Home Blog Page 2679

PHE में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे दो लाख… रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी गिरफ्तार…

कोरबा। लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लाख ठगने वाले ठगराज को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी के आरोप में पकड़े गए आरोपी एसईसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी है पहले ठगी के मामले में विवादों में रहे हैं।

बता दें कि उर्जनगरी के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक के मार्गनिर्देशन में अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र देने वाले एसईसीएल के रिटायर्ड आरोपी को गिरफ़्तार किया हैं। मामले में उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि लबेद निवासी गोमती पटेल पति सुख सिंह पटेल उम्र 28 वर्ष को आरोपी धुल्लीपाला महादेवन सन 2011 में secl मानिकपुर कोरबा से सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्ष 2020 अगस्त महीना में ग्राम लबेद गाँव में जाकर सुख सिंह पटेल को दोस्ती कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सहायक ग्रेड 3, एवं भृत्य के पद पर विकेंसी निकलने की जानकारी ग्राम लबेद में प्रार्थीया के पति को दिया तब प्रार्थिया के पति ने गोमती पटेल , प्रीति पटेल , भाई घासीराम पटेल के नौकरी के लिए धुल्लीपाला महादेवन से सम्पर्क करने पर एक व्यक्ति के लिए 1 लाख रुपये लगेंगे बोला फिर अभी प्रति व्यक्ति के 1., – 1.- लाख रुपये शुरू में लगेगा फिर आगे की प्रक्रिया होगा बोलने पर तत्काल नगद 41000 रुपये आरोपी को देने पर अलग अलग दिनांक 18.01.22 से लगातार आरोपी के बैंक खाता में 126000 लाख रुपये जमा किये एवं नगद 75000 रुपये दिये जो दिनांक 02.02.2022 को तीन नौकरी भर्ती लेटर लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के नाम से जारी पत्र एक गोमती मरार पद सहायक ग्रेड 3, दूसरा प्रीति पटेल पद – सहायक ग्रेड -3 , तीसरा – साधराम पटेल पद भृत्य के नाम पर जो लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नया रायपुर में पता करने पर लेटर फ़र्ज़ी निकला प्रार्थिया अपने साथ नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी होने पर तत्काल थाना उरगा में अपराध क्रमांक 79/2022 धारा 420 ipc क़ायम कर आरोपी धुल्लीपाला महाडेवन पिता विरांना उम्र 71 वर्ष को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चेलक सउनि दुलार साहू , प्र. आ. अवधेश यादव , आ . प्रदीप राठोर , कौशल , राजकुमार साहू , राहुल का सराहनीय भूमिका रही ।

ब्रेकिंग:  2000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ड्रग सिंडिकेट का खुलासा

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और नौसेना ने एक संयुक्त अभियान बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 763 किलोग्राम से अधिक की दवाओं को जब्त किया है। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार जब्त की गई ड्रग्स में 529 किलोग्राम हशीश (चरस) और 234 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और कुछ मात्रा में हेरोइन शामिल है। सूत्रों की मानें तो ड्रग्स की यह खेप पाकिस्तान के रास्ते आ रही थी।

एनसीबी ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि यह पहला ऐसा ऑपरेशन था जिसमें समुद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के इनपुट मिले थे जिसके बाद नौसेना की खूफिया इकाई के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। यह ऑपरेशन भारतीय नौसेना के सहयोग से उप महानिदेशक (डीडीजी) संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एनसीबी ने किया गया था।

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक एजेंसी के पास खूफिया जानकारी थी कि भारी मात्रा में ड्रग्स ले जाने वाली दो बड़ी नावें, जो अरब सागर से गुजरात या मुंबई की ओर जा रहे थे अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सटीक स्थान नहीं बताया, जहां से एनसीबी और नौसेना कर्मियों ने नशीले पदार्थों को ले जाने वाले जहाजों को रोका था।

एनसीबी ने कहा कि जब्त की गई दवाओं का अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य 2,000 करोड़ रुपये है। इसमें कहा गया है, वर्तमान जब्ती ने हमारे पड़ोसी देश से बाहर स्थित ड्रग सिंडिकेट और भारत और अन्य देशों में ड्रग्स के प्रसार के लिए समुद्री मार्ग का उपयोग करने वाले गिरोहों को एक बड़ा झटका दिया है।

