नई दिल्ली। 33 साल बाद कंधार प्लेन हाईजैक की फाइल दोबारा खोली गई है। इस मामले में सीबीआई ने पूर्व गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद को कोर्ट में उपस्थिति होने के लिए समन जारी किया है।
जानकारी के अनुसार CBI की एक विशेष अदालत ने रूबिया को समन जारी कर 15 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है। 1989 में उनके अपहरण से जुड़े मामले में पेशी का आदेश आया है। खास बात यह है कि पहली बार रूबिया सईद को मामले में पेश होने के लिए कहा गया है।
संयोग ही है कि कोर्ट के इस समन से कुछ घंटे पहले ही यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। रूबिया मामले में भी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जेकेएलएफ का प्रमुख यासीन आरोपी है।
जानें इस वक्त कहां है रूबिया सईद
रूबिया सईद घाटी और लाइमलाइट से दूर तमिलनाडु में रहने लगीं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। लाइमलाइट से दूर होने के बावजूद एक बार फिर उनकी चर्चा होने की वजह है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को जैन मुनियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सकल जैन समाज और शहर के व्यापारिक संगठनों के व्यापारी शनिवार को इसी वजह से पैदल मार्च निकालेंगे। ये सभी जैन दादा बाड़ी में सभा के बाद राजभवन के लिए कूच करेंगे।
सकल जैन समाज के गजराज पगारिया ने पैदल मार्च निकालने की अनुमति रायपुर के जिला प्रशासन से मांगी थी। इन्हें अनुमति मिल गई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर सकल जैन समाज के लोग और कारोबारी रैली निकालेंगे।
समाज की मांग है कि जैन मुनियों के खिलाफ विवादित बयान देने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
क्या है पूरा मामला
25 मई को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में छतीसगढ़िया क्रांति सेना का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन मुनियों पर मंच से टिप्पणी की।
The Duniyadari.com: न्यूज डेस्क।ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे की राशि के अनुसार, व्यक्ति का स्वभाव और उसकी विशेषताएं कैसी होती है। राशि के अनुसार, सभी की पसंद नपसंद भी अलग-अलग होती है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी कौन सी राशियां है जिन्हें बहुत गुस्सा आता है और वह गुस्से में अपना ही नुकसान कर बैठती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के जातकों के बारे में जिनसे भूलकर भी पंगा नहीं लेना चाहिए।
मेष राशि वालों को खूब आता है गुस्सा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ही इस राशि के लोगों का काफी गुस्सा आता है। जब इन लोगों को गुस्सा आता है तो इन्हें शांत करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं ये लोग बहुत जल्दी किसी भी बात को अपने दिल पर ले लेते हैं। साथ ही इन लोगों का गुस्से के समय खुद पर काबू नहीं रहता है।
वृषभ राशि वालों को बहुत जल्द आता है गुस्सा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का चिन्ह बैल होता है। ये चिन्ह इस राशिवालों को बहुत परिश्रमी होने के बारे में दर्शाता है। हालांकि, इस राशि के लोगों को गुस्सा बहुत ज्यादा आता है। ये लोग न गलत काम करते हैं और न ही इन्हें गलत काम करना बर्दाश्त होता है। अगर इन्हें किसी बात का पता लगता है तो ये अंदर ही अंदर घुटते रहता हैं और अपनी भड़ास गुस्सा के जरिए निकालते हैं। गुस्से में ये किसी को कुछ भी बोल देते हैं और अपनी ही नुकसान कर बैठते हैं।
सिंह राशिवालों का स्वभाव होता है गुस्सैल
सिंह राशि के लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। हालांकि. सिंह राशि के लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी गुस्सैल भी होते हैं। अगर इन्हें गुस्सा आ जाए और गुस्से में आप इन्हें शांत होने के लिए
