questions: कम्पटीशन एग्जाम कोई भी हो क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवार को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. सिलेबस के साथ-साथ उम्मीदवारों का फोकस जनरल नॉलेज (general knowledge) या कंरट अफेयर्स (current affairs) पर रहता है. क्योंकि इंटरव्यू में कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो कैंडिडेट्स को कंफ्यूज कर देते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब.

सवाल: भारत के किस शहर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है?
जवाब: राजस्थान के जोधपुर शहर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है.

सवाल: भारत में पहला फोन कब लॉन्च किया गया था?
जवाब: साल 1995.

सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जिसे आदमी सिर्फ रात में कर सकता
जवाब: डिनर सिर्फ रात में कर सकते हैं.

सवाल: भारत में जिस रस्सी से फांसी दी जाती उसका क्या नाम है?
जवाब: भारत में जिस रस्सी से फांसी दी जाती है उसका नाम है मनीला रोप.

सवाल: दुनिया में होमवर्क की शुरुआत किसने की थी?
जवाब: होमवर्क की शुरुआत Roberto Nevilis ने की थी.

सवाल: हेलमेट को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब: हेलमेट को हिन्दी में शिरस्त्राण कहते हैं.

अचानक जोर का झटका, फिर 30 फीट की ऊंचाई पर आधे घंटे तक उलटे लटके रहे 20 लोग, जानें क्या हुआ था…वहां

कोरबा। अगर आपने कभी बिजली से चलने वाले व्हील झूले की सवारी की है तो आपको मालूम ही होगा….जब झूला अपनी रफ्तार पर आता है तो सांसें अटक जाती हैं, और अगर वो अचानक ऊंचाई पर रुक जाए और आप खुद को उलटे लटके पाए तो इसकी कल्पना से आपकी चीखें निकल आएंगी।

कुछ ऐसा ही हादसा कोरबा के डिज्नी लैंड मेले में हुआ जहां बिजली झूला के अचानक रूक जाने से 20 लोग 0 फीट की ऊंचाई पर आधे घंटे तक उलटे लटके रहे वो चीखते रहे और उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद झूले को नीचे लाकर लोगों की जान बचाई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार से रिकांडो बाइपास मार्ग पर डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है। इसी मेले में कई बड़े-बड़े झूले भी लोगों के लिए लगाए गए हैं। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे लोग मेले में लगे झूले में लोग बैठे हुए थे। शुरुआत में तो झूला ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऊपर जाकर हवा में अटक गया। इसके चलते अंदर बैठे लोगों का सिर नीचे और पैर ऊपर हो गया।

इसके बाद मची चीख-पुकार

इसके बाद चीख-पुकार मच गई। ऊपर इतनी ऊंचाई पर ऐसे लोगों को फंसे देख परिजनों ने भी हंगामा कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद झूले में फंसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हुई।

कर्मचारियों ने किसी तरह से झूले को रस्सी से बांधा फिर उसे लोगों की मदद से खींचना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक यह सब चलता रहा। फिर किसी तरह से झूला नीचे आया और लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से कई ऐसे भी थे जो बात करने की स्थिति में नहीं थे। सबसे बुरी हालत महिलाओं और बच्चों की थी। किसी तरह परिजन उन्हें लेकर गए।

इस बीच सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम भी पहुंच गई। हादसे में बालको निवासी तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते झूला फंसा था।

IAS के सामने खुली शिक्षकों की पोल, भूले अंग्रेजी; कक्षा तीन के छात्रों को भी नहीं पढ़ा सके

Government Teacher Reality: हम अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं ताकि वे पढ़-लिख सकें और सही ज्ञान पा सकें. साथ ही वे शिक्षा पाकर अपना भविष्य संवार सकें. लेकिन जब स्कूल के शिक्षक को ही कुछ ज्ञान न हो तो सोचिए कि वह बच्चों को भला क्या पढ़ा पाएगा. हाल ही में ऐसा एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां टीचर तीसरी क्लास के बच्चों को अंग्रेजी नहीं पढ़ा पाए हैं.

प्रिंसिपल को छोड़कर कोई शिक्षक नहीं पढ़ा पाया अंग्रेजी
यह शर्मनाक घटना बिहार के अररिया जिले की है, जहां के एक स्कूल में शिक्षक, क्लास तीन के बच्चों को अंग्रेजी नहीं पढ़ा पाए. दरअसल, जिले के जोकीहर प्रखंड के एक उत्क्रमित विद्यालय में डीएम इनायत खान निरीक्षण करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने टीचर्स को तीसरी कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कहा. लेकिन प्रिंसिपल को छोड़कर कोई भी टीचर तीसरी क्लास के बच्चों को इंग्लिश नहीं पढ़ा सका.

