Home Blog Page 2493

सोशल मीडिया पर शिकार को फंसाकर फ्लैट पर बुलाती थी दिल्ली की ‘हनी गर्ल’, फिर आ जाती थी नकली पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ‘हनी-ट्रैप’ सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है. ये गैंग खूबसूरत लड़की के साथ मिलकर फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए अमीर लोगों को लुभावनी बातों में फंसाता था. इसके बाद लड़कियां अपने शिकार को किराए के फ्लैट पर बुलाती थीं, जहां इस गैंग के सदस्य नकली पुलिसकर्मी बनकर छापा मारते थे. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू किया जाता था. पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं हनीप्रीत नाम की आरोपी फरार है.

आउटर जिला दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने तीन आरोपियों पवन उर्फ घनश्याम, मनजीत और दीपक को गिरफ्तार किया है. दरअसल, दिल्ली के व्यापारी ने पश्चिम विहार थाने में केस दर्ज कराया था. इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे दिल्ली में एक गिरोह ने हनीट्रैप किया और ब्लैकमेलिंग कर 1.5 लाख रुपए ले लिए. शिकायत के बाद पुलिस इस गैंग की तलाश कर रही थी.
डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट की निगरानी में इस गैंग को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मुखबिरों को तैनात किया. ब्लैकमेलिंग वाले फ्लैट के पते पर पुलिस ने तलाशी ली और छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी फरार थे. फ्लैट के मालिक से पूछताछ की गई, जिससे एक संदिग्ध आरोपी पवन की पहचान हो गई. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित ज्वाला-हेड़ी मार्केट के फायर स्टेशन के पास से तीन आरोपियों को ट्रैप कर धर दबोचा.
पूछताछ में आरोपि्यों ने बताया कि वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं. पवन सिंडिकेट का किंग-पिन है, जो बहादुरगढ़ में हनी-ट्रैप मामलों के मास्टर नीरज से मिला था. नीरज को थाना पश्चिम विहार पूर्व में हनी-ट्रैप के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. पवन ने उससे हनी-ट्रैप के तरीके सीखे. इसके बाद वह फेसबुक पर हनीप्रीत नाम की लड़की के संपर्क में आ गया. इसके बाद सब ने मिलकर एक सिंडिकेट बनाया. इसके बाद पश्चिम विहार दिल्ली में एक फ्लैट किराए पर ले लिया. इसके बाद हनीप्रीत ने सोशल मीडिया पर आईडी बनाई. वह अमीर लोगों के साथ चैट करती थी. उसने यह आईडी रितु बंसल नाम से बनाई थी. हनीप्रीत ने शिकायतकर्ता से वीडियो चैट पर बात की और अपने फ्लैट पर मिलने के लिए राजी किया.

CG Covid Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लगाया शतक,  रायपुर से सर्वाधिक 26 मरीज, एक की मौत

रायपुर। (CG Covid Update 23 june) छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना पैर पसार रहा है। गुरुवार 23 जून को प्रदेश में कुल 114 नए कोविड मरीजों की पुष्टि की हुई है। प्रदेश में राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 26 मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज कोरोना से 1 की मौत हुई है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 632 हो गई है। कोरोना संक्रमित 66 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।
आज प्रदेश में 9864 टेस्ट हुए हैं।

KORBA: निगम के खजांची को और दो अतिरिक्त प्रभार… आयुक्त ने जारी किया आदेश…

कोरबा। नगर निगम आयुक्त ने अपर आयुक्त को दो अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के मुताबिक अब खजांची कुम्भकार को सूचना के अधिकार और टेण्डर प्रक्रिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


बता दें कि निगम के अपर आयुक्त को नई जिम्मेदारी देते हुए निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक अब अपर आयुक्त खजांची कुम्भकार को सूचना के अधिकार और ई टेंडरिंग के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयुक्त के इस आदेश की शहर में जमकर चर्चा हो रही है।

KORBA: महिला रक्षा टीम अब बैंकों का करेगी औचक निरीक्षण… अपराध रोकने सड़क पर करेंगी गश्त…

कोरबा। महिला रक्षा टीम अब बैंकों का निरीक्षण कर अपराध रोकने सड़क पर गश्त करेंगी।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा जिला कोरबा में पदस्थापना के पश्चात महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला रक्षा टीम का गठन कर शहर में ड्यूटी पर तैनात किया है ,महिला रक्षा टीम शहर में पैदल एवं बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चों के साथ छेड़छाड़ , गलत हरकत एवं अपराध करने वाले अपराधियों पर नजर रखती है एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही करती है । श्री भोजराम पटेल द्वारा महिला रक्षा टीम को एक नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें शहर में संचालित बैंकों का औचक निरीक्षण करने एवं संदिग्ध गतिविधि पर परिलक्षित होने पर संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है ।

 


भोज राम पटेल से मिले निर्देश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा आज महिला टीम का मीटिंग लेकर उन्हें नई जिम्मेदारी एवं कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया गया एवम पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश का पालन सुनिश्चित करने हेतु हिदायत दिया गया ,कल से महिला रक्षा टीम सड़कों पर महिला एवं बच्चों के सुरक्षा के अलावा एक नई जिम्मेदारी के साथे बैंकों की सुरक्षा एवम निरीक्षण करते हुए दिखाई देगी ।

कोरबा ब्रेकिंग: खेलते-खेलते सड़क तक पहुंची ढाई साल की बच्ची,  बोरवेल गाड़ी रौंदते हुए गुजरी, मौके पर मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक बोरवेल गाड़ी ने ढाई साल की बच्ची को रौंद दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और बोरवेल गाड़ी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगोई बछेरा में एक बच्ची खेलते-खेलते सड़क तक पहुंच गई। इस दौरान सड़क से गुजर रही बोरवेल गाड़ी के नीचे बच्ची आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया।

सीजी ब्रेकिंग: चल रही थी अंग्रेजी क्लास, सिर पर टूटी आफत, छत का प्लास्टर गिरने से 10वीं की छात्रा घायल, अस्पताल में भर्ती

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल में एक कक्षा में पढ़ाई करते समय अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरने से 10वीं की छात्रा घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त घटना के दौरान अंग्रेजी की क्लास चल रही थी और कई छात्र वहां मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरदाकला में पढ़ाई करते समय अचानक छत का प्लास्टर विद्यार्थियों पर गिर गया। प्लास्टर गिरने से छात्रा साक्षी घायल हो गई, उसके सिर पर चोट आई है। घायल छात्रा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला ले जाकर इलाज कराया गया।

हादसे के संबंध में प्राचार्य डीआर कौमार्य ने बताया कि सूचना बीईओ को दे दी गई है। छात्रा का इलाज अस्पताल में कराया गया है, ज्यादा तकलीफ होने पर पुनः इलाज के लिए बुलाया गया है।

सीजी ब्रेकिंग: पिकअप से टक्कर से बाइक में लगी आग, 2 दोस्त जिंदा जले, एक गंभीर

​​​​​​​गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बाइक पर इन दोनों युवकों के साथ एक युवती भी थी जो गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से बाइक मोड़ने के दौरान सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन दोनों की मौत हो गई। हादसा पांडुका थाने के पास ही हुआ है। हादसे में पिकअप का ड्राइवर भी घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पीपरछेड़ी के मदनपुर निवासी करन ध्रुव (22) अपनी दोस्त रामपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर (19) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांडुका गए थे। दोनों रात को वहीं रुक गए। अगले दिन गुरुवार सुबह उनका तीसरा दोस्त राजिम निवासी देवनारायण यादव (23) दोनों को बाइक से लेकर पीपरछेड़ी छोड़ने के लिए आ रहा था। अभी वे पांडुका मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई पिकअप से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई।

0.टक्कर लगने के बाद युवती उछलकर दूर गिरी, युवक झुलसे

टक्कर के बाद युवती उछलकर दूर गिरी, जबकि दोनों युवक बाइक पर ही फंस गए। थाने के पास हुए हादसे को देख पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और तीनों बाइक सवारों सहित पिकअप चालक को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने करन ध्रुव और देव नारायण यादव को मृत घोषित कर दिया।

जबकि सोहद्रा ठाकुर की हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टर हरीश चौहान ने दोनों युवकों के झुलसने से मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत भी ठीक नहीं थी। उसे 108 एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं पिकअप चालक जिला अस्पताल में भर्ती है।

CG BREAKING: 20 से 27 जुलाई तक चलेगा विधानसभा का मानूसन सत्र, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की अधिसूचना जारी हो गयी है। छत्तीसगढ़ विधासभा का मानसून सत्र इस बार छह बैठकों का रहेगा। 20 जुलाई बुधवार से शुरू होकर विधानसभा का मानसून सत्र 27 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल छह बैठकें होगी।

Breaking: बकरा भात खाने के बाद ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी… 15 लोगों का अस्पताल में चल रहा उपचार…

फाइल फोटो
कोरबा ।पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के आमा टिकरा के आश्रित गांव में बकरा भात खाने से 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए है। ग्रामीणों की तबियत खराब होने की सूचना के बाद 108 की टीम ने पीड़ितों को पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती कराया है. इन 10 मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल है।

बता दे कि जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के गांव आमा टिकरा के आश्रित गांव में उत्सव मनाया गया । जिसमें बकरा भात का आयोजन किया गया था। इस उत्सव में गांव के लगभग दो दर्जन ग्रामीण गुलाब मरकाम के यहाँ एकत्रित हुए. बकरा भात का आनंद उठाया. भोजन करने के कुछ देर पश्चात ग्रामीणों को उल्टी दस्त शुरू हो गई. इन्हें किसी तरह पोड़ी उपरोड़ा,जटगा और कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अब तक 14 ग्रामीण फूड पायजिनिंग के शिकार हुए है। सभी का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

 

वर्सन

पोड़ी उपरोड़ा के आमाटिकरा बीके आश्रित गांव में एक उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था। पार्टी में भोजन करने वाले 15 लोगो की तबियत बिगड़ी है। उनका उपचार कराया जा रहा है। सभी की हालत में सुधार है।

बीबी बोर्ड , जिला चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा

ये है दारू..ये सिर्फ गम भुलाता है’ वीडियो वायरल होने पर लड़की गिरफ्तार

न्यूज डेस्क।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिससे इस कानून का वहां मजाक बन जाता है. ताजा मामला खगड़िया जिले का है जहां कुछ लड़कियों की शराब पार्टी और फिर नशे में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में कुछ महिला और लड़कियां जाम भी छलका रही हैं और बोल रही हैं, ‘ये है दारू..ये सिर्फ गम भुलाता है… बुरे आदमी को हटाता है, अच्छे आदमी को लाता है.’ शराब के नशे में धुत महिलाएं भोजपुरी गाने पर डांस भी कर रही हैं.

महिलाओं ने शराब पार्टी के दौरान मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर उसे शेयर भी कर दिया. हालांकि शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस हरकत में आई और वीडियो में नजर आ रही युवतियों और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

शराब पार्टी में शामिल महिलाओं के ख़िलाफ़ पुलिस ने सिर्फ केस ही दर्ज नहीं किया है बल्कि उसमें शामिल काजल कुमारी नाम की युवती को गिरफ्तार भी कर लिया है.

यह  वायरल वीडियो खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके का ही है जहां अमित कुमार नाम का लड़का अपनी प्रेमिका को शराब लाकर दिया था.

युवक ने इसी महीने काजल और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर शराब पार्टी की जिसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. पुलिस के मुताबिक काजल और अमित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों एक साथ किराए के मकान में रहते थे.

चित्रगुप्त नगर के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि शराब पार्टी में शामिल काजल कुमारी की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि आरोपी अमित समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है. बता दें कि काजल सुपौल जिले की रहने वाली है और खगड़िया में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.