पत्नी को भट्ठी में भूनकर खा गया शख्स, 5 साल बाद पकड़ा गया तो सामने आई कत्ल की सनसनीखेज कहानी

न्यूज डेस्क। पत्नी  के हाथों बने खाने का स्वाद चखते तो कई लोगों को सुना और देखा होगा मगर एक शख्स ऐसा है जो अपनी पत्नी को ही खा गया। सुनने में थोड़ा अजीब है मगर यही सच्चाई है। एक शख्स अपनी पत्नी को भट्ठी में पकाकर खा गया। वो किसी और महिला के इश्क में पड़ गया था और अब उसी से शादी रचाना चाहता था। लेकिन रास्ते में पत्नी रोड़ा थी लिहाज़ा वो अपनी पत्नी को खा कर पचा गया और दूसरी शादी कर ली।

दिल दहला देने वाली ये घटना ब्राजील (Brazil) की है। जहां 59 साल के मौरो संपियेत्री को अपनी पत्नी क्लॉडेटे सम्पिएत्री ( Claudete Sampietri) से कोई समस्या नहीं थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ दिया। लेकिन जब मौरो कि ज़िंदगी में कोई और आ गई तो उसे अपनी पत्नी खटकने लगी। वो दूसरी महिला से शादी करने के लिए बेचैन हो गया मगर पहली पत्नी के रहते वो ऐसा कर नहीं पा रहा था। वो उसके रास्ते का रोड़ा थी लिहाज़ा उसे मौत के घाट उतार दिया Man killed his wife)।

हालांकि पत्नी के लापता होने पर उसकी तलाश की गई और उसके घर के पास ही उसके कुछ अवशेष मिल गए जिसके बाद पुलिस ने मौरो को अरेस्ट कर लिया। घटना जनवरी 2017 को अंजाम दी गई थी। मोरो पुलिस को चकमा देकर जेल फरार हो गया था।

दरअसल उसे 21 साल जेल की सज़ा सुना दी गई थी। मगर उसे तो दूसरी शादी भी करनी थी। लिहाज़ा वो जेल से भागा और दूसरी शादी कर ली। करीब 5 साल बाद अब ब्राज़ीलियाई राज्य माटो ग्रोसो डो सुलु के कोरुम्बा (Corumba in the west-central Brazilian state of Mato Grosso do Sul) में वो दोबारा पुलिस की गिरफ्त में आया।

ब्रेकिंग: कलेक्टर का निर्देश…गीतादेवी हॉस्पिटल के मैनेजर स्वप्निल झा, शुभम और अन्य पर होगा FIR…

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निजी अस्पताल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत पर कड़ा रुख अपनाते हुए मेडिकल कॉलेज  और  उससे संबद्ध जिला अस्पताल के अन्य डॉक्टरों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने महिला की मौत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ पदस्थ हैं इसके बावजूद महिला के रिफर होने का मामला लापरवाही दर्शाता हैं। साथ ही पहाड़ी कोरवा महिला को निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल में एडमिट कराने वाले स्वप्निल झा, शुभम और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भी एफआईआर करवाने के सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं।

KORBA: ननकी बैठे धरना पर तो हरकत में आया प्रशसान… कलेक्टर ने हॉस्पिटल सील करने का दिया निर्देश…

कोरबा । राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के पत्नी की हुई मौत के बाद आदिवासी नेता ननकी राम कंवर हॉस्पिटल पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। पूर्व गृह मंत्री के धरना में बैठने की खबर जब प्रशसान के सलाहकारो तक पहुंची तो प्रशसान हरकत में आया और कलेक्टर ने हॉस्पिटल को सील करने का निर्देश दिया हैं।

बता दे कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित की हैं। समिति द्वारा जांच में अस्पताल संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं पाए जाने पर गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को प्रारंभिक  तौर पर  बंद कर दिया गया हैं।  जांच समिति में शामिल डॉ बीबी बोडे ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्पताल को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया की मामले की पूरी जांच पड़ताल की जाएगी । साथ ही पहाड़ी कोरवा महिला की मौत  की हर पहलुओं पर जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्पताल को बंद कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर बोड़े ने बताया की अस्पताल में भर्ती मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की करवाई की जा रही है।

