Home Blog Page 31

28 मई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

आज सोच-समझकर निर्णय लें। किसी मित्र से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 2

सिंह

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

शुभ रंग: गोल्डन

शुभ अंक: 1

कन्या

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

तुला

दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: मरून

शुभ अंक: 8

धनु

भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और करियर में सफलता के संकेत हैं। यात्रा से लाभ हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

मकर

कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 4

कुंभ

आज नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

मीन

मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ और सम्मान मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 88 ट्रैक्टर रेत और 4 ट्रैक्टर जब्त

Oplus_16908288

The Duniyadari: बलौदाबाजार

कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार रात राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिमगा और पलारी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम और एसडीओपी सिमगा के नेतृत्व में ग्राम लिमतरा में देर रात जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद पटवारी और सरपंच से जानकारी लेने के बाद संबंधित लोगों को तलब किया, लेकिन रेत भंडारण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसके बाद प्रशासन ने लगभग 88 ट्रैक्टर रेत जब्त कर सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दी। जब्त रेत में रामाकुमार रात्रे के 17 ट्रैक्टर, परमेश्वर बघेल के 8 ट्रैक्टर, तोरण निषाद के 5 ट्रैक्टर, गुलाब दास के 35 ट्रैक्टर, रामकुमार के 18 ट्रैक्टर तथा 5 ट्रैक्टर रेत अज्ञात व्यक्ति की बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान 2 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। वहीं तहसील पलारी में भी अवैध रेत परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने थाना पलारी के सुपुर्द कर दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

The Duniyadari: कोरबा 27 मई 2026/

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के कुशल नेतृत्व में कोरबा जिले ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत् मॉनिटरिंग, टीम भावना, समर्पण तथा स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। यह पूरे स्वास्थ्य विभाग कोरबा के लिए गौरव का विषय है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ प्रमुख सूचकांकों को मुख्यमंत्री अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शामिल किया गया है। साथ ही भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आउटपुट इंडिकेटर्स निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों प्रमुख सूचकांकों को आधार बनाकर जिलों का स्वास्थ्य स्कोर कार्ड तैयार किया गया है। पचास बिंदुओं पर आधारित स्कोर कार्ड के अनुसार जिलों को विभिन्न श्रेणियों-ग्रीन, ऑरेंज, येलो और रेड में वर्गीकृत किया गया है। ग्रीन श्रेणी में कोरबा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों-मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग एवं स्ट्रोक रोकथाम कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिकल सेल रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा डायलिसिस सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य संपादित किए गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई। नियमित समीक्षा, जनजागरूकता अभियान एवं सतत स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुँचाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम जिले की रैंकिंग में परिलक्षित हुए।

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

The Duniyadari: *पोकलेन मशीन एवं हाईवा जप्त, संलिप्तों पर की जा रही वैधानिक कार्यवाही*

कोरबा, 27 मई 2026/

जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग, कोरबा ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जोगीपाली, तहसील बरपाली क्षेत्र में संचालित अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन एवं एक हाईवा वाहन जप्त किया गया है।

खनिज विभाग द्वारा जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं जांच की। जांच में रेत खदान क्षेत्र में मशीनों के जरिए अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई।

मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चौन माउंटेन मशीन (पोकलेन) एवं 01 हाईवा वाहन को जप्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संबंधित संचालकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

The Duniyadari: KORBA –

आज दिनांक 27/05/2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान राजा नारियल पानी एवं फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, सर्वमंगला फ्रूट सेंटर, माँ शारदा फ्रूट सेंटर, चौरसिया फ्रूट सेंटर सहित कुल 11 दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान दुकानों में 15 किलो आम, 4 दर्जन केला, 2 किलो अनार, 7 किलो खरबूजा खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें बेचने हेतु रखा गया था। टीम ने तत्काल सभी खराब फलों को नष्ट करवाया।

यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जो 28 एवं 29 मई 2026 तक संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराना है।

साथ ही, टीम द्वारा कृत्रिम मिठास (सैकरीन) एवं कार्बाइड से फल पकाने जैसे अवैध तरीकों की भी जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिन फल विक्रेताओं के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए तथा आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी प्रदान की गई।

सुशासन तिहार 2026-गांव-गांव पहुंच रही राहत और विश्वास की नई किरण

The Duniyadari: *कृषक नंद किशोर राजवाड़े को मिली डिजिटल किसान किताब, शासन की पहल से मिली बड़ी सुविधा*

