Home Blog Page 2530

गुजरात : हार्दिक पटेल अगले हफ्ते हो सकते हैं भाजपा में शामिल, चुनाव लड़ने के भी संकेत

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) के बाद अब गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल (Hardik Patel) 30 मई या 31 मई को गांधीनगर में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने शुक्रवार को अहमदाबाद में इस बाबत इशारा किया और यहां तक कि चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।

पटेल ने एक टीवी चैनल पर एक कार्यक्रम में संकेत दिया है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी तय करेगी कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमनाथ मंदिर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक एकता यात्रा का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने का यह भव्य कार्यक्रम होगा।

18 मई को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

बता दें कि हार्दिक ने 18 मई को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। तब से अटकलें तेज थीं कि वह भाजपा में शामिल होंगे। एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह शुक्रवार को अपने फैसले की घोषणा करेंगे।

कुत्ता घुमाने वाले IAS के बाद क्यों वायरल हुई इस महिला IAS की फोटो?

न्यूज डेस्क।IAS संजीव खिरवार और पत्नी IAS रिंकू धुग्गा चर्चा में हैं. इन पर खिलाड़ियों से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम को खाली करवाकर कुत्ता घुमाने का आरोप है. जिसके बाद उनका ट्रांस्फर कर दिया गया. संजीव को लद्दाख भेज दिया गया, वहीं उनकी पत्नी रिंकू को अरुणाचल प्रदेश जाने का आदेश दे दिया गया है. हालांकि, इन सबके बीच IAS कीर्ति जल्ली (IAS Keerthi Jalli) की खूब चर्चा हो रही है.

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1529831191515365377?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529831191515365377%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-38346474813205826806.ampproject.net%2F2205120110001%2Fframe.html

सोशल मीडिया पर एक तरफ तो दिल्ली के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) रहे संजीव खिरवार की फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वह खाली स्टेडियम में अपनी पत्नी के साथ कुत्ता घुमाते दिखते हैं. वहीं दूसरी तरफ असम के कछार जिले की डिप्टी कमिश्नर कीर्ति जल्ली की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह मिट्टी से सनी दिखती हैं. तब कीर्ति बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही थीं.

दोनों की फोटोज को शेयर करते हुए IFS अनुपम शर्मा ने लिखा- दोनों फोटो में दिख रहे ऑफिसर्स ने UPSC एग्जाम क्लियर किया है… मैसेज सिंपल है- एग्जाम पास करना इंपॉर्टेंट नहीं है. जॉब मिलने के बाद आप क्या करते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण है. मानवता से ही सच्ची मर्यादा मिलती है.

अनुपम की पोस्ट पर कीर्ति जल्ली की लोग खूब तारीफें कर रहे हैं. IAS अवनीश शरण ने भी कीर्ति की फोटो को शेयर किया. लिखा- कीर्ति जल्ली IAS, डिप्टी कमिश्नर, कछार और फिर हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई. कीर्ति की फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है.

कीर्ति की फोटो को डिप्टी कमिश्नर, कछार के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है. जिसमें फोटो के बारे जानकारी दी गई है. ट्वीट में लिखा गया- मैडम डिप्टी कमिश्नर ने Chesri GP, गांव- Chutrasangan के इलाके में बाढ़ और कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान वह नंगे पांव थीं. बाढ़ और कटाव से होने वाली समस्याओं को लेकर उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया.

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, इस साल कछार जिले के 291 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इससे 1,63,000 लोग प्रभावित हुए हैं. इस आपदा की वजह से 11,200 घरों को नुकसान पहुंचा है. वहीं कछार में 5,915 हेक्टेयर का फसल डूब गया है.

