Home Blog Page 2680

नहीं रहे बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज, 83 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। उनका जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में मारवाड़ी बिजनेसमैन कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर हुआ था। बजाज और नेहरू परिवार में तीन जनरेशन से फैमिली फ्रैंडशिप चली आ रही थी। राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय एक ही स्कूल में पढ़े थे।

1965 में संभाला था बजाज ग्रुप का जिम्मा

राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी अगुआई में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और यह स्कूटर बेचने वाली देश की अग्रणी कंपनी बन गई। 2005 में राहुल ने बेटे राजीव को कंपनी की कमान सौंपनी शुरू की थी। तब उन्होंने राजीव को बजाज ऑटो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया था, जिसके बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंपनी के प्रोडक्ट की मांग न सिर्फ घरेलू बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ गई।

गैरेज शेड में बनाया था पहला बजाज स्कूटर

देश की जानमानी दो पहिया ब्रांड बजाज की जड़ें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई है। जमनालाल बजाज (1889-1942) अपने युग के यशस्वी उद्योगपति थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था। आजादी की लड़ाई के दौरान वे महात्मा गांधी के ‘भामाशाह’ थे।

1926 में उन्होंने ट्रेडिंग करने के लिए उन्हें गोद लेनेवाले सेठ बछराज के नाम से एक फर्म बनाई बछराज एंड कंपनी। 1942 में 53 वर्ष की उम्र में उनके निधन के बाद उनके दामाद रामेश्वर नेवटिया और दो पुत्रों कमलनयन और रामकृष्ण बजाज ने बछराज ट्रेडिंग कारपोरेशन की स्थापना की।

1948 में इस कंपनी ने आयातित कम्पोनेंट्स से असेम्बल्ड टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर लाॉन्च किए थे। पहला बजाज वेस्पा स्कूटर गुड़गांव के एक गैरेज शेड में बना था। इसके बाद बछराज ट्रेडिंग कारपोरेशन ने कुर्ला में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जो बाद में अकुरडी में शिफ्ट किया गया। यहां फिरोदियाज की भागीदारी में बजाज परिवार ने टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहन बनाने के लिए अलग अलग प्लांट्स लगाए। 1960 में कंपनी का नामकरण हुआ बजाज ऑटो।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें

भोपाल/रायपुरः भारतीय क्रिकेट प्रीमियम लीग यानि आईपीएल के 15वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन आज से शुरू हो गया है. खास बात यह है कि इस बार आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें होगी, ऐसे में सभी 10 टीमें खिलाड़ियों की बोली लगाएगी. इस बार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों पर भी सबकी नजरें होगी. क्योंकि इस बार दोनों प्रदेश के कई खिलाड़ी आईपीएल की नीलामी में शामिल हो रहे हैं.

एमपी के इन खिलाड़ियों के नाम बोली में शामिल
मध्य प्रदेश के 9 प्लेयर इस बार आईपीएल के नीलामी में शामिल हो रहे हैं, एमपी की तरफ से 16 खिलाड़ियों के नाम नीलामी में शामिल करने की लिस्ट दी गयी थी जिनमें से 9 खिलाड़ियों को हो ऑक्शन में शामिल किया गया है. इनमें आवेश खान, पर्थ शाहनी, रजत पाटीदार, आशुतोष शर्मा, कुमार कार्तिकेय सिंह, जैसे खिलाड़ियों के नाम बोली में शामिल हैं. जिनमें से आवेश खान ने पिछला सीजन में दिल्ली डेयरडेव्लस की तरफ से खेला था.

अय्यर रिटेन, आवेश खान पर लग सकती है बड़ी बोली
इंदौर के ही वेंकटेश अय्यर जोकि बाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गति के गेंदबाज है उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले ही 8 करोड में रिटेन किया है. आईपीएल के पिछले सीजन में सेकंड हाईएस्ट विकेट टेकर और भारतीय टीम का हिस्सा आवेश खान के ऑक्शन में खरीदी की पूरी संभावना है.

