♈ मेष राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
♉ वृषभ राशि
करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
♊ मिथुन राशि
आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
♋ कर्क राशि
करियर में लोकप्रियता बढ़ेगी। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह राशि
खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा विचलित रह सकता है। योजनाओं को सरल रखें और जल्दबाजी से बचें। �
The Times of India
♍ कन्या राशि
कामकाज में बदलाव के संकेत हैं। नई योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♎ तुला राशि
नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।
♏ वृश्चिक राशि
आज कार्यस्थल पर सावधानी रखें। तनाव से बचें। परिवार के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा।
♐ धनु राशि
खर्च और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। काम में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। �
♑ मकर राशि
नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।
♒ कुंभ राशि
पार्टनरशिप में फायदा मिलेगा। नई योजना शुरू कर सकते हैं।
♓ मीन राशि
व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान दें।
सभी 12 राशियों का राशिफल — 29 मार्च 2026
निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कुणाल दुदावत
The Duniyadari: *कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं वाले भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की*
*ठेकेदारों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए निर्देश*
कोरबा, 28 मार्च 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जिला खनिज न्यास अंतर्गत स्वीकृत स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े भवन निर्माण तथा अन्य अधोसंरचना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कई माह बीतने के बाद भी अनेक स्थानों के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि अतिरिक्त मजदूर लगाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जाए। समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर आवश्यक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने पीडब्ल्यूडी के ईई श्री जी. आर. जांगड़े, एसडीओ तथा सब-इंजीनियरों की उपस्थिति में जिला खनिज न्यास अंतर्गत स्वीकृत स्वास्थ्य विभाग के लगभग 30 निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्थानों में कार्य ले चुके ठेकेदारों को निर्देशित किया कि कार्य लेने के बाद अनावश्यक लेटलतीफ़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं तथा कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
कलेक्टर ने कहा कि ठेकेदारों के बिल भुगतान या भवन निर्माण संबंधी किसी भी समस्या के बारे में अवगत कराएं, ताकि उनका निराकरण शीघ्र किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बोर एवं टाइल्स लगाया जाना अनिवार्य है।
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर, माचाडोली, अमलीकुंडा, सेमरा, चाकाबुड़ा सहित अन्य स्थानों के भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ठेकेदारों को अतिरिक्त मजदूर लगाकर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही चिर्रा–श्यांग मार्ग की भी समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक: पेट्रोलियम गैस और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश
The Duniyadari: *मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए निर्देश*
कोरबा, 28 मार्च 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कोरबा जिले से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशियाई संकट के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में पेट्रोलियम गैस और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आम जनता को आवश्यक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त कार्यवाही
केंद्र सरकार के पेट्रोलियम गैस मंत्रालय द्वारा 28 फरवरी 2026 के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 08 मार्च 2026 को नया एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर जारी किया गया है। इसके तहत घरेलू गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए घरेलू क्षेत्र में शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। औद्योगिक इकाइयों पर लगा प्रतिबंध भी 27 मार्च से हटा लिया गया है।
प्रदेश स्तर पर खाद्य विभाग ने संचालक की अध्यक्षता में एक राज्य नियंत्रण कक्ष (State Control Room) की स्थापना की है। किसी भी सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस आवंटन तय किया गया है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को 100 प्रतिशत प्राथमिकता दी जा रही है।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक एलपीजी की कालाबाजारी की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए मार्च माह में अब तक 335 स्थानों पर छापे मारे गए हैं, जिनमें अनियमितता के 75 प्रकरण दर्ज कर 3,841 सिलेंडर जप्त किए गए हैं। इन कार्यवाहियों में 97 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने समस्त कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में पेट्रोल और डीजल की दैनिक आवक, वितरण और स्टॉक की नियमित समीक्षा करें। इसके साथ ही जिलों में नियंत्रण कक्ष के गठन, नियमित पुलिस गश्त और भ्रामक जानकारियों को नियंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश में पीएनजी (PNG) पाइपलाइन और सीएनजी (CNG) स्टेशनों के विस्तार का कार्य भी तेजी से प्रचलित है, जिसके लिए विभिन्न अधिकृत संस्थाओं द्वारा अधोसंरचना विकास किया जा रहा है।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक प्रबंधन, ऊर्जा सुरक्षा और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर भी जिलों से अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खाद्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।
*जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित*
कोरबा जिले में आवश्यक वस्तुओं, विशिष्ट केरोसिन तथा डीज़ल/पेट्रोल के सुचारु वितरण और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों, सुझावों तथा आवश्यक जानकारी का संकलन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नियंत्रण कक्ष के प्रभावी संचालन हेतु जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें श्रीमती उर्मिला गुप्ता, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 7869990067), श्री पारस सोनी, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 9479045059), श्री रवि कुमार यादव, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 8319129386), श्री सुरेश लांजी, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 7723954059), श्री नवीन तिवारी, सहायक प्रबंधक (मोबाइल 7879818309) तथा श्री पंकज कुमार अग्रवाल, लिपिक दैनिक वेतनभोगी, खाद्य शाखा कोरबा (मोबाइल 8319363959) शामिल हैं। ये सभी अधिकारी समय-समय पर नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहकर प्राप्त शिकायतों का निराकरण करेंगे।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9691901259 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक खाद्य आपूर्ति से संबंधित समस्या, सुझाव या आवश्यक जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
KORBA: लिफ्ट मांगकर बाइक सवार से लूट, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
The Duniyadari: कोरबा- जिले में लिफ्ट के बहाने बाइक सवार से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी बाइक से शहर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर लिफ्ट मांगी। मानवता दिखाते हुए युवक ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियों ने सुनसान जगह पर युवक को धमकाकर उसके पास से नकदी, मोबाइल फोन और बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अंजान लोगों को लिफ्ट देने से पहले सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
The Duniyadari: • सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित
आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।

यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सुरेश कुमार अग्रवाल
कार्यालय महामंत्री
कांग्रेस जिला कार्यालय
कोरबा में बागेश्वर बाबा का आगमन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
The Duniyadari: कोरबा- शहर में आध्यात्मिक माहौल उस समय और अधिक गहरा गया जब प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की खबर फैली। उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
कथा से गूंजा परिसर, श्रद्धालुओं में उत्साह
कथा और प्रवचन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु बाबा के मुखारविंद से कथा सुनकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं। कई भक्त परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचे और दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली बता रहे हैं। मंच से भक्ति गीतों और प्रवचन ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी को परेशानी न हो। स्वयंसेवक लगातार लोगों को मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। पुलिस बल की तैनाती की गई है और ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
बाबा के आगमन से कोरबा में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
खेलते समय सांप ने डसा: 9 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम
The Duniyadari: बिलासपुर। जिले के घुटकू गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर की बाड़ी में खेल रहे 9 वर्षीय अंकित प्रजापति की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, अंकित अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों के बीच छिपे सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में परिजन इसे सामान्य घटना समझ बैठे, लेकिन थोड़ी ही देर में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत गनियारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकित को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। 😔
स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सावधानी बरतने की अपील की है। बरसात या गर्मी के मौसम में झाड़ियों, बाड़ियों और खुले स्थानों पर बच्चों को खेलने से रोकने की सलाह दी जा रही है।
अवैध बिजली कनेक्शन बना काल: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से 5 साल की मासूम की मौत, माता-पिता झुलसे
The Duniyadari: बिलासपुर- जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन और सुरक्षा में लापरवाही के कारण पांच वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक, रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले रमेश सिंह अपने परिवार सहित निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहे थे। शनिवार को परिवार मकान में नहा रहा था, तभी उनकी पांच साल की बेटी खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख पिता और मां उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, झुलसे माता-पिता को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया गया कि दुखी परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची का शव ले जाने लगे थे, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर उन्हें वापस अस्पताल लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान में हुकिंग कर अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी। खुले तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध कनेक्शन किसने लगाया था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से निर्माणाधीन मकानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और अवैध बिजली कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि बच्चों को निर्माणाधीन और असुरक्षित स्थानों से दूर रखें तथा बिजली से जुड़े खतरों के प्रति सतर्क रहें।
पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, सीएम साय ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
The Duniyadari: रायपुर- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तों, आईजी और जिला कलेक्टरों की अहम बैठक ली और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आम जनता को ईंधन या गैस की कमी का सामना न करना पड़े। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि संकट की स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बाजार पर नजर रखने और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।
इंसानियत की ‘सिक्स’: हार्दिक पांड्या ने निभाया वादा, ग्राउंडस्टाफ को दिए 1.10 करोड़ रुपये
The Duniyadari: मुंबई- मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले Hardik Pandya ने आईपीएल 2026 से पहले ऐसा कदम उठाया है, जिसने खेल जगत में उनकी अलग पहचान बना दी है। Mumbai Indians के कप्तान ने Wankhede Stadium के ग्राउंडस्टाफ से किया अपना पुराना वादा निभाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की है।
रातभर की मेहनत का मिला सम्मान
जानकारी के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के दौरान हार्दिक पांड्या देर रात तक वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास करते थे। इस दौरान ग्राउंडस्टाफ के 11 सदस्य लगातार जागकर उनकी ट्रेनिंग में सहयोग करते रहे। उस समय हार्दिक ने उनकी मेहनत को याद रखते हुए भविष्य में सम्मानित करने का वादा किया था।
11 लोगों को 10-10 लाख रुपये
आईपीएल 2026 के आगाज़ से ठीक पहले हार्दिक पांड्या ने उन 11 ग्राउंडस्टाफ सदस्यों को बुलाया और प्रत्येक को 10-10 लाख रुपये के चेक सौंपे। इस तरह कुल 1.10 करोड़ रुपये की राशि देकर उन्होंने अपना वादा निभाया। इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें “रियल विनर” बता रहे हैं।
छठी ट्रॉफी पर मुंबई की नजर
29 मार्च को Kolkata Knight Riders के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस का माहौल उत्साह से भरा हुआ है। हार्दिक पांड्या और Rohit Sharma दोनों ने साफ कर दिया है कि टीम का लक्ष्य इस बार छठी बार Indian Premier League का खिताब जीतना है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पहले ही 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीत चुकी है, और अब हार्दिक पांड्या इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खास बातें
11 ग्राउंडस्टाफ सदस्यों को 10-10 लाख रुपये
देर रात अभ्यास के दौरान की गई मदद का सम्मान
मुंबई इंडियंस की नजर छठी आईपीएल ट्रॉफी पर 🏆