सीजी : रायपुर स्टेशन में labor pain से तड़पने लगी महिला, RPF की महिला पुलिस ने गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में उस वक्त भगदड़ मच गई जब अचानक labor pain से एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। वह प्लेटफार्म पर गिर गई और तड़पने लगी। दर्द में चिल्लाती महिला को देखकर RPF लेडीज पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

RPF से मिली जानकारी के मुताबिक महिला जलाकांति महानंद अपने पति धनेश्वर महानंद के साथ बलांगीर उड़ीसा जाने के लिए निकली थी तभी रायपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद यह हालात बने।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को दर्द से बिलखते देख आसपास मौजूद कुछ महिलाओं से साड़ी लेकर एक घेरा बनाया गया। RPF की ASI ऋतुजा भालेकर, अरविंद सिंह, अमर ज्योति साहू ने मिलकर महिला को हौसला दिया।

102 एंबुलेंस पर कॉल करके महिला को अस्पताल पहुंचाया

दर्द बढ़ता देखकर महिला पुलिस कर्मियों ने गर्भवती महिला को अपनी गोद में उठाया और भागते हुए स्टेशन के बाहर ले गई। 102 एंबुलेंस पर कॉल करके महिला को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। अब महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Breaking : कवर्धा पहुंची CBI की टीम, इस मुद्दे पर जांच शुरू…जानें

कवर्धा। CBI Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के चर्चित हत्याकांड की जांच करने सीबीआई की टीम दिल्ली से आई है। सीबीआई की टीम ने छत्तीसगढ़ पहुंचते ही कवर्धा रियासत की राजमाता के भांजे की हत्या की जांच शुरू कर दी है। इस जांच टीम में 15 से अधिक सदस्य शामिल है।

टीम के फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने (CBI Big Breaking) घटना स्थल को देखा। कुछ स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए। एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ज्योति नायर ने इसे जमीन विवाद में सुपारी किलिंग बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। साथ ही पुलिस द्वारा सही जांच नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

राज परिवार से जुड़े सदस्य की हुई थी हत्या
बता दें कि अगस्त-2021 में विश्वनाथ नायर की हत्या कवर्धा के राजपरिवार के फार्म हाउस हुई थी। राजकीय संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच राजमाता के भतीजे की हत्या हुई थी। इस चर्चित हत्याकांड की पुलिस द्वारा सही जांच नहीं किए जाने व षड़यंत्र का आरोप लगाते हुए राजपरिवार की ही सदस्य ज्योति नायर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट में न्यायाधीश रजनी दुबे (CBI Big Breaking) की सिंगल बेंच में मामला लगा था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 11 जनवरी 2022 को सीबीआई जांच का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले का पहले ही खुलासा कर चुकी है। पुलिस का दावा था कि 5 लोगों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

IAS Interview Questions: ऐसा कौन सा डर है, जो इंसान को खूबसूरत बना देता है? जानें UPSC इंटरव्यू के कुछ अनोखे सवाल

न्यूज डेस्क।यूपीएससी सिविल सेवा के इंटरव्यू में उम्मीदवारों से कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. इस दौरान सिलेबस के अलावा भी कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिनसे उम्मीदवारों के सोचने के नजरिए का पता चलता है. कई सवाल ऐसे भी पूछे जाते हैं, जिन्हें सुनकर उम्मीदवारों को गुस्सा आ जाता है. लेकिन जो लोग इस दौरान धैर्य रखकर जवाब देते हैं, वे सिविल सेवा की मंजिल तक पहुंच जाते हैं. आज आपको यूपीएससी के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ सवालों और उनके जवाब के बारे में बता रहे हैं.
1. दुनिया का ऐसा कौन सा डर है, जो इंसान को खूबसूरत बना देता है?

जवाब- पाउडर

2. ऐसा कौन सा जानवर है, जो घायल होने के बाद इंसानों की तरह रोता है?

जवाब- भालू

3. दुनिया का ऐसा कौन सा देश है, जिसमें एक भी नदी नहीं है?

 

जवाब- सऊदी अरब

4. ऐसा कौन सा जानवर है, जो कभी जम्हाई नहीं लेता?

जवाब- जिराफ

 

5. इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने पूछा कि अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो क्या करोगे?

जवाब- कैंडिडेट ने बेहद धैर्य के साथ जवाब दिया और कहा कि मुझे अपनी बहन के लिए आपसे अच्छा व्यक्ति नहीं मिल सकता.

6. मोर अंडे नहीं देता, फिर मोर के बच्चे कैसे होते हैं?

जवाब- मोरनी अंडे देती है.

7. भारत के किस राज्य का लोक नृत्य करगम है?

जवाब- तमिलनाडु

8. ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ किताब किसने लिखी है?

जवाब- एपीजे अब्दुल कलाम आजाद

9. भारत के किस राज्य में सबसे लंबी तट रेखा है?

जवाब- गुजरात

10. ‘बे ऑफ बंगाल’ किस स्टेट में है?

जवाब- लिक्विड स्टेट

खुशखबरी:  केरल तट से सिर्फ 100 किमी दूर है मानसून, छत्तीसगढ़ में आज भी अंधड़-बारिश का अनुमान

रायपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान Forecast of Meteorological Department के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब केरल तट से Monsoon is just 100 km away from Kerala coast सिर्फ 100 किमी दूर है और 31 तारीख या उससे पहले भी दस्तक दे सकता है। केरल में आने के करीब 10 दिन बाद छत्तीसगढ़ में 10-11 जून तक मानसूनी वर्षा शुरू होने का अनुमान है। इधर, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्से में सुबह से देर रात तक बूंदाबांदी होती रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मानसून रेखा के केरल की ओर बढ़ने व लक्षद्वीप तक पहुंचने की उम्मीद है। विभाग ने पहले कहा था कि मानसून 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने मानसून के दस्तक की तारीख 26 मई बताई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के अनुसार उत्तर-पश्चिम राजस्थान से छत्तीसगढ़ होते हुए अंदरुनी ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा बिहार और आसपास 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवात है। इसके असर से प्रदेश में काफी नमी आ रही है। इसी वजह से शुक्रवार, 27 मई को भी कई जगह अंधड़ के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

स्टेडियम कुत्ता घुमाने वाले IAS दंपती का तबादला, खिरवार को लद्दाख और उनकी पत्नी को अरुणाचल प्रदेश भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपना पालतू कुत्ता घुमाने को लेकर चर्चा में आए IAS अफसर संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा पर गाज गिरी है। केंद्र सरकार ने दंपती का तबादला अलग-अलग कर दिया है। खिरवार को लद्दाख और उनकी पत्नी को अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर किया गया है।

गृह मंत्रालय ने देर शाम को आदेश जारी करके खिरवार का तबादला कर उन्हें लद्दाख भेज दिया है, वहीं उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी रिकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। दोनों 1994 बैच के जॉइंट यूटी काडर के अधिकारी हैं। खिरवार दिल्ली सरकार में प्रिंसिपल सेकेट्री (रेवेन्यू) के पद पर तैनात थे।

स्टेडियम खाली कराने की पुष्टि बच्चों ने भी की

स्टेडियम खाली कराने की पुष्टि यहां कोचिंग लेने वाले बच्चों ने भी की है। यहां कोचिंग लेने वाले बच्चों ने कहा कि उन्हें 7 बजे तक हर हाल में स्टेडियम खाली करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड कहते थे। इससे ट्रेनिंग के लिए उन्हें पर्याप्त समय ही नहीं मिल पाता। फुल ट्रेनिंग के लिए कम से कम 3 या 4 घंटे चाहिए होते हैं। इसके लिए उन्हें समय से पहले धूप में ही स्टेडियम पहुंचना पड़ता था।

शादी समारोह में लाइसेंस फीस दिए बिना नहीं बजेगा संगीत, जानिए कोर्ट का पूरा आदेश

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab Haryana High Court) ने अपने एक फैसले में शादी समारोह (Wedding Parties) में बजने वाले फिल्मी गानों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए एक बड़ा आदेश जारी किया है. हाई कोर्ट ने कहा है कि अब सार्वजिक जगहों जैसे बैंक्वेट हाल और मैरिज होम जैसी जगहों पर होने वाले शादी समारोह में संगीत (Music) बचाने के लिए आयोजनकर्ताओं को लाइसेंस लेना होगा.

