Home Blog Page 30

ESIC मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS की 700 सीटें आरक्षित, आवेदन की तारीख बढ़ी

The Duniyadari: Raipur- संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सपना अब और आसान हो गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 21 जून 2026 कर दी गई है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्यरत ESIC द्वारा संचालित इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिनके माता-पिता संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिक हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह NEET UG परीक्षा के मेरिट आधार पर होगी।

जानकारी के अनुसार, देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में यह आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ESIC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी की जाएगी।

श्रम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। इससे आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बना सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी:

कुल आरक्षित सीटें – 700

कोर्स – MBBS एवं BDS

चयन प्रक्रिया – NEET UG मेरिट

आवेदन की अंतिम तिथि – 21 जून 2026

कॉलेज – देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेज

विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए ESIC ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2526 भी जारी किया है। इसके अलावा नजदीकी ESIC कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

श्रमायुक्त कार्यालय ने प्रदेश के श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र छात्र समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकें।

नए प्रदेश अध्यक्षों को सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया भरोसा

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में नियुक्त नए प्रदेश अध्यक्षों के प्रति खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली, सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब, अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा और डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की जिम्मेदारी सौंपना संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में सभी नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन को नई ऊर्जा देंगे और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना भी की।

स्टील प्लांट में करोड़ों के लोहे की चोरी का खुलासा, गोदाम से 250 टन माल जब्त

The Duniyadari: भिलाई- दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जब्त किए गए लोहे की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथखोज और अकलोरडीह क्षेत्र स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में चोरी का लोहा बरामद किया है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, प्लांट से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप को फ्लाई ऐश के नीचे छिपाकर बाहर निकाला जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि प्लांट की सुरक्षा में CISF के जवान तैनात हैं और पूरे परिसर में सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हुए हैं, इसके बावजूद लंबे समय तक इस खेल की भनक किसी को नहीं लगी।

पुलिस को आशंका है कि इतनी बड़ी चोरी बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं हो सकती। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि प्लांट से लोहे का स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना शुरू किया।

27 मई को पुलिस टीम ने कुछ ट्रकों और हाईवा वाहनों का पीछा किया, जो हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंचे। वाहन गोदाम के भीतर दाखिल होते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। कार्रवाई के दौरान छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।

पुलिस ने गोदाम में मौजूद लोगों से जब्त लोहे से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पूरे गोदाम और यार्ड की तलाशी लेकर भारी मात्रा में लोहा जब्त कर लिया। मामले में अब यह जांच की जा रही है कि चोरी के इस नेटवर्क में प्लांट के किन-किन कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका रही है।

गोबर घोटाला : फर्जी हस्ताक्षर, लाखों का भुगतान और अब रेंजर सस्पेंड

The Duniyadari: मरवाही वनमंडल में वर्ष 2022 के पौधारोपण कार्य के नाम पर हुए बहुचर्चित गोबर खरीदी घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नवा रायपुर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने मरवाही वन परिक्षेत्र के तत्कालीन रेंजर रमेश कुमार खैरवार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें बिलासपुर स्थित सीसीएफ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इससे पहले कैंपा फंड शाखा के प्रभारी सहायक ग्रेड-दो भूपेंद्र कुमार साहू पर भी कार्रवाई हो चुकी है।

पूरा मामला गोबर खाद खरीदी के नाम पर करीब 14 लाख 77 हजार 600 रुपये के संदिग्ध भुगतान से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि मिश्रित प्रजाति पौधारोपण कार्य के लिए फर्जी बिल, वाउचर और दस्तावेज तैयार कर भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि तत्कालीन एसडीओ के जाली हस्ताक्षर कर फाइलों का सत्यापन कराया गया और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भुगतान को मंजूरी दी गई।

जांच के दौरान खुरपा (छुआबहरा बीट) के वन प्रबंधन समिति सचिव एवं फॉरेस्टर श्रीकांत परिहार ने कई चौंकाने वाले बयान दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि समितियों के खातों में राशि पहुंचने के बाद रकम वापस निकलवाई गई। आरोप है कि रेंजर स्तर से यह कहा गया था कि पैसा “ऊपर तक” पहुंचाना है।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 में गोबर खाद सप्लाई दर्शाने के लिए कथित सप्लायरों की फर्जी सूची तैयार की गई। फॉरेस्टर श्रीकांत परिहार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निलंबन की धमकी देकर डीएफओ कार्यालय बुलाया गया और खाली वाउचर पर हस्ताक्षर करवाए गए। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भुगतान प्रक्रिया पूरी कराई गई।

21 अक्टूबर 2024 को एचडीएफसी बैंक के जरिए कथित सप्लायरों के खातों में लगभग 14.77 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि भुगतान के तुरंत बाद संबंधित खातों से नकदी निकलवाई गई और रकम रेंजर को सौंप दी गई। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया।

