Home Blog Page 2528

वरिष्ठ पत्रकार शमी इमाम के पिता जनाब उमर इमाम का इंतकाल…पुरानी बस्ती कब्रिस्तान में होगा सुपर्द ये खाक..

कोरबा। कोरबा के न्यू शारदा विहार निवासी जनाब उमर इमाम अब हमारे बीच नहीं रहे। मरहूम उमर इमाम वरिष्ठ पत्रकार शमी इमाम और कोरबा एक्वेरियम के संचालक जाफर इमाम के पिता थे। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से दोपहर की नमाज के बाद 2:00 बजे पुरानी बस्ती स्थित कब्रिस्तान के लिए रवाना होगी जहां उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

बड़ी खबर: जैन संतों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले  छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल पर FIR दर्ज, राज्यपाल ने किया DGP को फोन तब लिखी गई थाने में रपट

रायपुर/बालौद। छत्तीसगढ़ के बालौद जिले के एक कार्यक्रम में  जैन संतों पर indecent remarks on Jain saints अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल FIR registered against Amit Baghel, president of Chhattisgarh Kranti Sena के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। बता दें कि आज रायपुर में सकल जैन समाज ने शांति मार्च निकाला। समाज के तमाम लोग पैदल मार्च करते हुए राजभवन के लिए निकले।

पुलिस के रोके जाने के बाद भी समाज के लोगों ने
राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलकर अपनी बात रखी। समाज के पदाधिकारी अभय भंसाली ने बताया- बालोद में घटना हुई, हमारे जैन समाज के गुरु संतों के खिलाफ पहली बार देश में किसी ने ऐसी अपमान जनक बातें कहीं। कल को कोई घटना न हो इसलिए हमने राज्यपाल से मुलाकात की।

अनुसुइया उइके ने हम सभी को बताया कि उन्होंने पहले ही DGP से फोन पर बात की और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से बात की है और जल्द ही इस मसले पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगी।

दर्ज की गई FIR,जैन समाज ने कहा.खानापूर्ति करने वाली कार्रवाई

प्रदेशभर में अमित बघेल के खिलाफ मचे बवाल के बाद आखिरकार बालोद पुलिस को केस दर्ज करना ही पड़ा। अमित बघेल के खिलाफ IPC की धारा 295 ए के तहत केस दर्ज है। जिसे जैन समाज ने खानापूर्ति करने वाली कार्रवाई बताई है। जैन समाज का कहना है कि चूंकि अमित बघेल ने बली देने की बात की तो पशू क्रूरता, लोगों में हिंसा भड़काने की कोशिश की तो व्यमनस्यता फैलाने के मामलों से जुड़ी धाराओं को भी केस में जोड़ना चाहिए।

क्या हुआ था उस दिन

25 मई को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में छतीसगढ़िया क्रांति सेना का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन मुनियों पर मंच से टिप्पणी की।

जैन समुदाय के लोगों को बाहरी बताकर इनका विरोध किया। कई कारोबारियों को मारा पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जैन समाज ने बघेल की बातों पर कड़ी आपत्ति जताई। अब उसी बयान की वजह से पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने 1000 किमी दूर मौजूद टॉरगेट को उड़ाया,जिरकॉन मिसाइल ने उड़ाई दुश्मनों की नींद

मॉस्को। रूस ने यूक्रेन Ukraine Russia War के साथ पिछले 94 दिनों से जारी युद्ध के बीच महाशक्तिशाली Zircon Missile जिरकॉन मिसाइल का टेस्ट किया है। जिरकॉन मिसाइल 11000 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से उड़ान भरने में सक्षम है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि नौसेना ने लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली हाइपरसोनिक जिरकॉन क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल को बैरेंट्स सी से दागा गया जबकि इसका लक्ष्य व्हाइट सी में मौजूद था।

रक्षा मंत्रालय ने जिरकॉन मिसाइल परीक्षण का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें एक युद्धपोत से जिरकॉन मिसाइल आग की तेज लपटे फेंकती हुई उड़ान भरती नजर आ रही है।

1000 किमी दूर तक लक्ष्य को बनाया निशाना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन President Vladimir Putin जिरकॉन मिसाइल को अपने देश की बेजोड़ हथियारों की नई पीढ़ी बता चुके हैं। यह हाइपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की गति से नौ गुना तेज उड़ान भर सकती है।

माना जाता है कि यह मिसाइल 1000 किमी दूर स्थित टारगेट को ध्वस्त कर सकती है। हालांकि कुछ अपुष्ट रिपोर्ट इसकी रेंज 2000 किमी होने का भी दावा करती हैं। जिरकॉन एक एंटी शिप क्रूज मिसाइल है जिसका पिछले साल परमाणु सबमरीन से परीक्षण किया गया था।

​बिग ब्रेकिंग: चर्च में बांटा जा रहा था खाना तभी बेकाबू हो गई भीड़, पैरों तले कुचलने से 31 की मौत, इनमें ज्यादातर बच्चे

अबुजा। चर्च में खाने के पैकेट और गिफ्ट बांटने के दौरान मची भगदड़ में 31 लोगों Accident in Nigeria Church की मौत हो गई वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला दक्षिणी नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर के एक चर्च का है।

एक प्रोग्राम के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं।

न्यूज चैनल सीएनएन ने नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के हवाले से कहा, चर्च में शनिवार को प्रोग्राम था। इसमें खाना और लोगों को गिफ्ट बांटने का प्लान भी था। गिफ्ट बांटे जाने के दौरान ही चर्च में भगदड़ मच गई। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

पुलिस के प्रवक्ता ग्रेस इरिंगे कोको ने बताया कि गिफ्ट लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया। इसके बाद चर्च में भगदड़ मच गई, गिफ्ट लेने के लिए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एक सप्ताह और फिर ‘झमा..झम’ कल केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, जानें राज्यों का हाल कब तक करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। झूमकर आए बदरा…ये सपना इसी सप्ताह साकार हो सकता है। (Monsoon Forecast 2022) मौसम विभाग के अनुसार मानसून कल (रविवार) तक केरल तट (tomorrow Monsoon Break in Kerala) पर दे सकता है। इस दौरान देश को कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, यूपी ,बिहार, झारखंड, ​दक्षिण छत्तीसगढ़, एमपी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

इससे पहले मौसम विभाग (IMD) की ओर से 27 मई को मॉनसून की दस्तक का अनुमान लगाया गया था लेकिन हुआ नहीं। वहीं अब अगले दो दिनों में केरल इसके दस्तक देने का अनुमान लगाया गया है। मॉनसून की दस्तक के साथ ही राज्यों के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

3 दिनों की देरी से मॉनसून की दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार मौसम संबंधी नये संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इसलिए, अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार केरल के साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में दूरदराज के क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

‘बोतल में यूरिया’, गुजरात में पीएम मोदी ने किया इफको नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन, जानें क्या है नैनो यूरिया

गांधीनगर। दो दिन के गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इफको के कलोल स्थित (IFFCO Nano Urea Plant) नैनो यूरिया (तरल) प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सहकारी समिति से जुड़े किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए गांवों का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। पीएम ने कहा कि सहकार गांवों के स्वावलंबन का भी बहुत बड़ा माध्यम है।

इफको नैना यूरिया (तरल) प्लांट को लेकर पीएम ने कहा- आज आत्मनिर्भर कृषि के लिए देश पहले नैनो यूरिया लिक्विड प्लांट का उद्घाटन करते हुए मैं विशेष आनंद की अनुभूति कर रहा हूं।

0-एक बोरी यूरिया की ताकत अब एक बोतल में समा गई

उन्होंने कहा एक बोरी यूरिया की ताकत अब एक बोतल में समा गई है। नैनो यूरिया की करीब आधा लीटर बोतल, किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करेगी।

पीएम ने आगे कहा, 7-8 साल पहले तक हमारे यहां ज्यादातर यूरिया खेत में जाने के बजाए, कालाबाजारी का शिकार हो जाता था और किसान अपनी जरूरत के लिए लाठियां खाने को मजबूर होता था।

कई बड़ी फैक्ट्रियां तकनीक के अभाव में बंद हो गई। सरकार में आने के बाद हमने यूरिया की शत-प्रतिशत नीम कोटिंग का काम किया। इससे देश के हर किसान को पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिलना सुनिश्चित हो सका।

BJP कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’, पोस्टर मामले में पुलिस का एक्शन, 6 आरोपी अरेस्ट

The Duniyadari.com: यूपी के मेरठ में थाने पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. पुलिस की छवि धूमिल करने वाले 10-15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर 6 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है.

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार, शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी खाली कराने के लिए मेडिकल थाना पुलिस पर कुछ लोग जबरन दबाव बना रहे थे. खुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताने वाले इन्हीं लोगों ने थाने के बाहर एक पोस्टर लगा दिया था. दरअसल, इस पोस्टर पर लिखा था, “भाजपा के कार्यकर्ताओं का आना मना है.”

थाने के बाहर इस तरह का पोस्टर लगने के बाद सूबे की सियासत भी गरमा गई. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी इसको लेकर एक ट्वीट भी किया. सपा नेता पोस्टर का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में, सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में. ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!”

इसके बाद हैरत में आई पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में मुकदमा दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 4 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एसएसपी का कहना है कि आगे इसमें विवेचना की जा रही है. अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है कि पोस्टर कहां छपवाया गया, कैसे यहां लाया गया और यहां पर आकर किसने थाने की दीवार पर चिपकाया? इन सभी बातों का खुलासा किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

शादी के मंडप में ट्रैक्टर लेकर पहुंच गई दुल्हन, इससे पहले नहीं देखी होगी ऐसी भौकाली एंट्री

न्यूज डेस्क।भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. अपनी शादी में दूल्हा और दुल्हन कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें जीवनभर यह घटना याद रहे. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली. यहां एक दुल्हन ने ट्रैक्टर चलाकर धांसू एंट्री ली. दुल्हन की ऐसी एंट्री देखकर बाराती और घराती दोनों हैरान रह गए.

दुल्हन ने ट्रैक्टर पर ली एंट्री
बैतूल जिले के मुलताई ब्लाक मुख्यालय स्थित साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कार की शादी मुलताई निवासी किसान की बेटी भारती तागड़े से तय हुई थी. जब वासु अपनी बारात लेकर मंडप में अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था तो दुल्हन भारती ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची. यह देखकर दूल्हा समेत सारे बाराती हैरान रह गए.

फूलों से सजा ट्रैक्टर चलाते हुए जब दुल्हन शादी के मंडप में पहुंची तो सभी की नजर उधर ही थी. दुल्हन ड्राइवर की कुर्सी पर बैठी थी और उसके अगल-बगल की सीट पर उसके भाई बैठे थे. जैसे ही दुल्हन ने लाल जोड़े में ट्रैक्टर चलाकर एंट्री ली तो मंडप में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. दुल्हन ने इस बाबत बताया कि वह किसान की बेटी है, इसके बाद किसान की बहू बनने जा रही है. इसलिए ट्रैक्टर चलाकर एंट्री ली.

दुल्हन की ग्रैंड एंट्री
बता दें कि शादी में आया हर मेहमान दुल्हन भारती की एंट्री की तारीफ कर रहा था. जब भारती ने दुल्हन के तौर पर एंट्री ली तो सबने जोर-जोर से तालियां बजाकर किसी दबंग दुल्हन की तरह भारती का स्वागत किया. भारती ने कहा कि शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड काफी पुराना हो चुका है, इसलिए उसने कुछ नया करने के बारे में सोचा. अपनी इस सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए उसने ट्रैक्टर को चुना.

दूसरा ब्याह कर फरार चल रहा था पति, 6 साल बाद पत्नी ने पकड़ा, फिर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज डेस्क।आजमगढ़ जनपद के दीवानी कचहरी के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर देखा जा सकता है. इस बीच पुलिस होमगार्ड भी इस लड़ाई में बीच-बचाव भी करते दिख रहे हैं. लेकिन आक्रोशित पुरुष और महिलाएं आपे से बाहर होकर बार-बार हमलावर हुए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में पीले रंग के कपड़े पहने दिख रही महिला की शादी आज के 6 साल पहले हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे छोड़कर चला गया था. काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला. इस बीच, महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जो कि करीब 5 साल की हो चुकी है.

कचहरी में ही हुई पति पत्नी पक्ष के बीच मारपीट.
इसके बाद विवाहिता को पता चला कि घर से भागकर गए पति ने दूसरी शादी भी कर ली है. उधर, बीते शुक्रवार को किन्हीं सूत्रों से महिा के परिवार को यह पता चला कि वही व्यक्ति दीवानी कचहरी में आया हुआ है. विवाहिता अपनी बच्ची और मायके वालों के साथ दीवानी कचहरी जा पहुंची, जहां पति के साथ मौजूद एक अन्य शख्स ने इस महिला पर हमला बोल दिया. इस घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.

 

वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि पति की दूसरी शादी के चलते महिला और उसकी बच्ची का क्या होगा? जिसको लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला और इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है.

पुलिस थाने में घुस कॉन्स्टेबल को जड़े थप्पड़ और तानी पिस्तौल, नशे में धुत होकर पहुंचे थे 4 युवक

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाने के अंदर पुलिस सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है. नशे में धुत चार आरोपियों ने सिपाही से न सिर्फ मारपीट की बल्कि उस पर पिस्तौल भी तान दी. आरोपी दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पैरवी करने पहुंचे थे. पुलिस ने अब चारों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना पीजीआई थाने में चार नशे में धुत युवक थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया. आरोप है कि सरोज कुमार, अजीत कुमार, शुभम सिंह और अंकित सिंह नाम के युवक देर रात तकरीबन 2 बजे पीजीआई थाने पहुंचे थे. इस दौरान सिपाही राहुल कुमार ड्यूटी पर थे.

युवकों से नशे में थाने पहुंचने का कारण पहुंचा गया तो चारों सिपाही पर भड़क गए और गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने सिपाही पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद मौके पर दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव किया.  पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ हुए दुराचार मामले में चारों आरोपी पैरवी करने पहुंचे थे.

कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, बाबू खेड़ा में रहने वाले सर्वेश के खिलाफ एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप था. मुकदमा दर्ज होने के बाद इस पूरे मामले में जांच की जा रही थी. इसी बीच, चारों आरोपियों ने थाने पर पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी की पैरवी करते हुए सिपाही के साथ मारपीट की और उस पर पिस्तौल तान दी.  पुलिस ने सभी आरोपियों को जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.