बिना लाइसेंस नहीं लगेंगे ठुमके
इस आदेश के तहत सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के सामाजिक समारोहों में लोग बिना लाइसेंस फीस दिए संगीत नहीं बजा सकेंगे. इस सिलसिले में नोवेक्स (Novex) कंपनी ने याचिका दाखिल करते हुए अदालत से कॉपीराइट के नाम पर संगीत बजाने की इजाजत देने के एवज में लाइसेंस फीस की मांग की थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब किसी भी होटल, शादी समारोह आयोजित कराने वाले हॉल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर किसी भी तरह के आयोजन पर म्यूजिक बचाने के लिए पहले से निर्धारित लाइसेंस फीस (License Fees) देनी ही होगी.
घरों की शादियों पर नहीं लागू होगा आदेश
इस सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने Registrar of copyrights के नोटिस को रद्द करते हुए कहा कि उनका ये फैसला घरों में होने में होने वाली शादियों पर लागू नहीं होगा.

गीतांजलि श्री के हिन्दी उपन्यास ‘रेत समाधि’ को मिला बुकर सम्मान

नई दिल्ली। भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री के हिंदी उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को इस साल का बुकर पुरस्कार मिला है। अमेरिकन राइटर-पेंटर डेज़ी रॉकवेल ने टॉम्ब ऑफ सैंड के नाम से इस उपन्यास का इंग्लिश में अनुवाद किया।

यह उपन्यास दुनिया की उन 13 पुस्तकों में शामिल था, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की लिस्ट में शामिल किया गया था। टॉम्ब ऑफ सैंड बुकर जीतने वाली हिंदी भाषा की पहली किताब है। साथ ही किसी भी भारतीय भाषा में अवॉर्ड जीतने वाली पहली किताब भी है।

इस पुरस्कार को जीतने के बाद उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की गीतांजलि श्री ने कहा कि, वह काफी खुश हैं। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा- “मैंने बुकर का सपना कभी नहीं देखा था। मैं चकित हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं।“ गीतांजलि श्री अब तक तीन उपन्यास और कथा संग्रह लिख चुकी हैं। उनके उपन्यासों और कथा संग्रह को अंग्रेजी, जर्मन, सर्बियन, फ्रेंच और कोरियन भाषाओं में अनुवाद हुआ है।

डेज़ी रॉकवेल द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित इस उपन्यास की मुख्य किरदार 80 वर्षीय एक महिला है।  दोनों को इस पुरस्कार के लिए 50,000 पाउंड (63,000 डॉलर) की राशि दी गई है, जो दोनों में समान रूप से बंटेगी।  गीतांजलि जहां नई दिल्ली में रहती हैं, तो रॉकवेल वरमोंट में रहती हैं।

इस पुस्तक के साथ दुनिया भर की 13 पुस्तकें इस पुरस्कार के लिए रेस में थीं।  जजों के पैनल की अध्यक्षता करने वाले अनुवादक फ्रैंक वाईन ने बताया कि, जजों ने बहुत भावुक बहस के बाद बहुमत से ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को इस खिताब के लिए चुना।

उन्होंने कहा कि, यह भारत और विभाजन का एक चमकदार उपन्यास है, जिसकी मंत्रमुग्धता, करुणा युवा उम्र, पुरुष और महिला, परिवार और राष्ट्र को कई आयाम में ले जाती है।  वाईन ने कहा कि, दर्दनाक घटनाओं का सामना करने के बावजूद, यह एक असाधारण रूप से अविश्वसनीय पुस्तक है।