कहे तो इनका क्रोध शांत होने के कारण सिर्फ बढ़ता ही है। इन लोगों का क्या बात कब बुरी लग जाए कोई नहीं जानता। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। अधिकतर ये लोग भी गुस्से में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।
वृश्चिक राशिवाले अहम पर ले लेतें है हर बात
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई भी व्यक्ति इस राशि के जातकों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाता है तो ये लोग फिर अपना आपा आसान से खो बैठते हैं। इस राशि के लोग हर बात को अपने अहम पर ले लेते हैं। यहीं कारण है की इन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। इनका गुस्सा जल्दी जाता भी नहीं है।
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेंट्रल GST ने तड़के छापेमार कार्रवाई (Breaking, Central GST Raid) कर दी है। छत्तीसगढ़ के नामी और बड़े व्यापारियो के यहां सेंट्रल GST ने दबिश दी है। अभी भी दो बड़े कारोबारियों के यहां दस्तावेज (Breaking, Central GST Raid) खंगाले जा रहे हैं और अन्य कई ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। दोनों व्यापारी छत्तीसगढ़ के नामी व्यापारियों में से हैं।
बिलासपुर के मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीदास वाधवानी और कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के ठिकानों पर GST की छापेमार (Breaking, Central GST Raid) कार्रवाई जारी है। दोनों व्यापारियों के यहां हड़कंप मच गया है। GST ने दोनों व्यापारियों के यहां एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। इससे शहर में खलबली मची हुई है।
बता दें कि देवीदास वाधवानी ट्रेडर्स तेल, शक्कर विक्रेता है। इधर भारत होजियरी शहर के सबसे बड़े कपड़ा व्यापारी हैं। दोनों की गिनती सबसे बड़े व्यापारियों (Breaking, Central GST Raid) में की जाती है।
न्यूज डेस्क।राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में पुलिस पर एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी पिटाई का आरोप लगा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाड़ी बसेड़ी मार्ग पर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगाें ने पुलिस पर पत्थर फेंके. पुलिस के साथ आरएसी और पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है और 60 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. उधर युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में एक मामले में कृष्णा नाम के युवक को पुलिस ने थाने बुलाया था. पुलिस के मुताबिक कृष्णा शराब के नशे में थाने आया था. उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ी. तुरंत ही उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी भनक परिजनों को लगी और उन्होंने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए बाड़ी अस्पताल के सामने ही हंगामा खड़ा कर दिया. गुस्साए परिजनों ने बाड़ी बसेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया.
पुलिस द्वारा परिजनों को काफी समझाने का प्रयास भी किया गया. लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हुए और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर हंगामा कर पत्थर फेंकने लगे. पुलिस ने भी डिफेंस में हल्के लाठी बल का प्रयोग किया. करीब आधे घंटे के उपद्रव के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया. परिजनों ने पुलिस आरोप लगाया कि थाने में उससे पैसे मांगे गए और उसे जमकर पीटा गया. जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ी.
वहीं इस मामले पर एसपी नारायण टोगस का कहना है कि कृष्णा पर उसके छोटे भाई अशोक की पत्नी मोटी उर्फ रजनी ने तीन माह पहले उस पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. गिरफ्तारी के बाद उसकी जमानत हो गई थी. लेकिन जांच के लिए उसे थाने बुलाया गया था, जहां वो शराब पीकर पहुंचा था, जिसके बाद उसकी तबियात बिगड़ी. वहीं परिजनों का आरोप है इस मामले को लेकर पुलिस ने कृष्णा के पैसों की डिमांड की थी.
