Home Blog Page 2723

सिर्फ 16 सेंकेंड के लिए उतारा था मास्क, शख्स को देना पड़ा 2 लाख का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर 

न्यूज डेस्क। कोरोना काल में हमने कुछ आदतें अपनी ज़िंदगी में शुमार की हैं। इन आदतों में चेहरे पर मास्क लगाकर रहना, सैनेटाइज़र का इस्तेमाल करना और वक्त-वक्त पर हाथ धोते रहना भी शामिल है। इनमें से मास्क लगाने की आदत न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि कई बार जेब के लिए भी अच्छी साबित होती है। ब्रिटेन में एक शख्स ने ऐसा नहीं किया था, जिसके बदले उसे लाखों का जुर्माना भुगतना पड़ा।

क्रिस्टोफर ओ टूल का दावा है कि उसने शॉपिंग के दौरान थोड़ी देर के लिए अपना मास्क चेहरे से उतारा था, इसके बदले उसे भारी-भरकम जुर्माना अदा करना पड़ा। समाचार एजेंसी से बात करते हुए क्रिस्टोफर ने बताया कि उसे मास्क लगाए रखने के नियम से कोई दिक्कत नहीं है। उसने ज़रा देर के लिए ही अपना मास्क शॉपिंग के वक्त उतारा था लेकिन उसे इसके बदला 2 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ा।

16 सेकेंड के लिए उतारा था मास्क !

क्रिस्टोफर ओ टूल के साथ ये घटना तब हुई, जब वो प्रेस्कॉट में B&M में शॉपिंग कर रहा था. क्रिस्टोफर के मुताबिक उसे ठीक नहीं लग रहा था, इसलिए उसने करीब 16 सेकेंड के लिए अपना मास्क उतार दिया। उसी वक्त पुलिस अधिकारी स्टोर के अंदर आए और मास्क न पहनने की वजह से उसका नाम नोट कर लिया।

ये घटना पिछले साल फरवरी महीने की है, जब ब्रिटेन में हर जगह मास्क पहनना अनिवार्य था। घटना के कुछ दिन बाद क्रिस्टोफर को क्रिमिनल रिकॉर्ड ऑफिस से एक चिट्ठी मिली, जिसमें उसे £100 यानि करीब 10 हज़ार रुपए का फाइन देने के लिए कहा गया था।

2 लाख तक बढ़ गई जुर्माने की रकम

क्रिस्टोफर ने इस लेटर के बदले अधिकारियों को ई-मेल के ज़रिये फाइन नहीं देने के लिए सफाई पेश की, इसके बदले उन्हें एक और चिट्ठी अधिकारियों की ओर से दी गई, जिसमें उनके जुर्माने की रकम बढ़ाकर 2 लाख कर दी गई थी।

क्रिस्टोफर के मुताबिक इस जुर्माने को चुकाते हुए उनकी महीने भर की सैलरी चली जाएगी। अब ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है और उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इससे पहले भी ब्रिटेन में पार्किंग मिस्टेक की वजह से एक शख्स को 20 रुपए के बदले 27000 का फाइन देना पड़ा था।

SP कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी करेंगे गश्त…विज़िबल पुलिसिंग के लिए एसपी ने जारी किया आदेश…

कोरबा। कैण्टन कूल शहर में नवाचार से पुलिस और पब्लिक की दूरी कम करने का प्रयास कर रहे है। इस कड़ी एसपी ने विजिबल पुलिसिंग के साथ साथ शहर में पुलिस की 24*7उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किया हैं ।


बता दें कि पूर्व थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारी शहर में गश्त पेट्रोलिंग किया करते थे किंतु अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण कभी-कभी कर्मचारियों की कमी से पेट्रोलिंग नहीं हो पा रहा था । भोज राम पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन ड्यूटी लगाने का आदेश गया है ,इस आदेश के पश्चात पुलिस कार्यालय में पदस्थ 4 कर्मचारी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में पैदल गस्त पेट्रोलिंग करेंगे ।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी बेसिक पुलिसिंग की ओर समय नहीं दे पाते है ,आम जनता से मेल मिलाप कम होने के कारण उन्हें शहर की घटनाओं एवम गतिविधियों की जानकारी नही मिल पाता है । इस आदेश के बाद कर्मचारी शहरों में ड्यूटी करेंगे जिससे उन्हें अनुभव के साथ-साथ बेसिक पुलिसिंग भी के क्षेत्र में जानकारी रहेगा ।

