Home Blog Page 2752

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए सामने, कही दिल छूने वाली बात

न्यूज डेस्क। ‘बचपन का प्यार’ फेम और छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था. सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके सिर पर गंभीर चोट की खबर सामने आई थी और सिर में टांके भी लगे थे. वहीं अब सहदेव दिरदो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए दुनिया के सामने
एक्सीडेंट के बाद सहदेव दिरदो पहली बार दुनिया के सामने आए हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया है. सहदेव ने अपने सलामती की दुआ मांगने वाले लोगों को दिल से धन्यवाद कहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने खुद के बिल्कुल ठीक होने की जानकारी दी.

सहदेव दिरदो ने उनका इलाज करने वाले डॉक्टर्स का भी धन्यवाद किया है. अपने इंस्टाग्राम वीडियो में सहदेव हाथ जोड़कर डॉक्टरों और प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. सहदेव ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए प्रार्थना करने और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.’ उन्होंने डॉक्टर देवेंद्र नाइक का दिल से धन्यवाद किया है. देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/CYl0v81rdJn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=947f3a99-9fd1-474c-a430-e41b258aafad

VIDEO : पुलिसवाले ने ‘बाजीराव सिंघम’ स्टाइल में चोर को जमकर दौड़ाया, फिर बीच सड़क पर यूं धर दबोचा

न्यूज डेस्क। फिल्म की सीन की तरह एक मंगलुरु पुलिसकर्मी ने चोर का तब तक पीछा किया, जब तक वह पकड़ा नहीं गया. शहर के गलियों और सड़कों पर जमकर दौड़ाने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन चुराने वाले एक शख्स को धर दबोचा. घटना बुधवार की है जब पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू मैदान के पास कुछ अपराधी एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर फरार हो गए. इसके तुरंत बाद, पुलिस हरकत में आई, अपनी कार से नीचे उतरी और असली सिंघम स्टाइल में अपराधी का पीछा करना शुरू कर दिया.

मोबाइल चुराने वाले शख्स को पुलिस ने जमकर दौड़ाया
बिना हिम्मत हारे पुलिसकर्मी उसके पीछे-पीछे दौड़ता रहा. संकरी गलियों और चौड़ी सड़कों से पीछा करने के बाद पुलिसकर्मी ने आखिरकार अपराधी को पकड़ लिया. उसने अपराधी को जमीन पर गिरा दिया और उसके ऊपर बैठ गया. कुछ ही देर में उसके साथी भी वहां पहुंच गए और अपराधी को उठा ले गए. पूरा सीन देने के बाद ऐसा लगेगा कि यह तो किसी फिल्म की शूटिंग है, लेकिन ऐसा नहीं था. पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए अपनी जान झोंक दी.

 

‘बाजीराव सिंघम’ स्टाइल में चोर को धर दबोचा

पुलिसवाले का स्टाइल और अंदाज बिल्कुल वैसा ही दिखाई दिया, जैसा कि बॉलीवुड फिल्म ‘सिंघम’ में अजय देवगन ने चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ाया था. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो चुका है. अपराधी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है और उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह फिल्मी चेज अब मंगलुरु में शहर की चर्चा बन गई है और वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें कई लोग पुलिस वाले की वीरता की प्रशंसा कर रहे हैं.

अंजान शख्स के घर डिनर पर गई थी महिला, लग गया लॉकडाउन और फिर…

न्यूज डेस्क।एक महिला पहली बार डेट के लिए एक अंजान शख्स के घर पहुंचती है. लेकिन तभी वहां लॉकडाउन लग जाता है और उसे उस शख्स के साथ ही दिन गुजारने पड़ते हैं. ये घटना है चीन के झेंगझौ शहर की. वांग नामक एक महिला पिछले बुधवार को एक अंजान शख्स से मिलने उसके घर आई थी.

लेकिन तभी खबर आई की शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है. और इस वजह से महिला वहीं फस गई. वांग ने मंगलवार को शंघाई के ‘द पेपर’ को बताया, ”जब वह झेंगझौ पहुंची. वहां अचानक से लॉकडाउन लग गया. किसी को भी कहीं भी जाने की अनुमति नहीं थी, जिस वजह से मुझे उसी शख्स के घर में रहना पड़ा.”