डीएम ने तुरंत लिया ये एक्शन
इतना ही नहीं, बच्चों को उन्हें अंग्रेजी, मैथ और साइंस पढ़ाने वाले टीचर्स के नाम ही नहीं पता थे. इसके बाद डीएम ने बीईओ को तत्काल उस स्कूल के दो शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश दे दिया. साथ ही डीएम ने प्रिंसिपल को विद्यालय में पठन-पाठन में सुधार करने के निर्देश दिए. शिक्षकों के इंग्लिश नहीं पढ़ा सकने वाली इस शर्मनाक बात की चर्चा पूरे इलाके सहित सोशल मीडिया पर हो रही है.

पहले भी सामने आ चुकी है शिक्षा की बदहाली
बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब बिहार में शिक्षा की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. वहां के स्कूलों में शिक्षकों के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें वे छोटे-मोटे सवालों के जवाब देने में भी नाकाम नजर आए हैं. इस मामले को लेकर लोग सोशल मीडिया  पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मेरा पति नपुंसक, शादी के बाद नहीं बनाया संबंध, पास जाती हूं तो भड़क जाता… महिला का दर्द

इंदौर : एमपी के इंदौर (indore latest news update) स्थित महिला थाने में पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया है। पढ़ी लिखी महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि मेरा पति नपुंसक है। हम दोनों की शादी 2020 में हुई थी। इसके बाद से कभी उसने मेरे साथ संबंध नहीं बनाया। हमेशा पास जाने पर हेडक की बात कर टाल देता था। साथ ही भड़क जाता था। इंदौर की महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पति, सास और ससुर पर केस दर्ज हुआ है।
महिला थाने की टीआई ज्योति शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि 29 साल की महिला ने पति, सास, ससुर और ननद पर केस दर्ज कराया है। इन लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप भी लगाया है। साथ ही महिला ने कहा है कि शादी के बाद से वह कभी संबंध नहीं बनाया है। दोनों की शादी जनवरी 2020 में हुई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पति के पिता इंदौर पुलिस से रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल हैं। शादी के बाद से पति ने तनाव होने की बात कहकर कभी संबंध नहीं बनाए। पीड़िता ने कहा है कि मैं जब भी पास जाती तो वह तनाव की बात कर भड़क जाता था। कुछ दिन पहले जब पत्नी को शक हुआ। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू हो गई।
पीड़िता ने कहा कि शक होने के बाद पति का तीन डॉक्टरों के पास इलाज करवाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उसके परिवार के लोगों ने झूठ बोलकर शादी करवाई। महिला खूब पढ़ी लिखी है। उसके पास पांच डिग्रियां हैं। वहीं, पति सिर्फ कथित रूप से एमएससी है। महिला ने कहा कि ससुराल के लोगों ने शादी से पहले पति की नपुंसकता की बात नहीं बताई थी। वह एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव था। अब खुद की बिजनेस स्टार्ट करने की बात कर रहा है।

महिला की शिकायत के बाद ससुराल के लोग भी शनिवार को थाने पहुंचे थे। पुलिस पर आरोपी पति का पिता दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों में ठनी,दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली/रांची। झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और झामुमो में ठन गई है। दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के लिए दावेदारी ठोंक रही हैं। मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई कांग्रेसी नेता भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस मुद्दे पर सोरेन की मुलाकात सोनिया गांधी से भी हुई है।

दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी बयान सामने आया है। ठाकुर ने कहा है कि झारखंड के एक नेता को राज्यसभा जाना चाहिए। हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी जो कहेंगी हम उसका पालन करेंगे। सकारात्मक बातचीत हुई (झामुमो के साथ) और मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस का उम्मीदवार होगा।

इधर राज्यसभा सीट पर कांग्रेस द्वारा दावेदारी करने के बाद से झामुमो ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि कांग्रेस हमें आंख न दिखाए। हमारी वजह से कांग्रेस यहां टिकी है। हम मजबूत होंगे तो कांग्रेस भी मजबूत होगी। वहीं कांग्रेस ने भी कहा कि कांग्रेस न तो किसी को आंख दिखा रही है, न याचना कर रही है। गठबंधन हमेशा सहमति के आधार पर कामयाब होता है। निर्देश पर गठबंधन नहीं चलता।

झामुमो हर हालत में अपना उम्मीदवार उतारेगी: सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ‘विधायक दल ने एकमत से फैसला लिया कि झामुमो हर हालत में राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी को कांग्रेस से समर्थन मिलने की उम्मीद है। हम चाहते हैं कि चुनावों के लिए महागठबंधन का केवल एक ही प्रत्याशी होना चाहिए। जबकि भाजपा की ओर से पूर्व सीएम रघुवरदास नाम सबसे आगे चल रहा है।

बता दें कि झामुमो के राज्य विधानसभा में 30 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 17 है। राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के 26 विधायक हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी एक-दो दिन में ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।