आवेश खान ने पिछले सीजन आईपीएल में 24 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश खान को रिलीज कर दिया और अब एक बार फिर वो ऑक्शन का हिस्सा होंगे. ऐसे में उन पर टीमें बड़ी रकम लगा सकती हैं.
छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें
छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ियों पर इस बार सबकी नजरें हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह के नाम शामिल हैं, इन पांचों खिलाड़ियों को बोली लगेगी. खास बात यह है कि पिछले साल किसी भी छत्तीसगढ़ के प्लेयर को आईपीएल में नहीं खरीदा गया था. लेकिन इस बार इन पांचों खिलाड़ियों से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वह इस बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.

हरमनप्रीत की बेस प्राइज सबसे ज्यादा
बता दें कि इस बार आईपीएल में छत्तीसगढ़ से 20 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने लिए आवेदन किया था, जिनमें से केवल पांच खिलाड़ी ही शॉर्टलिस्ट हुए थे. कप्तान हरमनप्रीत की बेस प्राइज सबसे ज्यादा 40 लाख रुपए हैं. जबकि अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह की बेस प्राइज 20 लाख रुपए रखी गई है. इन सभी खिलाड़ियों ने हाल ही में हुए सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके आधार पर उनका चयन आईपीएल में बोली के लिए हुआ है.

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्लेयर कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह ने इस पूरे साल घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में ये सभी पांचों क्रिकेटर इंडियन क्रिकेट लीग में अपना जलवा दिखाने को बेकरार है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पिछले लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं. लेकिन 2017 के बाद किसी भी प्लेयर को आईपीएल में शामिल होने का मौका नहीं मिला है. छत्तीसगढ़ की तरफ से आखिरी आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी शुभम अग्रवाल थे. लेकिन उसके बाद से किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला था.

सरकारी नौकरी की ताकत: शक्ल देखकर लड़की ने कर दिया था मना, फिर उसी लड़के से की शादी

न्यूज डेस्क। सरकारी नौकरी का क्रेज हमारे देश में खूब देखने को मिलता है. दरअसल, सरकारी नौकरी में जॉब सिक्योरिटी होती है. बचपन से ही हर बच्चा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने लगता है. घर वाले भी अपने बच्चों को सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे बच्चा जमकर मेहनत करता है. हालांकि ज्यादातर लोगों को सरकारी नौकरी मिल नहीं पाती है. इस वजह से भी देश में सरकारी नौकरी का काफी क्रेज है.

शक्ल देखकर लड़की ने कर दिया था मना
दूसरी तरफ हर मां-बाप भी अपनी बेटी की शादी सरकारी नौकरी करने वाले लड़के से करना चाहते हैं. ज्यादातर मां-बाप दामाद के रूप में सरकारी नौकरी वाले को प्राथमिकता देते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो हमें सोशल मीडिया पर मिला. इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. वीडियो में एक लड़की बताती है कि पहले वह अपने पति की शक्ल देखकर रिजेक्ट कर चुकी थी. हालांकि बाद में लड़के को सरकारी नौकरी मिल गई. इसके बाद लड़की ने उसी से शादी कर ली.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार है. वीडियो में एक पत्नी और उसका पति दिखाई दे रहे हैं. पत्नी अपने पति के चेहरे पर हाथ फेरते हुए कहती है कि पहले मैंने इन्हें इनकी शक्ल देखकर शादी करने से मना कर दिया था. हालांकि बाद में इन्होंने सरकारी नौकरी फेंककर मारी और मेरे पूरे खानदान ने इन्हें हां बोल दिया. लड़की आगे कहती है, ‘सरकारी नौकरी की वजह से आज मैं इनकी बीवी हूं.’ देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/p/CZzRByZJpIT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

सरकारी नौकरी की वजह से उसी लड़के से की शादी
वीडियो में जिस मासूमियत के साथ लड़की अपनी बात कहती दिख रही है, उस पर सारा सोशल मीडिया लड़की पर फिदा हो गया है. इसके बाद लड़की का वीडियो जमकर वायरल

नशे में धुत शख्स ने रात में पुलिस बुलाई, वजह जान IPS अधिकारी ने हाथ जोड़ लिए!