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती (Justice Pradeep Kumar Mohanty will be head of Lokpal) को न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष का कार्यकाल पूरा होने के कारण लोकपाल का कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया है।
शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मोहंती रिक्ति होने की तारीख यानी 28 मई से नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक लोकपाल का नेतृत्व करेंगे।
28 मई, 1952 को जन्मे न्यायमूर्ति घोष को 2013 में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जून 2017 से मार्च 2019 तक, उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया, जिसके बाद उन्हें 23 मार्च 2019 को लोकपाल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
10 जून, 1955 को पैदा हुए मोहंती ने 27 मार्च 2019 में लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त होने से पहले कटक में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा और रांची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ के चांसलर के रूप में काम किया है।
कोरबा। बालिकाओं को प्रेरित करने एवं प्रोत्साहन से भरने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, कोरबा भोज राम पटेल ने शुक्रवार को एनटीपीसी कोरबा के चल रहे बालिका अधिकारिता मिशन 2022 में भाग ले रहीं बालिकाओं के साथ बातचीत की।
समारोह में पीएम जेना (मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा), श्रीमती जेना भी उपस्थित थीं। राजश्री जेना (अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति), एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक, मैत्री महिला समिति के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
स्वागत सम्बोधन, अभिनंदन और केक काटने के बाद जिले के एसी आईपीएस भोजराम पटेल ने जीईएम 2022 में भाग लेने वाली बालिकाओं से बातचीत की और एक शिक्षक बनने से लेकर आईपीएस अधिकारी बनने तक के अपने सफर को साझा किया।
0.बालिकाओं को बताया सफलता का मंत्र
उन्होंने कहा: “हमें अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना सीखना चाहिए और हमें प्रदान किए गए अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी व्यक्ति की सफलता के स्तंभ शिक्षकों का सम्मान करना और जोश और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों की ओर काम करना है।
उन्होंने कहा, एनटीपीसी का बालिका सशक्तिकरण अभियान एक उल्लेखनीय पहल है और इसका उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को निहारना है। मैं इन छोटी बालिकाओं को शुभकामनाएं देता हूं और एनटीपीसी कोरबा द्वारा उन्हें प्रदान किए गए अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की कामना करता हूं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के बारें में बातें साझा की और बच्चों को अपनी प्रेरक यात्रा से प्रोत्साहित किया।
GEM 2022 की अब तक की गतिविधियाँ:
अब तक, एनटीपीसी कोरबा में जेम 2022 में भाग लेने वाली लड़कियां योग, शिल्प, नृत्य, अकादमिक विषयों और प्रदर्शन कला पर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
बालिका सशक्तिकरण मिशन:
बच्चियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाने में एनटीपीसी लिमिटेड की प्रमुख सीएसआर पहल बालिका अधिकारिता मिशन (जीईएम) ने सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।
एनटीपीसी लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी, को एनटीपीसी परियोजनाओं के आसपास के गांवों की बालिकाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए लड़कियों के उत्थान का समर्थन करने के लिए व्यापक प्रशंसा मिली है। इस वर्ष के दौरान लगभग 35 परियोजना स्थानों में अपनी GEM पहल करने की योजना बना रहा है।
GEM कार्यक्रम ने देश भर की लड़कियों को सशक्त बनाया है और उन्हें बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया है। इस पहल के साथ, एनटीपीसी का लक्ष्य इन लड़कियों की मदद करना और ग्रामीण क्षेत्रों में कन्या भ्रूण हत्या के बारे में गलत धारणा को दूर करना है। इस पहल ने बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक जगह तैयार की है।
एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, एनटीपीसी ने 2018 में बालिका सशक्तिकरण मिशन शुरू किया और अपने परियोजना स्थानों के आसपास लड़कियों के सशक्तिकरण में योगदान दिया।
2019 तक, बालिका सशक्तिकरण मिशन ने 20 परियोजना स्थानों में 2,300 लड़कियों को लाभान्वित किया। एनटीपीसी ने विभिन्न स्थानों से 10-12 वर्ष की आयु के बीच की छात्राओं के नामांकन का निरीक्षण किया।
छात्राओं को न केवल शिक्षाविदों बल्कि योग, आत्मरक्षा, कला और बहुत कुछ से अवगत कराया गया है। इन लड़कियों ने रचनात्मक सोच को आत्मसात किया है और टीम भावना के महत्व को भी सीखा है।
GEM सुनिश्चित करता है कि बालिका पर्याप्त जिज्ञासा और गुणवत्तापूर्ण संचार और सामाजिक कौशल के साथ एक पूर्ण वयस्क के रूप में विकसित होती है। इसके अतिरिक्त, यह बालिकाओं को उनकी रचनात्मकता का पोषण करने, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को तेज करने के लिए प्रेरित करता है, और सीखने को एक जीवंत, आकर्षक और प्रभावशाली अनुभव बनाता है।
