Home Blog Page 2464

Indian Railways: रेलवे ने शुरू की यह बड़ी सुव‍िधा, नाइट में सफर करने वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

Indian Railways: अगर आप भी ट्रेन के रात्र‍ि सफर को तवज्‍जो देते हैं तो इस खबर को पढ़कर आप खुशी से झूम उठेंगे. रेलवे (Indian Railways) की तरफ से यात्री सुव‍िधाओं में लगातार सुधार क‍िया जा रहा है. इसके तहत देश के तमाम स्‍टेशन पर वाई-फाई, एस्‍केलेटर समेत कई तरह की सुव‍िधाएं शुरू की गई हैं. यात्री सुव‍िधा को ध्‍यान में रखकर रेलवे बोर्ड (Railway Board) अपनी सर्व‍िस में लगातार सुधार कर रहा है.

चैन की नींद ले सकेंगे यात्री
रात में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बेहतरीन सर्व‍िस शुरू की है. इस सुव‍िधा के शुरू होने के बाद आप ट्रेन में चैन की नींद सो सकेंगे. नींद के दौरान आपको ज‍िस स्‍टेशन पर उतरना है, उसके न‍िकलने की च‍िंता नहीं रहेगी. जी हां, रेलवे की तरफ से शुरू की गई यह सुव‍िधा आपको स्टेशन आने से 20 मिनट पहले जगा देगी. इससे आपका स्टेशन नहीं छूटेगा और आप अच्‍छी तरह नींद ले पाएंगे.

क‍िसी हाल में नहीं छूटेगा स्टेशन!
आपको बता दें रेलवे की तरफ से शुरू की गई इस खास सर्व‍िस का नाम ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ (destination alert wake up alarm) है. दरअसल, कई बार रेलवे बोर्ड को लोगों के ट्रेन में सोए रहने की जानकारी म‍िली है. इतना ही नहीं इस कारण उनका स्टेशन भी छूट गया. अब इस समस्‍या से छुटकारे के ल‍िए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है. रेलवे ने इस सर्व‍िस को 139 नंबर की पूछताछ सेवा पर शुरू किया है.

इस धांसू सर्व‍िस के ल‍िए चुकाने होंगे 3 रुपये
इस सर्व‍िस के तहत सफर करने वाले मुसाफ‍िर 139 नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सुविधा मांग सकते हैं. रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक म‍िलने वाली इस सुव‍िधा का फायदा कोई भी उठा सकता है. इसका फायदा यह होगा क‍ि इस सर्व‍िस को लेने पर आपको स्‍टेशन आने से 20 म‍िनट पहले उठा द‍िया जाएगा. इसके ल‍िए आपको महज 3 रुपये चुकाने होंगे.

आप इस सर्विस को लेते हैं तो स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपके फोन पर अलर्ट भेजा जाएगा. ताकि आप अपने लगेज आद‍ि को सही तरीके से व्‍यवस्‍थ‍ित कर लें और स्टेशन आने पर आराम से उतर सकें.

कैसे ले सकते हैं इस सर्व‍िस का फायदा?
‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ शुरू करने के लिए आपको IRCTC की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करना होगा. भाषा का चयन करने के बाद आपको डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर प्रेस करना होगा. अब पूछे जाने पर अपना 10 अंकों का पीएनआर दर्ज करें. इसे कंफर्म करने के लिए 1 डायल करें. ऐसा करने से आपको स्‍टेशन आने से 20 म‍िनट पहले वेकअप अलर्ट म‍िलेगा.

 

 

BIG BREAKING: खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, DSP पर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर ही तोड़ा दम…

हरियाणा: खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। माफियाओं का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कार्रवाई करने वालों अफसरों को भी मौत का घाट उतार रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने डीएसपी पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे डीएसपी सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार तावड़ू में तैनात थे। वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे। डीएसपी गाड़ी के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आईजी और नूह के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

शादी में साली ने जीजा का किया जीना मुहाल, मंडप पर हो रहे थे फेरे और यूं कर रही थी परेशान

नई दिल्ली : Wedding Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा -दुल्हन के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. यूजर्स भी वीडियो को कापी एंजॉय करते हैं. किसी भी शादी में जीजा- साली और देवर भाभी का मजाक लोगों को काफी पसंद आता है. फिर इन दिनों शादी में खूब फिल्म स्टाइल कॉपी कॉपी किए जाते हैं. शादी वह मौका होता है, जहां सालियां जाजी जी को परेशान करने और मजाक का एक भी मौका नहीं छोड़तीं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की साली ने शादी के दौरान पीन चुभा कर परेशान कर दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को देख कर लोगों की हंसी नहीं रूक रही है.

 

https://www.instagram.com/reel/CgEdx1gK-_E/?utm_source=ig_embed&ig_rid=900fd445-65a0-423f-b6a0-d7c584cfb4ab&ig_mid=951E41D1-7638-4E31-BAF5-A4F3C7676F92

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा बैठ कर दुल्हन के साथ रश्मे पूरी कर रहा है, तभी साली उसे पीछे से पीन चुभो रही है. दूल्हा बार बार ऐसा करने पर पीछे मुड़ता है और हंसने लगता है, साली भी दूल्हे को हंसता हुआ देख कर हंसने लगती है, लेकिन पीन चुभाना जारी रखती है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और वीडियो देख कर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, वेरी फनी. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, खूबसूरत साली. एक अन्य यूजर ने लिखा है, साली भी आधी घरवाली होती है, जीजा जी को साली का ये मजाक झेलना तो पड़ेगा.
इस वीडियो को वेडिंग कपल डायरिज नाम के पेज से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, शेयर करो, जिसको ऐसी साली मिलनी चाहिए.

रायपुर के इस इवेंट में नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियाँ, पुलिस की नाक के नीचे नाबालिक छलकाते रहे जाम

रायपुर: रायपुर में बीती रात एक लाइव कंसर्ट इवेंट में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई गई. हैरानी की बात तो ये है कि यहां पुलिस की नाक के नीचे नाबालिक युवक-युवतियां हाथ में जाम छलकाते नजर आए. इतना ही नहीं आयोजकों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि न तो उन्हें पुलिस का खौंफ था और न ही इन नाबालिकों के भविष्य की चिंता।
आम आदमी पार्टी ने इवेंट स्थल पर ही थाना प्रभारी को इस गंभीर विषय पर ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जाहिर की. आप नेताओं ने बताया कि कल रात ललित महल में प्रवेश वर्मा के लाइव कंसर्ट शो में 14 से 18 साल की उम्र के बच्चों को दारू और अन्य नशीले पदार्थ की सामग्री परोसी जा रही थी.
आप नेताओं ने छानबीन के दौरान कुछ बच्चों से उनकी उम्र पूछी, तो उनमें से कुछ ने खुद की उम्र 17 साल के आसपास की बताई। साथ ही उन युवाओं ने हाथ में बीयर की बोतल पकड़ी हुई थी.
इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी ने पहले ही प्रशासन को अवगत करा दिया था, कि वहां शो में आने वाले नाबालिकों को दारू परोसने की तैयारी की गई है. बावजूद इसके वहां मौजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसी बीच इवेंट के दौरान आप नेताओं ने वहां मौजूद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की.

जैसा बोल रही हूं वैसा करो…’, अश्लील वीडियो कॉल कर पुलिस वाले से ऐंठे 75 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश के बांदा में कुछ लोगों ने पुलिस कांस्टेबल को वीडियो कॉल किया और फिर उसका MMS बनाकर ब्लैकमेल करने लगे. बाद में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उससे 75 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए.

परेशान होकर कांस्टेबल भानु प्रताप ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया, जिसके बाद ASP ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

वहीं, कांस्टेबल भानु प्रताप ने बताया कि 10 जुलाई को उन्हें WhatsApp पर मैसेज आया. जैसे ही वह मैसेज देखने लगा, उसे वीडियो कॉल आने लगी. उसने जैसे ही वीडियो कॉल उठाया तो होश उड़ गए. दरअसल, वीडियो कॉल में लड़की अपने कपड़े उतार कर गंदी हरकत कर रही थी. फिर लड़की ने उसे बाथरूम में जाने को बोला. फिर कहा कि मैं जैसा बोल रही हूं, वैसा करो. कांस्टेबल ने लड़की को ये कहते हुए डांट दिया कि मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं. मैं कोई भी गलत हरकत नहीं करूंगा.
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के नाम से आया कॉल
लड़की ने कहा कि वो रात को 9 बजे फिर से कॉल करेगी. जैसे ही 9 बजे लड़की का कॉल आया कांस्टेबल ने नहीं उठाया. इस पर लड़की ने WhatsApp पर उसे पहली वीडियो कॉल का वीडियो भेजा, जो कि अश्लील था. फिर धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. इसके बाद 12 जुलाई को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नोएडा का नाम बताकर कांस्टेबल को फोन आया, जिसमें कहा गया कि किसी महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है.
75 हजार की डिमांड की गई
कांस्टेबल ने जब कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है. वो वीडियो गलत तरीके से बनाया गया है. इस पर कांस्टेबल को कहा गया कि वो Youtube चैनल से बात करे. तभी उसका वीडियो डिलीट हो सकता है. कांस्टेबल ने उनके द्वारा बताए नंबर पर कॉल किया तो उससे 75 हजार रुपये की डिमांड की गई. उससे कहा गया कि 75 हजार मिलने के बाद ही उसका वीडियो डिलीट किया जाएगा. कांस्टेबल ने भी बिना कुछ सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर कर दिए. लेकिन उसे फिर से ब्लैकमेलिंग के फोन आने लगे, जिसके बाद वह पूरा मामला समझ गया. कांस्टेबल ने परेशान होकर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसकी जांच अभी जारी है.