नई दिल्ली। तौर पर एक आदमी मुसीबत में होने पर पुलिस को फोन करता है। लेकिन हरियाणा के पंचकुला से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया. यहां एक शराबी ने पुलिस वालों को आधी रात को सिर्फ इसलिए बुला लिया, क्योंकि उसने पिछले दो दिनों से पुलिस की गाड़ी नहीं देखी थी. इस घटना का एक वीडियो आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने शेयर किया है। दरअसल वह शख्स नशे में था। रात के अंधेरे में वह सड़क पर अकेला चल रहा था। फिर न जाने कहां से पुलिस को फोन करने का ख्याल उसके मन में आया। बस फिर क्या, उसने हरियाणा पुलिस की डायल 112 सेवा पर कॉल किया। कुछ ही मिनटों में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम व्यक्ति द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई।

लेकिन सभी को यह जानकर हैरानी हुई, कि पूछताछ के दौरान उस शख्स ने पेट्रोलिंग टीम को बुलाने की वजह बताई. खुद पुलिसवालों ने भी माथा पकड़ लिया। इस संबंध में आईपीएस पंकज नैन ने एक वीडियो ट्वीट किया है। आईपीएस की वीडियो में क्या है? आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने पुलिसकर्मियों और नशे में धुत व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘पीने के बाद जनता को पुलिस की याद आती है. दो दिन तक पुलिस की गाड़ी नजर नहीं आई तो 112 पर फोन मिला दिया, घटना पंचकूला, हरियाणा की है.’

https://twitter.com/i/status/1491262122122432517

‘बाहुबली’ में अमरेंद्र बाहुबली की मां शिवगामी देवी रियल लाइफ में हैं बेहद स्टाइलिश, लेटेस्ट फोटो देख फैंस भी बोले- वाह जी वाह

नई दिल्ली : ‘बाहुबली’ फिल्म के लोग दीवाने हैं. फिल्म पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने देश, दुनिया के मुंह से जमकर वाहवाही लूटी थी. फिल्म के हर एक किरदार ने फिल्म में जान डाल दी थी. चाहें वह अमरेंद्र बाहुबली हो, कटप्पा हो या सिवागमी हो. बता दें कि फिल्म में शिवगामी देवी का किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया था. उन्होंने इस किरदार में जान डाल दी थी, लेकिन बता दें कि सिवागमी यानी कि राम्या कृष्णन रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

 

लेटेस्ट फोटो देख फैंस भी हुए हैरान
शिवगामी देवी यानी कि राम्या कृष्णन सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई स्टाइलिश फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं राम्या कृष्णन रियल लाइफ में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं. उनके लेटेस्ट फोटो देख उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. शेयर की गई इस सेल्फी में राम्या बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर उनकी साड़ी की है. जिसमें वे शिमरी साड़ी पहने नजर आ रही हैं.

बाहुबाली के बाद क्वीन से जीता फैंस का दिल
राम्या कृष्णन के काम की बात करें तो बाहुबली के अलावा वे ‘खलनायक’, ‘चाहत’, ‘शपथ’, ‘बनारसी बाबू’ में नजर आईं थीं. इसके अलावा वे वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने ‘क्वीन’ सीरिज में काम किया है. यह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक थी.

हर्षल पटेल पर हुई पैसों की बारिश, RCB ने 10.75 करोड़ में खरीदा

IPL 2022 Auction Live: आईपीएल 2022 ऑक्शन का पहला दिन काफी दिलचस्प रहने वाला है. कुल 161 खिलाड़ियों की बोली आज लगेगी. इस बार 10 टीमें आईपीएल में हिस्सा ले रही है. श्रेयस अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया तो वहीं धवन को 8.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा है.

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने रफ्तार के इस सौदागर को खरीदा, डर से खौफ खाएंगी दूसरी IPL टीमें!

नई दिल्ली: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Mega Auction 2022) का आयोजन बेंगलुरु में हो रहा है. किसी भी टीम के लिए गेंदबाज बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. वहीं, चार ओवर के कोटे में रन बचाने के साथ उनके ऊपर विकेट लेने की जिम्मेदारी होती है. वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाकड़ रफ्तार के लिए फेमस एक खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया है.

इस घातक गेंदबाज को राजस्थान ने खरीदा
राजस्थान टीम ने न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को अपने खेमे में शामिल कर लिया है.