हालांकि पूरे मामले में सबसे अधिक सवाल तत्कालीन डीएफओ रौनक गोयल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। जांच रिपोर्ट में उनका नाम सामने आने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ किसी प्रकार की विभागीय या आपराधिक कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है।

लोगों की मांग है कि मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की

तहसील में बवाल: BJP विधायक और नायब तहसीलदार आमने-सामने, मारपीट के आरोप से मचा हड़कंप

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के Ambikapur संभाग अंतर्गत सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव का मामला गरमा गया है। राजापुर उप तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने Ramkumar Toppo और उनके समर्थकों पर मारपीट, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जबकि दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, जमीन संबंधी एक शाख शोध पत्र को लेकर विवाद शुरू हुआ। विधायक की रिश्तेदार सीमा धनकी ने 14 मई को संबंधित फाइल जमा की थी। आरोप है कि कई दिनों तक कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। बुधवार को जब वे दोबारा उप तहसील कार्यालय पहुंचीं तो फाइल पर हस्ताक्षर को लेकर नायब तहसीलदार से बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद की जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो तक पहुंची, जिसके बाद उनके समर्थक भी कार्यालय पहुंच गए। शाम के समय स्थिति और बिगड़ गई। नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक पक्ष पहले से आक्रोशित था और बातचीत के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि कपड़े फाड़ दिए गए और स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।

हालांकि विधायक पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि नायब तहसीलदार का व्यवहार आम लोगों और महिलाओं के प्रति ठीक नहीं था। उनका आरोप है कि सीमा धनकी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण विवाद बढ़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM फागेश सिन्हा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने नायब तहसीलदार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है और कहा है कि पुलिस जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल राजापुर क्षेत्र में इस घटना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।

पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजन बाई एम्स में भर्ती, हालत पर डॉक्टरों की कड़ी नजर

The Duniyadari: Raipur-छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उन्हें तत्काल एम्स रायपुर लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि एहतियात के तौर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पंडवानी कला को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली तीजन बाई को पद्मविभूषण सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनके अस्वस्थ होने की खबर सामने आते ही कला जगत, प्रशंसकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में भाजपा विधायक समेत कई पर एफआईआर

Oplus_16908288

The Duniyadari: सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना उप तहसील राजापुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां किसी विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही हंगामा हो गया।

नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विधायक और उनके साथ मौजूद लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ धक्का-मुक्की की, मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि उन्हें जमीन पर गिराकर अपमानित भी किया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम रजा, पंकज गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत विधायक की रिश्तेदार सीमा धनकी और नायब तहसीलदार के बीच हुई बहस से हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार ने जातिसूचक टिप्पणी की, अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर निकालने के दौरान धक्का-मुक्की की। इस शिकायत पर पुलिस ने जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

बकरीद पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, देशभर में भाईचारे का संदेश

The Duniyadari: Raipur/नई दिल्ली– ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशभर में खुशियों और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और बलिदान का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में भाईचारे और खुशियों को और प्रगाढ़ बनाए। उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और सफलता की कामना की।

देश के कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी बकरीद के अवसर पर शुभकामना संदेश जारी किए। नेताओं ने इस पर्व को त्याग, इंसानियत, करुणा और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताते हुए लोगों से एकजुट होकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

त्योहार के अवसर पर देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।

28 मई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

आज सोच-समझकर निर्णय लें। किसी मित्र से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 2

सिंह

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

शुभ रंग: गोल्डन

शुभ अंक: 1

कन्या

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

तुला

दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: मरून

शुभ अंक: 8

धनु

भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और करियर में सफलता के संकेत हैं। यात्रा से लाभ हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

मकर

कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 4

कुंभ

आज नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

मीन

मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ और सम्मान मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 88 ट्रैक्टर रेत और 4 ट्रैक्टर जब्त

Oplus_16908288

The Duniyadari: बलौदाबाजार

कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार रात राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिमगा और पलारी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम और एसडीओपी सिमगा के नेतृत्व में ग्राम लिमतरा में देर रात जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद पटवारी और सरपंच से जानकारी लेने के बाद संबंधित लोगों को तलब किया, लेकिन रेत भंडारण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसके बाद प्रशासन ने लगभग 88 ट्रैक्टर रेत जब्त कर सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दी। जब्त रेत में रामाकुमार रात्रे के 17 ट्रैक्टर, परमेश्वर बघेल के 8 ट्रैक्टर, तोरण निषाद के 5 ट्रैक्टर, गुलाब दास के 35 ट्रैक्टर, रामकुमार के 18 ट्रैक्टर तथा 5 ट्रैक्टर रेत अज्ञात व्यक्ति की बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान 2 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। वहीं तहसील पलारी में भी अवैध रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने थाना पलारी के सुपुर्द कर दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।