KORBA: उरगा चाम्पा मार्ग की शिकायत के बाद …अब शुरू हुआ सड़क मरम्मत…

कोरबा। आरटीआई एटिविस्ट की शिकायत पर चाम्पा से उरगा तक सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने आखिरकार रोड मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया हैं।


बता दें कि चाम्पा से उरगा तक की 38 किलोमीटर की सड़क निर्माण का ठेका गाबर कंपनी को मिला है। ठेका कंपनी जब तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नही होता तब तक लोगो की सुगम आवाजाही के लिए सड़क का मरम्मत करना है। अनुबंध के बाद भी ठेका कंपनी के द्वारा सड़क मरम्मत को अनदेखी कर कंपनी का फायदा कराने में लगे थे। इसकी जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर को मिलते ही कंपनी प्रबंधन को शिकायत कर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। गाबर कंपनी को लगातार मिल रहे शिकायत के बाद आखिरकार प्रबंधन ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क मरम्मत होने से इस मार्ग में आवाजाही करने वालो ने राहत की सांस ली है।

सीजी ब्रेकिंग: भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, लिए गए कई निर्णय

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज एक बड़ा फैसला लेते हुए जमीनों का गाइडलाइन रेट घटाकर अब 40 फीसदी कर दिया गया। 2108 में जब नई सरकार बनी थी तो इसे 30 फीसदी घटाया गया था। इससे जमीनों की ट्रेडिंग बढ़ेगी।

खासकर, हाउसिंग सेक्टर में उछाल आएगा। कैबिनेट ने आज लघु वनोपज संघ में पीसीसीएफ का एक नया पदा सृजित करने पर मुहर लगा दिया। एडिशनल पीसीसीएफ एसएस बजाज पीसीसीएफ प्रमोट होने वाले हैं। उन्हें लघु वनोजप संघ में पोस्ट किया जाएगा।

कैबिनेट ने एक अहम निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री आवास निर्माण की बड़ी दुविधा दूर कर दी। अब ऋण लेकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाई जाएगी। कैबिनेट ने कोदो, कुटकी खरीदी को भी हरी झंडी दे दी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणाएं की थी, उसका अनुमोदन किया गया।

बैठक में अवैघ निर्माणों का नियमितिकरण, वन कटाई की अनुमति का सरलीकरण और औद्योगिक जमीनों के आबंटन में ओबीसी को 10 फीसदी का आरक्षण पर कैबिनेट ने मुहर लगा दिया।

Community policing में निरीक्षक विजय को IG ने किया पुरस्कृत, मिली शाबाशी- संगी संगिनी के संग खाकी के रंग कार्यक्रम में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोरबा। जिले की पुलिस ने Community policing ने फिर नया ​कीर्तिमान बनाया है। कैप्टन कूल भोज राम पटेल के मार्गदर्शन पर चल रहे इस नवाचार कार्यक्रम संगी संगिनी के संग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरीक्षक विजय चेलक को आईजी ने सम्मानित किया हैं। उन्हें 25 सौ की नकद रकम देकर सम्मानित किया है।

बता दें कि 17 दिसम्बर को कथरीमाल स्कूल में सामुदायिक पुलिस के तहत खाकी के रंग संगी संगिनी के संग कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें ग्रामीण अंचल के बुजुर्गों का मान बढ़ाकर कंबल देकर सम्मान किया गया था।

कार्यक्रम में महिलाओं को हाईटेक ठगी से बचने और छात्रों को ट्रैफिक रूल से रूबरू कराया गया था। इस कार्यक्रम से पब्लिक का पुलिस पर विश्वास बढ़ा। तब कार्यक्रम में पधारे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांंगी ने कोरबा पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा था कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम हो रही है।

1000 वृद्धजनों का कंबल और श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम में 1000 वृद्धजनों को कंबल श्रीफल से सम्मान किया गया था। थाना उरगा के विभिन्न ग्रामों से आए युवाओं को 500 नग हेलमेट वितरण किया गया साथ ही स्कूल के र के खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए 400 छात्रों को टिफिन बॉक्स और पानी बॉटल देकर सम्मान किया था।

.नशा ला छोड़व जी… का दिया था संदेश

कार्यक्रम ग्रामीण को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ‘…पुलिस के बात ला मानो जी नशा ला छोड़व जी… हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाओ जी’ छत्तीसगढ़ी गाना के साथ कार्यक्रम कर लोगों को जागरुक किया गया था।

कोयले के अवैध खनन के दौरान दर्दनाक हादसा, 13 लोगों की मौत, कई फंसे

न्यूज डेस्क।झारखंड के धनबाद में कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ. मंगलवार को के निरसा प्रखंड के इसीएल मुगमा एरिया में 20 फीट ऊपर की ऊंचाई से चालकर गिरने के कारण करीब 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोगों की इसमें दबने की अशंका व्यक्त की जा रही है. मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है.

आनन-फानन में कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ घायलों का इलाज वहां के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह भारी संख्या में महिला, पुरुष कई समेत बच्चे अवैध उत्खनन करने के लिए आउटसोर्सिंग पर आए थे. वहां ईसीएल प्रबंधन की ओर से ट्रेंच कटिंग किया गया था.

तभी अचानक 20 फीट के ऊपर से चालकर भर भराकर नीचे गिर गया, जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग दब गए. घटना की जानाकारी मिलने के बाद धनबाद के निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उसके बाद कोयले से दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई गई.

इधर जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो लोग भारी संख्या में आउटसोर्सिंग के पास जुट गए. पुलिस और इसीएल प्रबंधन का इस बारे में कहना है कि इस हादसे में जांच की जा रही है.

अलग-अलग जगह हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- हादसा कापासाड़ा आउटसोर्सिंग में हुआ, जहां लोग अवैध उत्खनन के लिए सुबह करीब सात बजे जुटे थे, लेकिन आधे घंटे के बाद वहां भी चाल भरभरा कर गिर गया. इसमें मुगमा क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई. तीसरी घटना बीसीसीएल सीवी एरिया की है जहां अवैध कोयला खनन के दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसमें कई महिलाओं के दबने की अशंका व्यक्त की जा रही है. बताया जाता है कि ये सभी लोग पतलाबाड़ी की हैं.

पुलिस बोली- जांच की जा रही है

धनबाद पुलिस का कहना हैं कि घटना घटी है और मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इस अवैध खनन में जिन लोग दबे होने की बात बताई जा रही है, अभी तक उनके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

‘धनबाद प्रशासन करवा रहा है कोयले की चोरी’

इस मामले में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि झारखंड के मुखिया के इशारे पर धनबाद में जिला प्रशासन कोयले की चोरी करवा रहा है और आए दिन अवैध खनन में लोगों की जान जा रही है. आज अलग अलग जगहों में करीब 20 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग दबे होने की आसंका है.

KORBA: कलेक्टर ने संसोधन आदेश किया जारी… कहा रात 12 बजे तक…

कोरबा ।तेजी से घटते कोविड प्रकरणों को देखते हुए आमजनों की सहूलियत के लिए कोरबा नगर निगम क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी, फूडकोर्ट जैसी खाने-पीने की चीजों की दुकानें और प्रतिष्ठान अब रात्रि 12 बजे तक खुले रह सकते हैं। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों से फूड डिलेवरी भी रात्रि 12 बजे तक हो सकेगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कोविड संक्रमण की दर धीमी पड़ने पर इस संबंध में जरूरी संशोधित आदेश जारी कर दिया है। जिले में अब पुस्तकालय भी अपनी कुल क्षमता से एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी प्रतिष्ठानों और पुस्तकालयों में आने-जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

 

बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? जानें कहां करनी होगी जेब ढीली

नई द‍िल्‍ली ।Budget 2022 : व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट पेश क‍िया. इस दौरान न‍िर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. जानकारों का कहना है क‍ि यह एक बैलेंस बजट है. हालांक‍ि पूरे बजट में सैलरीड क्‍लास को ध्‍यान में रखकर क‍िसी तरह की घोषणा नहीं की गई. व‍ित्‍त मंत्री के बजट पेश करने के बाद कुछ कुछ चीजें सस्‍ती हो जाएंगी और कुछ महंगी.

कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती
आगे जानते हैं आम बजट के बाद अब कौन सी चीजों के ल‍िए आपको पहले से ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी. साथ ही हम आपको बताएंगे क‍िन चीजों पर अब आपके पैसे बचेंगे. व‍ित्‍त मंत्री ने तमाम चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत तमाम शुल्क बढ़ाने और घटाए जाने की बात कही. आइए जानते हैं क्‍या हुआ सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा?

सस्‍ता
– मोबाइल चार्जर सस्ता होगा
– खेती का सामान सस्ता होगा
– हीरे के गहने सस्ते होंगे
– जूते-चप्पल सस्ते होंगे
– विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी
– मोबाइल फोन, कपड़ा, चमड़ा

क्‍या महंगा
कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है. इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके. विदेशी छाता भी महंगा होगा.

यहां भी म‍िली राहत
एमएसएमई को मदद के मकसद से व‍ित्‍त मंत्री ने स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान क‍िया है. मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है.

खाकी के रंग ब्लू बर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के संग…बच्चों को दी गई गुड टच बेड टच व पाक्सो कानूनों की जानकारी…

कोरबा। कैप्टन कूल भोज राम पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को हाईटेक अपराध से बचने और आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। इस कड़ी में आज पुलिस की टीम ने ब्लू बर्ड स्कूल के छात्रों से रूबरू हुए और उन्हें गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया।


बता दें कि विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा *”खाकी के रंग स्कूल के संग”* कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे थे । किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण ऑफलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चलाया गया अभियान बंद हो गया था ।भोजराम पटेल द्वारा नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को अब ऑनलाइन क्लास के माध्यम से वर्चुअल रूप में प्रारंभ किया गया है । आज ब्लू बर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबा में *खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम किया ।
इस कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया ।इस कार्यक्रम में थाना महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती गायत्री शर्मा , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, आर राकेश जांगड़े, रोहित रात्रे , विकास कोशले सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के स्टाफ ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे ।

Budget 2022 Live Updates: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें आएंगी : सीतारमण 

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। मुझे विश्वास है कि ‘सबका प्रयास’ के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे।

भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा की यह विकास दर  बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

प्रमुख घोषणाएं

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें आएंगी

बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है – सीतारमण
सरकार का दावा – बजट में सभी वर्गों का रखा है ध्यान
युवाओं को 16 लाख नौकरियां देने का वादा
अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जाएगी. सरकार ने दावा किया है कि इस बजट में सभी के लिए कुछ ना कुछ रखा गया है।

किसानी से जुड़े कोर्स सिलेबस में जुड़ेंगे। राज्यों सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने सिलेबस मे फॉर्मिंग कोर्स को जोड़ें।

25,000 km तक बढ़ेगी नेशनल हाईवे की लंबाई,वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नैशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा।

अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें आएंगी, वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी. इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे. साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

 

– तिलहनों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी सरकार
– 5 नदियों को जोड़ा जाएगा.
– साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित
– ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर.
– किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी.
– सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
– रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना शुरू की जाएगी.
– गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.
– अगले 3 सालों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे.
– पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख आवास बनेंगे.
– महिलाशक्ति के लिए तीन नई योजनाएं लाई जाएंगी.
– ई पासपोर्ट जारी किए जाएंगे

किसानों के लिए हुए ये बड़े ऐलान

– एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी.
– साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित
– तिलहनों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी सरकार.
– ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर.
– किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी.
– सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर.
– गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.
– रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना शुरू की जाएगी.
– एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा मिलेगा.

‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का होगा विस्तार

पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का विस्तार होगा. इसके तहत 12 से 200 टीवी चैनलों तक विस्तार किया जाएगा. सभी राज्यों में एक से 12 साल के बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिल सकेगी.