KORBA: पूर्व गृह मंत्री ने फिर भरी हुंकार… कहा भू-अधिग्रहण का मुआवजा दे सरकार नही तो करूंगा हड़ताल…

कोरबा। बेबाक बोल के लिए चर्चित पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने एक बार फिर आम जन के लिए हुंकार भरी है, और कहा है भूअधिग्रहण का जल्दी मुआवजा दे सरकार नही तो करूंगा भूख हड़ताल।

बता दें कि उरगा से व्हाया पंतोरा होते हुए बलौदा सड़क मार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा प्रकरण 44 वर्षों में भी अनिराकृत है। रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने इस मामले पर बेमुद्दत भूख हड़ताल की चेतावनी सूबे के मुखिया को दे दी है।
रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र पे्रेषित कर अवगत कराया है कि कोरबा जिले के उरगा-पंतोरा-बलौदा सड़क मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 1977-78 में भूमि अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहण में प्रस्तावित मुआवजा प्रकरणों का निराकरण 44 वर्ष से लंबित है। 5 अप्रैल को भूख हड़ताल करने का नोटिस दिया गया था किंतु कोरबा कलेक्टर द्वारा जल्द से जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। उस वक्त भूख हड़ताल वापस लिया गया। श्री कंवर ने बताया कि मुआवजा वितरण के समय तत्कालीन नायब तहसीलदार को आपराधिक प्रकरण में जेल भेज दिया गया था और तब से यह प्रकरण लंबित है। अभी कलेक्टर द्वारा जांच कराया गया है जिसमें किसानों के नाम छूट गए हैं तथा नए भूमि अधिग्रहण वाले किसानों का मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं बरपाली तहसीलदार द्वारा विलंब किया जा रहा है। विधायक ननकीराम ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई है कि नए और पुराने भू-अधिग्रहण का मुआवजा विधानसभा सत्र से पहले किसानों को दिलवाया जाए अन्यथा विधानसभा में बापू के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होऊंगा।

 

सिद्धू के लिए प्रचार करने उतरीं बेटी राबिया का इमोशनल कार्ड, बोलीं- जब तक जीतेंगे नहीं पापा, नहीं करूंगी शादी

न्यूज डेस्क। पंजाब में अमृतसर के पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. उन्होंने आज चुनाव प्रचार के दौरान बिक्रम मजीठिया पर शब्दिक वार किए.

राबिया सिधु ने कहा कि मजीठा में किराने की दुकान पर भी नशा बिकता है और लोग सब जानते हैं कि किसे वोट डालना है. राबिया सिद्धू ने कहा कि उनकी मां ने भावुक होकर पैसे न होने की बात की है, अब वह शादी तब तक नहीं करेंगी जब तक उनके पापा चुनाव नहीं जीतेंगे.

राबिया सिद्धू ने कहा कि किसका-किसके साथ मुकाबला है. ड्रग्स से लोगों को अपने बच्चों को बचाना है या ड्रग्स में संलिप्त करना है. उन्होंने कहा कि उनके पापा सच्चाई के रास्ते पर खड़े हैं तो उनके आगे मुश्किलें आती हैं.

उन्होंने कहा कि पैसे से लोग बिकते हैं लेकिन इस बार नही बिकेंगे. उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया कहीं और से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे, यहीं से क्यों लड़ रहे हैं. दो जगह से चुनाव लड़ रहे है. राबिया ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि मजीठिया उनके पापा से राजनीति सीखी हैं. आज लड़ाई सच और झूठ के बीच है.

गौरतलब है कि अब पंजाब में 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी 2022 को मतदान होगा. संत रविदास जयंती की वजह से लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसकी मांग की थी. गुजारिश की गई थी कि मतदान की तारीख को एक हफ्ते आगे कर दिया जाए.

KORBA:जल जीवन मिशन के कार्यों का सांसद ने किया शिलान्यास .…कहा हर घर नल होने से शुद्ध मिलेगा जल…

कोरबा। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का जल जीवन मिशन के कार्यों का सांसद ज्योत्सना महंत ने कनकी में शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर घर नल होने से सभी ग्रामीणों को शुद्ध जल मिलेगा।


बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों में शुद्ध जल पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को करतला ब्लाक के कनकेश्वर धाम में नल जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया।कार्यक्रम के अवसर पर सहायक अभियंता आदित्य प्रताप द्वारा योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया एवं ग्राम वासियों को कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की फ्लो कंट्रोल वाल्व , कम अपोजिट पाइप इत्यादि विस्तृत जानकारी प्रदान की गईl इस अवसर पर सरपंच, पंच, ग्राम के विद्यालय के विद्यार्थी, विभागीय उप अभियंता सत्यनारायण,गुरुदेव , राठौर एवं अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे l