Home Blog Page 73

रामनवमी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 16 वर्षीय बालिका का विवाह रुकवाया

The Duniyadari: रायगढ़- रामनवमी के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का विवाह होने से समय रहते रोक दिया गया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि शहर के एक क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका की शादी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि उस समय विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। टीम ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कार्यक्रम को रुकवाया और बालिका की उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों की जांच के दौरान बालिका की उम्र 16 वर्ष 5 माह 13 दिन पाई गई, जो कि वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष से कम है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल विवाह पर रोक लगा दी। यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर की गई, जिन्होंने पहले से ही बाल विवाह रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हुए हैं। मौके पर अधिकारियों ने परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाइश दी।

इसके साथ ही परिजनों से लिखित आश्वासन लिया गया कि बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले विवाह नहीं किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम स्थल के संचालक को भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में विवाह के लिए भवन उपलब्ध कराने से पहले वर-वधु की आयु का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।

इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या प्रशासन को जानकारी दें, ताकि ऐसी कुरीतियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

31 मार्च को देर रात तक खुलेंगे बैंक, शासकीय लेनदेन के लिए प्रशासन ने दिए निर्देश

The Duniyadari: कांकेर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अपर कलेक्टर कांकेर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 31 मार्च को जिन बैंक शाखाओं में शासकीय लेनदेन होता है, उन्हें रात्रि 12 बजे तक खुला रखा जाए, ताकि सभी सरकारी वित्तीय कार्य समय पर पूर्ण किए जा सकें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शासन के पक्ष में जमा होने वाली राशि का लेखांकन उसी दिन किया जाना आवश्यक है। इस कारण जिले के सभी संबंधित बैंक शाखाओं को विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कई विभागों के भुगतान और जमा की प्रक्रिया वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक जारी रहती है। ऐसे में आम नागरिकों, ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित बैंक शाखाओं को आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि अंतिम दिन शासकीय लेनदेन बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित

The Duniyadari: कोरबा- कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मलेरिया, कुष्ठ, सिकलसेल स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, एचआरपी (उच्च जोखिम गर्भवती), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी, एनक्यूएएस, आरबीएसके, एनआरसी तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमो, डीएमएफ के स्वीकृत कार्यो एवं आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिले, सभी अस्पताल नियत समय पर संचालित हों तथा चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति नियमित और अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।

स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एनएचएम के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएमएफ से नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं का पूर्ण और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रो में लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट के पदों पर भी जल्द से जल्द कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार में तेजी लाने एवं लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने निक्षय मित्र नियुक्ति मे गम्भीरता से प्रगति लाने एवं आमजनों में स्क्रीनिंग बढ़ाने निर्देशित किया।

आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में छूटे हुए हितग्राहियों के डोर टू डोर सर्वे कर वंचित लोगो की आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

मातृ स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एएनसी में अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का समय पर चिन्हांकन कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी टीकाकरण कार्यक्रमों का निर्धारित समयावधि में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा यू-विन पोर्टल पर समय पर पूर्ण डाटा एंट्री कराने के निर्देश दिए।

एनआरसी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने तथा भर्ती हितग्राहियों को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही एवं मृत्यु दर में कमी लाने हेतु ठोस कदम उठाने, संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने और प्रभावित परिवारों को समुचित परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। एनसीडी कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग को शिविर आयोजित कर व्यापक जांच कराने हेतु निर्देशित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्री-बर्थ वेटिंग रूम स्थापित करने एवं स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों को एनक्यूएएस प्रमाणन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भवनविहीन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार, सीपेज प्रभावित भवनों की छतों के सुधार तथा बाउंड्रीवॉल, बोरवेल सहित अन्य अधोसंरचना से जुड़े प्रस्तावों की जानकारी लेते हुए इन कार्यों का निर्माण एजेंसी से परीक्षण करा प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के आवसीय परिसरों में एप्रोच रोड, बोरवेल एवं आवश्यकतानुसार बाउन्ड्री वाल का कार्य कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभाग के अपूर्ण कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने एवं पूर्ण हो चुके कार्यो का पूर्णता प्रमाण पत्र जमा करने एवं विभाग को हस्तांतरित करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीबी एवं कुष्ठ अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आरएमएनसीएचए, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त नोडल अधिकारी, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

छोटे तालाब, बड़ी समृद्धि” -जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति की उल्लेखनीय उपलब्धि

The Duniyadari: कोरबा– विकासखंड करतला के ग्राम उमरेली स्थित जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ने यह सिद्ध किया है कि यदि सही योजना, संसाधनों का कुशल उपयोग और मेहनत एक साथ हों, तो ग्रामीण आजीविका में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। समिति ने अपने ग्राम पंचायत के सिंघरी तालाब, पुरैनहा तालाब, घेसरा डबरी और डबरी तालाब जिनका कुल रकबा 8.972 हेक्टेयर है, को 10 वर्ष के लिए लीज पर लेकर मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया।

समिति को मत्स्य पालन विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज अंगुलिका, मत्स्याखेट के लिए जाल और मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स प्रदाय किए गए, जिससे इनके कार्य को गति मिली और उत्पादन क्षमता बढ़ी। समिति की विशेषता यह है कि वे हर तालाब का उपयोग उसके सर्वश्रेष्ठ तरीके से कर रही है। एक तालाब को नर्सरी के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जबकि अन्य तालाबों में फसल विविधीकरण अपनाते हुए मछली पालन किया जा रहा है। यहाँ कतला, रोहू, मृगल, सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प, कॉमन कार्प, चिताला, पंगास और रूपचंद जैसी विभिन्न प्रजातियों का पालन किया जा रहा है।

समिति के सदस्य स्वयं मत्स्याखेट करते हैं और मछलियों को सीधे हाट-बाजार में विक्रय करते हैं। बिचौलियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें मछलियों का अधिक मूल्य प्राप्त होता है और आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में समिति को प्रतिवर्ष 4 से 5 लाख रुपये से अधिक की आय हो रही है, जिससे सभी 25 सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं।

पंचायत के छोटे-छोटे तालाब भी यदि शासन की नीति के अनुसार 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर वैज्ञानिक पद्धति से उपयोग किए जाएँ, तो ग्रामीणों को स्थायी और बेहतर आय प्राप्त हो सकती है। जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति वास्तव में शासन की सहकार से समृद्धि योजना का एक प्रेरक और जीवंत उदाहरण बनकर उभरी है।

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण

The Duniyadari: *मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार*

कोरबा

स्व. श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 4.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि 50 बिस्तर क्षमता वाला क्रिटिकल केयर यूनिट 16.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही पूर्ण होगा। इसी प्रकार कैजुअल्टी भवन के ऊपरी तल पर 100 बिस्तरों वाले नए वार्ड का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपये में जारी है। गर्मी से मरीजों व परिजनों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अस्पताल में 83 एयर कंडीशनर लगाए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि 40 बिस्तरों की क्षमता वाला आई वार्ड लगभग 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से जल्द प्रारंभ किया जाएगा। नवजात शिशुओं हेतु 6 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही सीएसआर एवं डीएमएफ फंड से सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद जिलेवासियों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाएँ मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि नए आश्रयालय (रैन-बसेरा) के शुरू होने से मरीजों के परिजनों को ठहरने में अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हों।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सुशासन की सरकार एवं केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है।

इस अवसर पर सभापति नूतन ठाकुर तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. के.के. सहारे उपस्थित रहे।

यात्रियों को राहत: शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

The Duniyadari: बिलासपुर- यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे की गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार–एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में 28, 29, 30, 31 मार्च तथा 01, 02 और 03 अप्रैल 2026 को एक अतिरिक्त एसी-3 टियर और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शालीमार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में 30 और 31 मार्च तथा 01, 02, 03, 04 और 05 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त एसी-3 टियर और स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त कोच जोड़ने से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी। इस व्यवस्था से इस मार्ग पर सफर करने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बारात में डांस करते समय नाले में गिरा नया iPhone, युवक ने छोड़ दी बारात और कूद पड़ा तलाशने

The Duniyadari: यूपी के औरैया जिले में बारात की खुशियां उस समय अजीब स्थिति में बदल गईं, जब एक युवक का नया खरीदा हुआ महंगा मोबाइल नाले में गिर गया। भाई की शादी में शामिल होने आए युवक ने एक दिन पहले ही आईफोन खरीदा था, लेकिन बारात के दौरान डांस करते समय उसका फोन हाथ से फिसलकर नाले में जा गिरा।

घटना तकिया चौराहे के पास की बताई जा रही है। बारात में डीजे की धुन पर बाराती झूम रहे थे और युवक भी मोबाइल से फोटो और वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक फोन हाथ से छिटक गया और बगल से गुजर रहे गंदे नाले में गिर गया।

फोन गिरते ही युवक घबरा गया और बिना कुछ सोचे-समझे सीधे नाले में कूद पड़ा। वह कीचड़ और गंदगी के बीच कभी हाथों से तो कभी पैरों से अपना फोन तलाशने लगा। बारात में मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। एक तरफ आतिशबाजी और नाच-गाना चलता रहा, तो दूसरी तरफ युवक अपने नए फोन को ढूंढने में जुटा रहा।

इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ देर पहले जश्न में शामिल युवक अचानक बेबस होकर नाले में फोन तलाशता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक कानपुर का रहने वाला है और अपने फूफेरे भाई की शादी में शामिल होने औरैया आया था। नए फोन के नाले में गिरने से उसकी खुशी पल भर में मायूसी में बदल गई।

28 मार्च 2026 का राशिफल (शनिवार)

मेष राशि

आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत पर ध्यान दें। मन शांत रहेगा और तनाव कम होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

♉ वृषभ राशि

काम में स्थिरता रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात लाभकारी होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

♊ मिथुन राशि

आज रोमांस की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता और परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

♋ कर्क राशि

कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। �

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

♌ सिंह राशि

करियर में नए अवसर मिलेंगे। निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। �

शुभ रंग: गोल्डन

शुभ अंक: 1

♍ कन्या राशि

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। �

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

♎ तुला राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में सुधार होगा और नई योजना बनेगी। �

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

♏ वृश्चिक राशि

संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। �

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

♐ धनु राशि

प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। �

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

♑ मकर राशि

साझेदारी में लाभ होगा। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

♒ कुंभ राशि

तकनीकी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। �

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

♓ मीन राशि

भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। �

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

रामनवमी पर राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में लगाई हाजिरी, सफल नवरात्रि ड्यूटी के बाद की आरती

The Duniyadari: राजनांदगांव- रामनवमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने नवरात्रि पर्व के दौरान सफलतापूर्वक निभाई गई अपनी ड्यूटी के उपरांत डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर श्रद्धा और भक्ति भाव से आरती व पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस बैंड की मधुर धुनों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

नवरात्रि के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और मां बम्लेश्वरी से जिले में सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण का भी प्रतीक है।

नवरात्रि के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले और पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस की सतर्कता और समन्वित व्यवस्था के चलते पूरे आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पदयात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिली और मेला शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

पुलिस के इस सफल प्रबंधन की श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी में शामिल पुलिस बल ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाली, बल्कि अनुशासन और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

आरती के दौरान पुलिस बल ने मां बम्लेश्वरी के चरणों में क्षेत्र की खुशहाली और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान जनसेवा और सुरक्षा के प्रति इसी तरह समर्पित रहकर कार्य किया जाएगा।

राजनांदगांव पुलिस के इस प्रयास से यह संदेश गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों के साथ जुड़ाव बनाए रखती है। नवरात्रि और रामनवमी जैसे बड़े पर्वों के दौरान पुलिस की मुस्तैदी से जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहा।

एक दूल्हा, दो दुल्हनें: बस्तर में अनोखी शादी ने बटोरी सुर्खियां

The Duniyadari: कोंडागांव- बस्तर अंचल से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा छेड़ दी है। कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बैलगांव में एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। यह अनोखा विवाह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और निमंत्रण
इस शादी का निमंत्रण पत्र और समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वायरल कार्ड में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों के साथ अग्नि के सात फेरे लेते और शादी की अन्य रस्में निभाते नजर आ रहा है। शादी में शामिल ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने भी इस अवसर पर जमकर नृत्य किया और समारोह को उत्सव में बदल दिया।
ये हैं दूल्हा-दुल्हन
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा हितेश यादव (पिता गजेंद्र यादव) ग्राम बैलगांव का निवासी है। उसकी पहली दुल्हन फुलबती, ग्राम शंकरपुर निवासी स्वर्गीय बुद्धुराम नाग की पुत्री है, जबकि दूसरी दुल्हन यामिनी, ग्राम बनियागांव निवासी स्वर्गीय भावसिंह देहारी की पुत्री है। तीनों परिवारों की सहमति से यह विवाह संपन्न कराया गया।
दो दिन तक चली शादी की रस्में
विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दो दिनों तक चला। 23 मार्च 2026 को मंडप और हल्दी की रस्में आयोजित की गईं, जबकि 24 मार्च को पाणिग्रहण, फेरे और आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
सामाजिक सहमति से हुआ विवाह
ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाह पूरी तरह से तीनों परिवारों और समाज के बुजुर्गों की सहमति से किया गया है। इसे छुपाकर नहीं बल्कि खुले तौर पर गांव की मौजूदगी में संपन्न किया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।
कानून और परंपरा पर फिर चर्चा
हालांकि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक से अधिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं है, लेकिन बस्तर क्षेत्र में पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के कारण ऐसे मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर कानून और स्थानीय परंपराओं को लेकर बहस शुरू हो गई है।
बस्तर की अनोखी परंपराएं चर्चा में
बस्तर अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस अनोखी शादी ने एक बार फिर यहां की सामाजिक व्यवस्था और परंपराओं को सुर्खियों में ला दिया है, जो मुख्यधारा से अलग होने के बावजूद स्थानीय समाज में स्वीकार्य मानी जाती हैं।