अपनी स्थापना के बाद से, कंपनी ने अग्रणी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रथाओं को बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका लोगों के जीवन पर स्थायी स्थायी प्रभाव पड़ा है। एनटीपीसी इस तरह की पहल का नेतृत्व करना जारी रखेगा और हाशिए के लोगों के जीवन को छूएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वे अपना जीवन में सफलता हासिल करें।
कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में (Honor killing in Kalaburagi in Karnataka) एक हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से इश्क किया और उससे शादी करना चाहता था। हत्या के आरोप में लड़की का भाई समेत दो लोग को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को देर रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लड़की के घरवाले भी नाराज और असहमत थे। विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लड़की के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।
0 सुखरीखुर्द में मौवार ,मन्नेवार समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित, सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा
कोरबा। मौवार समाज के बच्चे अच्छे पढ़ाई कर आगे बढ़ेंगे तो समाज भी आगे बढ़ेगा। बच्चे पढ़ लिखकर कलेक्टर डॉक्टर और इंजीनियर बनें। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ सकता है। समाज की एकजुटता दिखनी चाहिए। आपस में कोई विवाद नहीं होनी चाहिए। समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी सहयोग करने के लिए आगे रहेंगे।
यह बात विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शुक्रवार को करतला ब्लॉक के ग्राम सुखरीखुर्द में आयोजित मौवार समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मौवार समाज काफी एकजुट है। जाति को लेकर जो भी समस्या है उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। एकजुटता के कारण ही समाज के लोगों के सहयोग से यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। समाज की महिलाएं काफी जागरूक हैं। महिला समूह बनाकर बेहतर काम कर रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उसका भी लाभ उठाकर आगे बढ़े। क्षेत्र के समाज के लोगों से पुराना नाता रहा है।
उन्होंने समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। डॉ महंत ने कहा कि क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत कुछ कारणवश आगे नहीं आ पाई। उनके स्थान पर पुत्र सूरज महंत आए हैं। आगे कोई भी कार्यक्रम होगा तो सांसद जरूर आएंगी। पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने डॉ महंत हमेशा साथ देते रहे हैं। आगे भी उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी मनहरण राठौर, प्रमोद राठौर, गुलजार सिंह ठाकुर ,समाज के पूर्व अध्यक्ष सुखसागर मन्नेवार ने भी संबोधित किया। इसके बाद अतिथियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्वागत उद्बोधन समाज के अध्यक्ष देव प्रसाद ने दिया। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक विशाल नाथ सिंह, उपाध्यक्ष छत राम, सचिव सुरेश मन्नेवार, सह सचिव ज्योति सागर, सुनीलाल, गणेश राम, गोविंद राम, चुमुक लाल, रविंद्र शर्मा, सरपंच रोशन बरेठ, जगदीश यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज की महिलाएं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार ने किया।
समाज की महिला समूहों ने की डॉ मंहत की अगुवानी
समाज की महिला स्व सहायता समूह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत की अगुवानी की। परंपरागत गड़वा बाजा के साथ समाज के लोगों के साथ विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके साथ आसपास के कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में आए थे। समाज के बुजुर्गों और महिलाओं के साथ डॉ महंत ने चर्चा भी की।
कोरबा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने पोड़ी जनपद पंचायत के 30 सचिवों का स्थांतरण आदेश जारी किया है। पहले पाली, कटघोरा कोरबा जनपद के सचिवों को इधर से उधर किया गया है। इसके बाद आज पोड़ी जनपद के सचिवों को तबादला किया गया है। स्थांतरण हुए सचिवों को तत्काल ग्राम पंचायत में ज्याइनिंग का आदेश दिया है। समय पर नवीन स्थान पर ज्वाइनिंग न देने वाले सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया है। बहरहाल आज हुए ट्रांसफर के बाद एक बार फिर कोरबा जनपद के सचिवों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि एक स्थान पर लंबे समय से पदस्थ और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले सचिवों को जिला सीईओ नूतन कंवर ने दूसरे ब्लाक ट्रांसफर किया है। बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर के बाद सचिवों में हड़कंप मच गया है। आपको यह बताना लाजमी होगा कि जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर शुचारु रूप से संचालित करने की मुहिम चला रहे है। जिन पंचायतों में सरकारी कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे पंचायतों का कुंडली तैयार किया जा रहा है। इस कड़ी में पहले फेस में कटघोरा , पाली कोरबा और करतला के सचिवों का ट्रांसफर किया है। इसके बाद पोड़ी ब्लाक के सचिवों को इधर से उधर किया गया है। आज हुए ट्रांसफर के बाद एक बार फिर मुख्यालय में लाइजनिंग करने वाले सचिवों के तोते उड़ गये है।