वांग ने बताया कि उनके घर वाले उनकी शादी के लिए लड़के तलाश रहे हैं. उन्होंने वांग के लिए 10 लड़के देख रखे थे. उन्हीं लड़कों से मिलने के लिए वांग झेंगझौ शहर आई थी. इन्हीं लड़कों में एक लड़का वांग को अपने कुकिंग स्किल्स दिखाना चाहता था. इसलिए उसने वांग को अपने घर डिनर पर बुलाया.

लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और लॉकडाउन के कारण वांग को उसी शख्स के घर रुकना पड़ गया. वांग ने इन सभी दिनों के कुछ छोटे-छोटे वीडियो भी बनाए हैं. इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे वह शख्स उनके लिए खाना बनाता है. घर का काम करता है और जब वांग सो रही होती है तो वह अपना लैपटॉप लेकर ऑफिस का काम करता है.

वांग ने बताया कि उन्हें शादी के लिए ऐसा पार्टनर चाहिए जो उनके साथ बहुत सारी बातें करे. लेकिन यह शख्स बहुत ही कम बोलता है. लेकिन इसके अलावा वह बाकी हर चीज में परफेक्ट है. वांग ने बताया, ”वह खाना भले ही ठीक-ठाक बनाता है. लेकिन उसे खाना बनाने का बहुत ही शौक है. और यही बात मुझे उसकी बहुत अच्छी लगी.”

ट्विटर पर वांग ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया, जिसे 60 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया. हालांकि, बाद में वांग ने वह वीडियो हटा दिया. उन्होंने बताया, ”इस वीडियो के सामने आने के बाद उस शख्स के दोस्त उसे लगातार फोन करने लगे थे. और कहीं ना कहीं इसके कारण उसकी निजी जिंदगी पर भी असर पड़ सकता था.”

बता दें, पिछले सप्ताह चीनी के झेंगझौ शहर में 100 से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं.

टिकट पाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर चलवाई गोली, ऐसे खुला राज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Election) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां टिकट बंटवारे को लेकर लगातार चर्चा कर रही है, वहीं नेता टिकट पाने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और टिकट पाने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाली कांग्रेस नेता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

3 जनवरी को हुई थी कांग्रेस नेता पर फायरिंग
3 जनवरी 2022 को कांग्रेस नेत्री रीता यादव (Rita Yadav) द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग की और उनके पैर में गोली लग गई. आनन-फानन में घायल रीता यादव को सुल्तानपुर जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया.
राजनीतिक फायदे के लिए रची साजिश
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि रीता यादव (Rita Yadav) ने विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनने और राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रीता यादव ने धर्मेंद्र यादव और मोहम्मद मुस्तकीम नाम के दो युवकों के साथ मिलकर पूरी घटना की प्लानिंग की और रीता यादव ने अपने पैर पर गोली चलवा दी.

पीएम मोदी को दिखाया था काला झंडा
फिलहाल पुलिस ने रीता यादव, धर्मेंद्र यादव और मोहम्मद मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. यह वहीं रीता यादव है, जिन्होंने 16 नवंबर को सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) को काला झंडा दिखाया था, जिसके बाद गिरफ्तार की गई थीं.

यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

ब्रेकिग: नवा रायपुर के विकास भवन में कोरोना ब्लास्ट,18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। नया रायपुर स्थित विकास भवन कार्यालय में कार्यरत 18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जॉइंट मिशन डायरेक्टर और अनुभाग अधिकारी भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय में एक-तिहाई उपस्थिति रोस्टर का पालन नहीं हो रहा था, सभी अधिकारी-कर्मचारी कल तक कार्यालय आ रहे थे। आदेश के बाद भी आजीविका मिशन के कर्मचारियों का रोस्टर तैयार नहीं किया गया था और वर्क फ्राम होम की अनुमति नहीं दी गई थी। अभी भी कुछ लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।

दुनियाभर में कोरोना के मामले 50% से ज्यादा बढ़े, इन देशों में जबरदस्त उछाल, WHO ने जताई चिंता

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी नवीनतम महामारी की रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर में पिछले सप्ताह नए कोरोनोवायरस के मामलों में लगभग 55% का उछाल आया है। इसमें एक राहत की बात ये है कि मौत के मामले स्थिर हैं।

साप्ताहिक रिपोर्ट में, WHO ने कहा कि पिछले सप्ताह लगभग 15 मिलियन नए कोरोना के मामले सामने आए और 43,000 से अधिक मौतें हुईं हैं। अफ्रीका को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, अफ्रीका में कोरोना के मामलों में 11 फीसदी की गिरावट देखी गई हैं।