कानन पेंडारी जू में मादा हिप्पोपोटामस की मौत, सालभर पहले भुवनेश्वर नंदनकानन से लाई गई थी बिलासपुर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जू में शनिवार को मादा हिप्पोपोटामस की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मादा हिप्पोपोटामस को साल भर पहले भुवनेश्वर के नंदन कानन जू से यहां लाया गया था। मादा हिप्पोपोटामस की उम्र लगभग 4 वर्ष थी।

मादा हिप्पो की मौत के बाद कानन पेंडारी जू के अधीक्षक की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की समिति गठित सदस्य डॉ. आरएम त्रिपाठी, डॉ. राम ओत्तलवार, डॉ. अजीत पांडेय पोस्टमार्टम कर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पशु चिकित्सकों की समिति ने मादा हिप्पो के मृत्यु कारण प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक होने की संभावना ब्यक्त की है।

Breaking: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने गीतादेवी हॉस्पिटल के सामने धरने पर बैठे… इलाज में लापरवाही से मौत का मामला…

कोरबा । छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और जिले के रामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक ननकीराम कंवर कोरबा के गीता देवी हॉस्पिटल  के सामने उपचार में लापरवाही के चलते एक आदिवासी महिला की मौत को लेकर धरना पर बैठ गए हैं। मृतिका पहाड़ी कोरबा जनजाति से है। इस विलुप्त हो रही जनजाति को भारत सरकार ने संरक्षित घोषित कर रखा है। इसीलिए इन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है।

बता दें कि मृतिका के पति और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ने निजी हॉस्पिटल के खिलाफ कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ने शिकायत पत्र के माध्यम से है कि जिले में संचालित गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरो पर उचित कार्यवाही की मांग की है।

जारी पत्र के अनुसार मैं सुख सिंह, पिता ननका राम, आदिवासी पहाडी कोरबा, राष्टपति के दत्तक पुत्र हूं मैं अपने पत्नी सोनी बाई कोरवा उम्र लगभग 50 वर्ष दिनांक 09/ 02/ 2022 को मेरे बच्चो के द्वारा मेरी पत्नी जिनका हाथ में हल्का सा फैक्चर था, ईलाज कराने के लिये जिला अस्पताल कोरबा लेकर आये जिला अस्पताल के कैम्पस में शुभम नाम का व्यक्ति जिला अस्पताल में ईलाज ना कराते हुये गीता देवी मेंमोरियल में ईलाज कराने की बात कहते हुये गीता देवी मेमोरियल हास्पिटल के एच.आर स्वपनिल झॉ एवं उनके साथी जिला अस्पताल आ गये एवं मेरी पत्नी को अपने हास्पिटल में दिनांक 09/02/2022 को लगभग 2:00 बजे एडमिट करा दिये मेरी पत्नी सोनी बाई का केवल हाथ फैक्चर था, और वह पूरी तरह से स्वस्थ थी एडमिट करने के बाद अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरो के द्वारा ऑपरेशन के नाम पर मेरी पत्नी को 03 दिन तक भूखा रखा गया, एवं कई दवाईयो का प्रयोग किया गया, साथ में हड्डी के डॉक्टर भी अस्पताल में मौजूद नहीं थे जिससे ईलाज में देरी हुई एवं इनके द्वारा दी हुई दवाईयो के कारण और कई लापरवाहियो के कारण मेरी पत्नी सोनी बाई कोरवा (राष्टपति के दत्तक पुत्र) दिनांक 12/02/2022 को रात्रि लगभग 1:15 बजे मृत्यु हो जाने की खबर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा परिवारजन को दी गई। एवं जिला अस्पताल में दलाल सक्रिय है एवं निजी अस्पताला से साठ-गाठ है जिससे पी.एम रिपोर्ट सही आने की गुजाईश कम है। इसलिए बाहर के डॉक्टरो से पोस्ट मार्टम कराने की कृपा करे।