Overnight Luck : शख्स निकला था सब्जी खरीदने, घर लौटा तो पता चला कि वो बन चुका है 12 करोड़ का मालिक, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी “भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है”। ये किस्से भी आपने जरूर सुने होंगे कि एक शख्स रातोंरात अमीर बन गया क्योंकि उसकी लौटरी (Overnight Luck) लग गई है। जी हैं, ऐसा ही मामला केरल में हुआ है।

एक शख्स सिर्फ कुछ ही घंटों में 12 करोड़ का मालिक बन गया। आप भी सोच रहे होंगे कि कैसे पॉसिबल (Overnight Luck) है, लेकिन ये सच है।

दरअसल, केरल के रहने वाले 77 साल के सदानंद सुबह-सुबह सब्जी खरीदने निकले थे, लेकिन उनके पास 500 का नोट था और उन्हे सब्जी खरीदने के लिए 500 का छुट्टा चाहिए। उनके दिमाग में अचानक आया क्यों ना लौटरी की टिकट खरीद ली जाए।

इससे सब्जी के लिए छुट्टे भी हो जाएंगे। फिर क्या था सदानंद ने सब्जी के साथ- साथ लौटरी की टिकट भी खरीद ली और सदानंद अपने घर (Overnight Luck) आ गए।

कुछ ही घंटो बाद पता चला कि सदानंद को जैकपॉट लगा है और वे 12 करोंड़ के मालिक बन चुके हैं। इनकम टैक्स कटने के बाद सदानंद को लगभग 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

ठेले वाले की सुरक्षा में लगे दो गनर, सड़क पर बेचता है कपड़े, जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूज डेस्क।ठेला लगाकर कपड़े बेचता शख्स और उसके पीछे कुर्सी डालकर बैठे दो गनर। यह दोनों गनर ठेले वाले की सुरक्षा में तैनात हैं। यह नजारा एटा के जैथरा कस्बे का है, जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश पर ठेले वाले की सुरक्षा में दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार को जब दोनों गनर ठेले वाले के पास पहुंचे तो वह उन्हें ग्राहक समझ बैठा। बाद में उसे बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

यह मामला सपा नेता एवं अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव से जुड़ा है। ठेले वाले का नाम रामेश्वर दयाल है। रामेश्वर दयाल ने सपा नेताओं के खिलाफ ठेले वाले ने मुकदमा दर्ज कराया है। सपा नेताओं पर जातिसूचक गालियां देने और बंधक बनाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप है। इस मुकदमे को खारिज करने की याचिका आरोपी सपा नेताओं की ओर से हाईकोर्ट में डाली गई थी।

NEET-UG 2022 Exam : परीक्षा के नाम पर उतरवा दिए लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, विवाद के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस…

केरल, तिरुवनंतपुरम। प्रतियोगी परीक्षाएं जब भी होती हैं अपने साथ एक नया विवाद लेकर आती हैं। ऐसा ही कुछ कल रविवार को NEET-UG 2022 Exam के दौरान हुए। बताया जा रहा है कि परीक्षा आयोजित होने के पहले लड़के और लड़कियों से हांथ व पैर में पहनने वाली चीजों को उतरवा लिया। यहां तक तो ठीक था, लेकिन हद तो तब हो गई जब चेकिंग क नाम पर लड़कियों के अंडरगारमेंट्स तक उतरवा लिए गए।

NEET-UG 2022 Exam : मामला केरल के चडयमंगलम में स्थित मॉर्थम इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की है जहां नीट 2022 का परीक्षा केंद्र था।

बताया जा रहा है कि जिन छात्रों का यहां परीक्षा केंद्र था उनके परिजनों ने थाने म शिकायत दर्ज कराई है और कहा गया है कि परीक्षा से पहले होने वाली सुरक्षा जांच के दौरान बच्चियों के इनर वीयर तक उतरवा दिए गए। संस्थान ऐसी किसी घटना से इनकार कर रहा है, लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KORBA: कृषि विभाग ने अमानक उर्वरकों की बिक्री एवं वितरण पर लगाया प्रतिबंध… कंपनियों को नोटिस जारी…

कोरबा ।जिले के एक उर्वरक दुकान और एक सहकारी समिति में भण्डारित उर्वरक नमूना विश्लेषण में अमानक पाए गए हैं। उक्त स्थानों में कुल तीन कंपनियों के उर्वरक अमानक पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की बिक्री एवं वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमानक पाए गए उर्वरकों के लिए संबंधित उर्वरक निर्माता कंपनियांे को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उर्वरक कंपनियों को उर्वरक के अमानक पाए जाने के कारण का जवाब प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है। मेसर्स हेमन्त कृषि केन्द्र रलिया कटघोरा में नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के 30.15 टन यूरिया, बीईसी फर्टिलाइजर्स कंपनी के 22.50 टन एसएसपी 16 प्रतिशत एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पोड़ी पाली में आईपीएल सीथाकाठी कंपनी के 12.55 टन एमओपी 60 प्रतिशत उर्वरक के जांच नमुने विश्लेषण उपरांत अमानक पाये गये है। विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल सीथाकाठी कंपनी के एमओपी 60 प्रतिशत उर्वरक निर्धारित नमी के अनुसार नही पाये जाने के कारण विश्लेषण में अमानक पाये गये हैं। नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के यूरिया उर्वरक निर्धारित पार्टिकल साइज के अनुसार नही पाये जाने के कारण अमानक पाये गये है। इसी प्रकार बीईसी फर्टिलाइजर कंपनी के एसएसपी 16 प्रतिशत उर्वरक में पोषक तत्व निर्धारित मात्रा में नही पाये जाने के कारण अमानक पाये गये है।

वर्सन

अमानक पाए जाने पर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही जिले में अमानक पाये गये लाट के उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होने बताया कि किसानों को सही दाम एवं उच्च गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता के लिए कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर उर्वरक नमुनों को विश्लेषण के लिए रायपुर स्थित प्रयोग शाला भेजा जाता है। उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा उर्वरक नमुना विश्लेषण के लिए उपसंचालक कृषि उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला लाभांडी रायपुर भेजा गया था। भेजे गए नमुनों में से उर्वरकों का विश्लेषण अमानक स्तर के प्राप्त हुए हैं।

अनिल शुक्ला ,उप संचालक कृषि

KORBA : सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से अपहरण व सामूहिक अनाचार के 4 आरोपी गिरफ्तार..आरोपी छुपे थे बिलासपुर में….

कोरबा।  कोतवाली थाना के अंतर्गत राताखार बाईपास रोड से जबरन बाइक में बैठाकर अनाचार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका से अनाचार के आरोपी और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 12 जुलाई 2022 को प्रार्थिया ने थाना कोतवाली उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 4-7- 2022 को वह अपने चाचा के लड़के के साथ घूमने जा रही थी और राताखार बाईपास रोड कब्रिस्तान के आगे रुके थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा उसे जबरन अपने साथ गाड़ी में बैठाकर बरमपुर के आगे जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए हैं । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम कोरबा द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।  आरोपी अज्ञात थे और आरोपी युवकों को पहले कभी  प्रार्थिया ने नहीं देखा था,  इसलिए उनकी पतासाजी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सी.सी.टी.ववी. कैमरों की बारीकी से पड़ताल करने पर पुलिस को एक फ़ुटेज में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी। इसी के सहारे अन्य आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपियों की बिलासपुर में छुपे रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिलासपुर जाकर चारों आरोपियों को बिलासपुर से दबोचा गया। चारों आरोपियों  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

इन्हें किया गया गिरफ्तार:-

01. आशीष कुमार 26  वर्ष, निवासी – मिशन रोड कोरबा

02. साहिल सागरउम्र – 22 वर्ष, निवासी रामसागर पारा कोरबा

03. दीपेश प्रजापति उम्र 19 वर्ष, निवासी राता खार कोरबा

04. रवि सिंह उम्र 19 वर्ष, निवासी मिशन रोड कोरबा