महामारी की सुनामी

पिछले हफ्ते WHO ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कोरोना के 95 लाख नए मामले दर्ज किये गए थे। इस रिपोर्ट के बाद WHO ने कहा था कि ये महामारी की सुनामी है।

Omicron ने डेल्टा वेरियंट को किया रिप्लेस

ओमिक्रॉन को लेकर WHO ने कहा था कि ओमिक्रॉन वेरियंट डेल्टा वेरियंट को दुनियाभर में रिप्लेस कर रहा है। ओमिक्रॉन जों सबसे पहले पिछले वर्ष नवंबर माह में दक्षिण अफ्रीका से सामने आया था उसकी हिस्सेदारी सभी सीक्वन्स में 59 फीसदी हो गई है। ओमिक्रॉन दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है।

हालांकि, WHO ने ये भी कहा है कि ओमिक्रॉन अन्य वेरियंट की तुलना में कम घातक है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में ये माना है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की लहर जा चुकी है जबकि दुनियाभर के देश में इसका प्रसार जारी है।

IAS बनने के लिए ठुकराई अच्छी खासी नौकरी, 2 बार हुईं फेल; फिर ऐसे बनीं अफसर

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Civil Service Exam) को सबसे सठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इसको क्लियर करने के लिए छात्रों को कई साल तक तैयारी करनी पड़ती है. कुछ छात्र असफलताओं के बाद तैयारी छोड़ देते हैं, जबकि कुछ छात्र कई बार फेल होने के बाद भी पास होने तक परीक्षा देते रहते हैं. ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली गुंजन सिंह (Gunjan Singh) की है, जिन्होंने आईएएस अफसर बनने के लिए अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर एग्जाम की तैयारी शुरू की, लेकिन वह 2 बार फेल हो गईं.

शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहती थीं गुंजन
गुंजन सिंह (Gunjan Singh) उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से की. गुंजन शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने 12वीं के बाद कड़ी मेहनत से जेईई परीक्षा पास की और आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया.
इंजीनियरिंग के दौरान UPSC में आकर्षण
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान जब गुंजन सिंह (Gunjan Singh) जब इंटर्नशिप कर रही थीं, तब वह आस-पास के गांव में गरीब बच्चों को पढ़ाने जाती थीं. इस दौरान उन बच्चों की खराब कंडीशन देखकर उन्होंने कुछ ऐसा करने का मन बनाया, ताकि उनकी मदद कर सकें. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का फैसला किया.

IAS Officer Gunjan Singh Success Story

यूपीएससी के लिए छोड़ दी लाखों की नौकरी
आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद गुंजन सिंह (Gunjan Singh) ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया, लेकिन उसके बाद वह वह सिविल सर्वेंट बनना चाहती थीं, ताकि वह गांव वालों के लिए कुछ कर पाएं. इसके बाद उन्होंने लाखों के पैकेज वाली अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की.
यूपीएससी एग्जाम में 2 बार हो गईं फेल
गुंजन सिंह (Gunjan Singh) के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर आईएएस अफसर बनना इतना आसान नहीं था, क्योंकि शुरुआती 2 प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा. पहले प्रयास में तो गुंजन प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाईं. इसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास दिया, लेकिन वह इंटरव्यू क्रॉस नहीं कर पाईं.

IAS Officer Gunjan Singh Success Story

तीसरे प्रयास में बनीं आईएएस अफसर
लगातार 2 असफलताओं के बाद गुंजन सिंह (Gunjan Singh) थोड़ी निराश हो गईं, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें मोटिवेट किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद गुंजन ने कड़ी मेहनत की और तीसरे प्रयास के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. गुंजन को तीसरे अटेम्प्ट में सफलता मिली और उन्होंने ऑल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर (IAS Officer) बनने का सपना पूरा कर लिया.
वीकली प्लान बनाकर तैयारी करना फायदेमंद
गुंजन सिंह (Gunjan Singh) की कहना है कि यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए वीकली प्लान बनना चाहिए और हर सप्ताह अपनी तैयारी का एनालिसिस भी करना चाहिए. इससे कमजोरियों के बारे में पता चलता है. यूपीएससी एस्पिरेंट को गुंजन की सलाह है कि बिना प्लानिंग के तैयारी करेंगे तो सही रास्ते से भटक जाएंगे और सिलेबस कंप्लीट नहीं कर पाएंगे.