कोरबा 27 मई 2026/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस पहल के जरिए लोगों को घर बैठे सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सहज रूप से प्राप्त हो रही है। सुशासन तिहार न केवल शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत कर रहा है, बल्कि लोगों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ भी ला रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम कनकी निवासी कृषक श्री नंद किशोर राजवाड़े की समस्या का भी त्वरित समाधान किया गया। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े श्री राजवाड़े के पास लगभग ढाई से तीन एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। खेती के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी प्रक्रियाओं में बढ़ती डिजिटल व्यवस्था के कारण उन्हें डिजिटल किसान किताब की आवश्यकता महसूस हो रही थी। डिजिटल किसान किताब नहीं होने से उन्हें कई जरूरी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा वे विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे थे।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखी और डिजिटल किसान किताब नहीं होने से हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई और उन्हें त्वरित रूप से डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई गई।

डिजिटल किसान किताब प्राप्त होने पर श्री राजवाड़े ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि संबंधी दस्तावेजों एवं योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। गांव में ही शिविर लगने से आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है और समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया।

GST की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल से चल रहा था अवैध गुटखा कारोबार, कारोबारी पीछा कर पकड़ा गया

The Duniyadari: KORBA जिले के कटघोरा क्षेत्र में जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी और अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राइस मिल में छापा मारा। मदनपुर स्थित मिल में धान प्रोसेसिंग की आड़ में बड़े पैमाने पर गुटखे का अवैध भंडारण और सप्लाई किए जाने की जानकारी मिलने पर टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को मिल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में गुटखा स्टॉक, संदिग्ध दस्तावेज और बिना बिल के कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।

भागने की कोशिश, टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

छापेमारी की भनक लगते ही कथित कारोबारी अपनी डस्टर वाहन से मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि जीएसटी टीम पहले से सतर्क थी। अधिकारियों ने पीछा कर रास्ते में घेराबंदी की और वाहन सहित कारोबारी को रोक लिया। इस घटनाक्रम ने कार्रवाई को हाई-वोल्टेज बना दिया।

बिना बिल सप्लाई नेटवर्क की जांच

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि अवैध गुटखे की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मिल से जब्त दस्तावेजों और बिलिंग रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि कार्रवाई के बाद बड़े टैक्स नेटवर्क और फर्जी बिलिंग से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल राइस मिल को निगरानी में लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

आयुर्वेद सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा सम्मानित

The Duniyadari: 

नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा को आयुर्वेद के माध्यम से आम जनमानस की निरंतर सेवा करने एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय, अविस्मरणीय योगदान के लिए जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल ने किया सम्मानित।

जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल द्वारा छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आयोजित वितरक, वैद्य-चिकित्सक सम्मेलन के गरिमामय समारोह में श्री शिव औषधालय के संस्थापक, छत्तीसगढ़ कोरबा के सुप्रसिध्द आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा को उनके आयुर्वेद के माध्यम से न केवल कोरबा अपितु संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आम जनमानस की निरंतर सेवा करने एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय, अविस्मरणीय योगदान के लिए जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी, मार्केटिंग मैनेजर राजेश गुप्ता,डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर जीएम अनिल ढोके एवं एसएसओ नेत्र नंदन साहू ने शाल पहनाकर, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर, सम्मान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित ।

जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल द्वारा वितरकों, वैद्यों एवं चिकित्सकों का विशेष सम्मेलन समारोह छत्तीसगढ़ बिलासपुर दी आनंदा इम्पीरियल होटल में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सभी वितरकों वैद्यों एवं चिकित्सकों ने आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनका पूजन कर किया। सम्मेलन समारोह के विषय मे जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी ने बताते हुये कहा की हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करना है। और आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त शुद्ध औषधि उपलब्ध कराना है। हमारे लिये गुणवत्ता ही सर्वोपरि है।

समारोह को स्थानीय वितरक श्रीराम मेडिकल एजेंसी के संचालक नरेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुये आयुर्वेद के महत्व एवं उसके प्रचार-प्रसार में हम किस तरह अपनी भूमिका निभा सकते है इस विषय पर प्रकाश डालते हुये अपने अनुभव साझा किये। उद्बोधन के पश्चात छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद चिकित्सा में किये जा रहे सेवाकार्य, समर्पण तथा अपने संस्थान शिव औषधालय के माध्यम से न केवल कोरबा अपितु संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने, आम जनमानस की निरंतर सेवा करने एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय, अविस्मरणीय योगदान के लिए श्री शिव औषधालय के संस्थापक, छत्तीसगढ़ कोरबा के सुप्रसिध्द आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा को जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी, मार्केटिंग मैनेजर राजेश गुप्ता, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अनिल ढोके एवं एसएसओ नेत्र नंदन साहू ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आयोजित वितरक, वैद्य-चिकित्सक सम्मेलन के गरिमामय समारोह में शाल पहनाकर श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी, मार्केटिंग मैनेजर राजेश गुप्ता, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अनिल ढोके, एएसएम छत्तीसगढ़ संतोष स्वर्णकार, मैनेजर रायपुर खेमन साहू, बिलासपुर मनोज साहू , राजनांदगांव प्रेम नारायण चौबे, कोरबा नेत्र नंदन साहू, रायपुर डिपो स्टोर प्रभारी रमेश कुमार टांडी वितरक बिलासपुर से नरेंद्र शर्मा श्रीराम मेडिकल एजेंसी बिलासपुर, अश्विनी गुप्ता एच बी शाह औषधि भंडार, बिल्हा से गगन शर्मा संजय मेडिकल हॉल, रायपुर से अमर लाल कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन, आयुष चिकित्सक डॉ.रश्मि राज जीतपुरे, डॉ.अंकित शर्मा, डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.अश्विनी आर्य, डॉ.राम गोपाल साहू, डॉ.प्रदीप कश्यप, डॉ.बंशीधर नायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यरत जमना फार्मास्यूटिकल्स समूह संस्था के समस्त विक्रय अधिकारीयों के अलावा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 150 से भी अधिक सम्मानीय प्रतिष्ठित वैद्यगण, चिकित्सक एवं वितरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अपनी ओजस्वी और ऊर्जामयी वाणी से डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अनिल ढोके ने किया। आभार प्रदर्शन एसएसओ नेत्र नंदन साहू द्वारा किया गया जिन्होंने विशेष अंदाज में छत्तीसगढ़ी भाषा मे आभार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। अंत मे सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया: की सामुहिक प्रार्थना के साथ वितरकों, वैद्यों एवं चिकित्सकों के इस विशेष सम्मेलन को विराम दिया गया

सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, आमजन को मिला त्वरित समाधान

The Duniyadari: कोरबा 27 मई 2026/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कोरबा जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न विकासोन्मुख गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत निरधी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल नेटी, जनपद सदस्य श्री सुरेश निषाद तथा श्री उत्तम अगरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ पाली के अध्यक्ष एवं ग्राम निरधी के सरपंच छत्रपाल सिंह राज ने की।

इस शिविर में ग्राम शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोंडी, बतरा, कर्रानवापारा और कोडार के सरपंच भी उपस्थित हुए। सभी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जनपद पंचायत द्वारा दो हितग्राहियों को राशन कार्ड, चार हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने शाकम्भरी योजना के तहत ग्राम सिल्ली के श्री बिसाहूराम/जेठूराम को 03 एचपी पेट्रोल पंप का वितरण किया।

राजस्व विभाग की ओर से पाँच हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब, नौ हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची तथा चार हितग्राहियों को किसान किताब की द्वितीय प्रति प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इसी के साथ जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 1342 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। यह शिविर निरधी क्लस्टर के ग्राम निरधी, शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोड़ी, बतरा, कर्रानवापारा और कोडार की संयुक्त भागीदारी से सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिले और इसी उद्देश्य को पूरा करने में सभी विभाग समन्वयपूर्वक कार्य करेंगे।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने एवं प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

The Duniyadari: कोरबा 27 मई 2026/

शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिन्दी) तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी एवं एससीवीटी) में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) से बहपजपण्ंकउपेेपवदेण्दपबण्पद⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व्यवसाय में 24 अनुसूचित जनजाति तथा 24 सामान्य सीटें, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी व्यवसाय में 24 अनुसूचित जनजाति तथा 24 सामान्य सीटें, सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 20 अनुसूचित जनजाति सीटें तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एससीवीटी) में 20 सामान्य सीटें उपलब्ध हैं।

आवेदन करने से पूर्व सभी आवेदकों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भाँति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। सत्र 2026 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अर्हताएँ एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका में उपलब्ध है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 29 मई 2026 से 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है