इस नगर निगम का नया फरमान- अगर कुत्ता पालना है तो पहले लेनी होगी पड़ोसी सेNOC

आगरा. अगर आप कुत्ता पालने की सोच रहे हैं तो अपने परिवार के साथ-साथ पड़ोसी की भी सहमति लेना न भूलें. जी हां, नगर निगम अब ऐसा नियम लाने जा रहा है, जिसके तहत आपको कुत्ते का पंजीकरण कराना होगा और पंजीकरण भी तभी होगा जब आपका पड़ोसी आपको अनापत्ति देगा. दरअसल, नगर निगम अधिनियम में पालतू जानवरों का पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है, लेकिन शहर में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं थी, लेकिन अब ड्राफ्ट तैयार हो चुका है. जिसके बाद शीघ्र आगरा नगर निगम इस योजना को लागू करने वाला है.

नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि शहरों में लोग अलग-अलग जानवर पालते हैं. इनमें सर्वाधिक संख्या कुत्तों की होती है, लेकिन इनका नगर निगम में पंजीकरण नहीं कराते हैं. आगरा टीटीजेड क्षेत्र है, यहां जानवरों को लेकर बेहद सतर्कता बरती जाती है. खासकर शहर में संचालित तबेलों पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश हैं. इसलिए अब नगर निगम पालतू जानवरों को लेकर अधिनियम के प्रवाधानों के आधार पर स्थानीय नियमावली तैयार कर रहा है. इसके तहत अब इन जानवरों का पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा. प्रदेश के कई शहरों में पालतू जानवरों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू है. उनका कहना है कि कुत्तों को लेकर अक्सर पड़ोसियों से विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में उनके पंजीकरण के लिए पड़ोसी की सहमति लेना आवश्यक होगा. जल्द ये योजना धरातल पर उतरेगी.
अक्सर कुत्तों की वजह से पड़ोसियों से होता है विवाद
बता दें कि शहर में कुत्तों की वजह से पड़ोसियों में विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि थाने में मुकदमा लिखाने तक की नौबत आ जाती है. पिछले दिनों आगरा के शहीद नगर में इलाके में पड़ोसी के कुत्ते से परेशान एक युवक ने कुत्ते को गोली मार दी थी. यह घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद मामला थाने तक पहुंचा था और मुकदमा भी दर्ज हुआ था.

लगभग 30 हज़ार से अधिक हैं पालतू कुत्ते
शहर में एक अनुमान के मुताबिक करीब 30 हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं. इसके अलावा लोग घरों में बिल्ली, खरगोश आदि पालते हैं. शहर में कुत्तों की बिक्री और उनके लिए बनने वाले उत्पादों का कारोबार लागतार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब से जो भी व्यक्ति कुत्ता पालने की सोचेगा उसको सबसे पहले अपने पड़ोसी से कुत्ता पालने की NOC लेनी होगी, जो कि नगर निगम में दिखानी होगी.

निगम पहले शहर की सड़कों से आवारा जानवरों को हटाए
नगर निगम के इस नए नियम के बारे में जब हमने पैट लवर कार्तिक आनंद से बात की तो उनका कहना था कि हमारे पालतू जानवर हमारे घर में ही रहते हैं, और इसके लिए हमें पड़ोसी की परमिशन की जरूरत क्यों? नगर निगम पहले शहर की सड़कों से आवारा जानवर हटाये जो आये दिन लोगों को अपना शिकार बनाते है.

नए नियम के अनुसार राजिस्ट्रेशन के लिए ये है शर्तें
– पालने वाले को देने होंगे अपने दस्तावेज, सत्यापन होगा.-अपने पड़ोसी से लेना होगा कुत्ता पालने के लिए परमिशन लैटर, जिसे पड़ोसी का अनापत्ति पत्र माना जायेगा.-कुत्ते का फोटो और उसकी ब्रीड के बारे में भी जानकारी देनी होंगी।