मै अपनी पत्नी की मृत्यु का इंसाफ चाहता हूं, हास्पिटल प्रबधन के द्वारा हमे कई प्रकार का लालच दिया गया कि हमारी शिकायत मत किजीये लेकिन मैं इंसाफ चाहता हूं तत्काल एफ.आई.आर दर्ज करते हुये स्वपनिल झॉ, डॉ बृजलाल कवची, डॉ संध्या कश्यप, एवं पूरे हास्पिटल प्रबधन पर कार्यवाही करे। अगर आपके द्वारा एफ.आई. आर दर्ज नही होती है और तत्काल कार्यवाही नही होता है तो अस्पताल के मेन रोड में परिवार सहित मृत शरीर को लेकर रोड़ में बैठने पर बाध्य होना पडेगा।

ब्रेकिंग: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी भाजपा में शामिल, कांग्रेस का लगा तगड़ा झटका

लखनऊ। कांग्रेस को तीसरी बार एक और बड़ा झटका लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस की जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पल्लवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बड़ा आरोप लगाया था। पल्लवी सिंह लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने के प्रमुख चेहरों में से एक थीं।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की दो और पोस्टर गर्ल ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। तीन दिन पहले शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं।

वंदना ने कहा था कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।

KORBA: केंद्रीय बजट 2022: झारखंड से जुड़ेगा सरगुजा,अंबिकापुर से गढ़वा तक होगा विस्तार, छत्तीसगढ़ में इन योजनओं को भी मिली मंजूरी…

कोरबा। केंद्रीय बजट 2022 में छत्तीसगढ़ में रेल सुविधओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है। भूपेन्द्र सवन्नी प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पूर्व अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन छत्तीसगढ़ ने आज एक प्रेस वार्ता के मध्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए बताया कि कोरोना का प्रभाव पूरी दुनिया में पड़ रहा है लेकिन, भारत अभी भी बचा हुआ है इसकी वजह रेलवे की सप्लाई चेन (खाद्य तेल; पेट्रोल; कृषि वाली खाद छोड़कर) है। सवन्नी ने कहा कि मोदी सरकार में घरेलु उत्पाद पर निर्भरता बढ़ी है।

भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि आम बजट 2022 में
छत्तीसगढ़ में रेलवे की नई लाइन के लिए होगा बजट की मंजूरी दी गई है। जहां विस्तार होना है उनमें भटगांव-प्रतापपुर-वाड्रफनगर,तिल्दा-पलारी-बलौदाबाजार-कसडोल-सरसीवा-बरगढ़,साजा-भाटापारा,बीजापुर-किरंदुल, अंबिकापुर से गढ़वा,नारायपुर- दंतेवाड़ा, बीजापुर-भोपालपट्टनम,पेंड्रा- अमरकंटक-मंडल और पेड्रा-गेवरा रेललाइन के लिए राशि की मंजूरी दी गई है। रेलवे द्वारा पेंड्रा-गेवरा रोड के बीच 121 किमी की नई रेललाइन निर्माण कराया जा रहा है। बजट में इसके लिए लिए भी अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई।

नायब तहसीलदार से मारपीट: रायगढ़ में जुट रहे प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार, गिरफ्तारी की मांग

रायगढ़/रायपुर। नामांतरण विवाद को लेकर रायगढ़ में नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी ने शनिवार को एक आपात बैठक के बाद अधिकारियों ने मारपीट में शामिल वकीलों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अधिकारियों ने सरकार से प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में अधिकारियों – कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षण की भी मांग की है। उधर, रायगढ़ के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुआई में शनिवार को एक आपात बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। आशुतोष पांडे ने कहा, मारपीट का वीडियो देखने से स्पष्ट है यह घटना सामान्य एवं अचानक होने वाली घटना नही थी। इसे पहले से प्लान किया गया था। वीडियो में दिख रहे अधिवक्ताओं ने कार्यालयीन समय में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

संघ ने नायब तहसीलदार, रीडर और भृत्य के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से वकीलों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

संघ के महासचिव संदीप अग्रवाल ने प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में कड़ी सुरक्षा की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा, आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासनिक सेवा संघ एक बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। इस बीच पुलिस ने नायब तहसीलदार को पीटने के आरोप में तीन वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।