दुल्हन बनकर गर्लफ्रेंड की शादी में मिलने पहुंचा आशिक, पकड़ में आया तो फिर हुआ ये हाल

कभी-कभी प्यार में आप ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. प्यार अंधा होता है, यह कहावत आपने हजारों बार सुनी होगी, लेकिन इस कहावत को सच में बदलने वाले लोग आज भी मौजूद हैं. जी हां, कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में देखने को मिला. एक शख्स महिला बनने के लिए दुल्हन का गेटअप लिया और वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुस जाता है, जहां उसकी शादी हो रही होती है. लड़की का पुराना आशिक उससे मिलने उसके ही घर पहुंच जाता है.

दुल्हन की तरह बनकर गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा शख्स
हालांकि, लड़की के परिवार वालों को शक होने पर उसका यह प्लान बेकार हो गया. लड़की के परिवार और रिश्तेदारों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. इस घटना का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में, शख्स को लाल साड़ी, विग, चूड़ियां, आभूषण पहने देखा जा सकता है और उसने मेकअप भी किया है. शख्स बिल्कुल दुल्हन की तरह दिखाई दे रहा था. लड़की शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार थी और शादी की तैयारी जोरों पर थी जब उसका आशिक उससे मिलने उसके घर पहुंचा.
परिवारवालों को हुआ शख्स को धर-दबोचा
क्लिप में, शख्स को लोगों से घिरी हुई साड़ी पहने देखा जा सकता है, जो हैरान होने के साथ-साथ गुस्से में भी दिखाई दे रहा है. कुछ लोग उसे बेनकाब करने के लिए उसके चेहरे को ढकने वाले घूंघट को हटाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन उसे वीडियो में खुद का मुंह ढकते हुए देखा जा सकता है.

आखिर में वह घटनास्थल से हुआ फरार
शुरू में, शख्स को लगा कि वह लड़की के कमरे में इस गेटअप से आसानी से घुस जाएगा, लेकिन अफसोस! ऐसा नहीं हो सका. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले कि परिवार के लोग पुलिस को इस घटना की सूचना दे पाते, वह व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ भाग गया.

क्राइम: बाइक की टंकी पर बैग रखकर रास्ते में बात करना मुंशी को पड़ गया भारी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पोहा मिल के मुंशी के साथ 4 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। वो बैंक से पैसा निकालकर वापस लौटा था। इसी दौरान रास्ते में रुककर वो किसी से बात करने लगा। इतने में बाइक सवार बदमाश आए और 4 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहर के पोहा मिल का मुंशी मनोज कुमार वर्मा बुधवार दोपहर रामसत्ता चौक स्थित बैंक से पैसे निकालने गया था। वो 4 लाख रुपए लेकर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में नाका नंबर एक के पास रुक गया और किसी से बात करने लगा।

मनोज ने पैसों से भरे बैग को टंकी के ऊपर रखा हुआ था। वो बातचीत करने में व्यस्त था। इतने में बाइक सवार 2 युवक पहुंचे और सीधे पैसों से भरे बैग को लेकर भाग निकले। वो कुछ कर पाता, इतने में बदमाश भाग चुके थे। मनोज चिल्लाता रह गयाा। दोनों बदमाशों ने चेहरे में मास्क लगा रहा था। सिर में कैप था।

घटना के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पोहा मिल के मालिक को भी दी। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

coronavirus update : दिल्ली में 24 घंटे के आए 27561 नए केस, 40 की मौत, जानिए अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली। (coronavirus update) दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। बुधवार शाम तक दिल्ली में पिछल 24 घंटे में कोरोना के 27561 मामले मिले हैं। जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 14957 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 87,445 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 56,991 मरीज, कोविड केयर सेंटर में 590 मरीज, कोविड हेल्थ सेंटर में 39 मरीज और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 2264 मरीज भर्ती हैं।

मुंबई में 16 हजार से अधिक मामले

मुंबई में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। यहां पर पिछले 24 घंटे में कोरोना के16420 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इस दौरान 14649 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। मुंबई में 87% रिकवरी रेट दर्ज की गई. नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 24.38% रही।

पश्चिम बंगाल में आए 22 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,155 मामले सामने आए हैं। 8,117 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में मिल 21 हजार से अधिक नए मरीज

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,390 मामले सामने आए हैं । वहीं इस दौरान 1,5418 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि, इस वायरस से 10 लोगों की मौत हुई है।

गोवा में तीन हजार से अधिक संक्रमित

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,119 मामले आए हैं। वहीं 2 लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य में 14,134 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट 91.03% है।